• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

बागेश्वर उपचुनाव:कल होगा मतदान, एग्जिट पोल पर रोक

by पहाड़वासी
September 4, 2023
in उत्तराखंड
Reading Time: 1 min read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

बागेश्वर:उत्तराखंड में बागेश्वर विधानसभा उप चुनाव का मतदान मंगलवार को सुबह सात बजे से शुरू होगा। इससे पहले मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी तरह के एग्जिट पोल पर 48 घंटे की रोक लगा दी है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी वी षणमुगम ने सोमवार को सचिवालय में मीडिया सेंटर में पत्रकारों को बताया, विस उपचुनाव में कुल 1,18,264 सामान्य मतदाता और 2207 सर्विस मतदाता हैं। 188 मतदेय स्थल, 172 मतदान केंद्र, 15 वलनारेबल (वर्ग विशेष के प्रभाव वाले) मतदेय स्थल हैं।तीन जोन और 28 सेक्टर बनाए गए हैं, जिसमें 15 माइक्रो ऑब्जर्वर, 834 मतदान कार्मिक, 1444 सुरक्षा कार्मिक लगाए गए हैं। 80 से अधिक आयु वाले 2,545 वरिष्ठ वोटरों में से 963 ने पोस्टल बैलेट से वोट डाला। 1,355 दिव्यांग मतदाताओं में से 50 ने पोस्टल बैलेट से मतदान किया है। राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय बागेश्वर को सखी बूथ, विवेकानंद इंटर कॉलेज सेरा, जिला परिषद डाक बंगला भवन व राजकीय इंटर कॉलेज भवन गरुड़ को आदर्श बूथ बनाया गया है।
ये प्रत्याशी चुनाव मैदान में
भाजपा की पार्वती दास, कांग्रेस के बसंत कुमार, सपा के भगवती प्रसाद उक्रांद के अर्जुन कुमार देव और उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के भगवत कोहली।
एग्जिट और ओपिनियन पोल पर रोक
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया, मंगलवार को सुबह सात से शाम सात बजे के बीच किसी भी प्रकार के एग्जिट पोल का आयोजन प्रतिबंधित रहेगा। मतदान समाप्ति तक यह रोक जारी रहेगी। इस दौरान कोई ओपिनियन पोल भी नहीं दिखाया जा सकेगा।
शराब, चरस, पैसा, चांदी जब्त, 11 मुकदमे
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया, अभी तक आचार संहिता के दो मामलों में मुकदमे दर्ज कराए गए। कुल 31 लाख 38 हजार की जब्ती हुई है, जिसमें 1,83,850 रुपये नगद, 3350 लीटर शराब और 3.58 किलो चरस, 11.55 किलो चांदी पकड़ी गई है। अवैध शराब व नारकोटिक्स में कुल 11 मुकदमे दर्ज हुए हैं।
भाजपा की शिकायत चुनाव आयोग को भेजी
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया, भारतीय जनता पार्टी ने केंद्रीय ऑब्जर्वर की जो शिकायत दी थी, वह केंद्रीय चुनाव आयोग को भेज दी गई है। चुनाव आयोग से इस संबंध में अभी कोई निर्देश प्राप्त नहीं हुए हैं।

Previous Post

युवती के साथ दुष्कर्म के दो आरोपियों को पुलिस ने दबोचा,धरपकड़ जारी..

Next Post

Bageshwar Bypoll Live: सुबह नौ बजे तक 10.2% हुआ मतदान, युवाओं और बुजुर्गाें में दिखा उत्साह

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

नेपाल में बड़ा सड़क हादसा, खाई में गिरी माइक्रोबस, 7 भारतीय श्रद्धालुओं की मौत
उत्तराखंड

नेपाल में बड़ा सड़क हादसा, खाई में गिरी माइक्रोबस, 7 भारतीय श्रद्धालुओं की मौत

March 15, 2026
उत्तराखंड में मौसम की मार,आज भी कई इलाकों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट
उत्तराखंड

उत्तराखंड में आज बदला मौसम, बारिश और बर्फबारी के आसार

March 15, 2026
बड़ी खबर :सिद्धपीठ धारी देवी मंदिर परिसर में मोबाइल पर पूर्ण प्रतिबंध, मंदिर समिति के साथ हुई बैठक में नगर निगम श्रीनगर ने लिया निर्णय.
उत्तराखंड

बड़ी खबर :सिद्धपीठ धारी देवी मंदिर परिसर में मोबाइल पर पूर्ण प्रतिबंध, मंदिर समिति के साथ हुई बैठक में नगर निगम श्रीनगर ने लिया निर्णय.

March 12, 2026
चारधाम यात्रा से पहले जगमगाया धारी देवी मंदिर, रंग-बिरंगी रोशनी में निखरा आस्था का धाम
उत्तराखंड

चारधाम यात्रा से पहले जगमगाया धारी देवी मंदिर, रंग-बिरंगी रोशनी में निखरा आस्था का धाम

March 12, 2026
Next Post
Bageshwar Bypoll Live: सुबह नौ बजे तक 10.2% हुआ मतदान, युवाओं और बुजुर्गाें में दिखा उत्साह

Bageshwar Bypoll Live: सुबह नौ बजे तक 10.2% हुआ मतदान, युवाओं और बुजुर्गाें में दिखा उत्साह

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (182)
  • उत्तराखंड (3,898)
  • कुमाऊं (88)
  • खेल (45)
  • गढ़वाल (197)
  • दुर्घटना (206)
  • देश-विदेश (111)
  • धार्मिक (96)
  • पर्यटन (224)
  • यूथ (77)
  • राजनीति (99)
  • रुद्रप्रयाग (820)
  • शिक्षा (106)
  • सामाजिक (213)
  • स्वास्थ्य (73)

Recent.

नेपाल में बड़ा सड़क हादसा, खाई में गिरी माइक्रोबस, 7 भारतीय श्रद्धालुओं की मौत

नेपाल में बड़ा सड़क हादसा, खाई में गिरी माइक्रोबस, 7 भारतीय श्रद्धालुओं की मौत

March 15, 2026
उत्तराखंड में मौसम की मार,आज भी कई इलाकों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट

उत्तराखंड में आज बदला मौसम, बारिश और बर्फबारी के आसार

March 15, 2026
बड़ी खबर :सिद्धपीठ धारी देवी मंदिर परिसर में मोबाइल पर पूर्ण प्रतिबंध, मंदिर समिति के साथ हुई बैठक में नगर निगम श्रीनगर ने लिया निर्णय.

बड़ी खबर :सिद्धपीठ धारी देवी मंदिर परिसर में मोबाइल पर पूर्ण प्रतिबंध, मंदिर समिति के साथ हुई बैठक में नगर निगम श्रीनगर ने लिया निर्णय.

March 12, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page