• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

रंगारंग कार्यक्रमों के साथ बैकुण्ठ चतुर्दशी मेले का समापन

by पहाड़वासी
November 12, 2025
in उत्तराखंड
Reading Time: 3 mins read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

श्रीनगर, गढ़वाल।आवास विकास मैदान में आयोजित बैकुण्ठ चतुर्दशी मेले का समापन हर्षोल्लास और सांस्कृतिक उमंग के बीच सोमवार रात्रि को संपन्न हुआ। समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने नगर क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों, समाजसेवियों और चिकित्सकों को सम्मानित किया।कैबिनेट मंत्री डॉ रावत ने कहा कि बैकुण्ठ मेला श्रीनगर की आस्था, संस्कृति और लोक परंपराओं का जीवंत प्रतीक है। कहा कि इस तरह के आयोजन समाज को एकजुट करते हैं और नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ते हैं। डॉ. रावत ने मेले के सफल आयोजन के लिए आयोजन समिति, प्रशासन और नगरवासियों की सराहना की।इस दौरान मंत्री ने नगर निगम वासियों के लिए जल्द दो सिटी बस संचालित कराये जाने की घोषणा भी की।मेयर आरती भंडारी ने कहा कि बैकुण्ठ मेला श्रीनगर नगर की पहचान बन चुका है। बताया कि नगर निगम द्वारा मेले की स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा के लिए विशेष प्रबंध किए गए, ताकि श्रद्धालुओं और पर्यटकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। मेयर भंडारी ने कहा कि यह मेला न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि स्थानीय कलाकारों और युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का मंच भी प्रदान करता है।मौके पर लैंसडाउन विधायक महंत दलीप रावत, जिला पंचायत अध्यक्ष रुद्रप्रयाग पूनम कठैत, नगर आयुक्त नूपुर वर्मा, पूर्व पालिका अध्यक्ष मोहन लाल जैन आदि मौजूद थे।

पांडवाज ने जमाया रंग, झूमे दर्शक
श्रीनगर। बैकुंठ चतुर्दशी मेले की आखिरी संध्या में आकर्षण रहे पाण्डवाज बैंड ने अपनी ऊर्जावान और लोकसंगीत की भरपूर प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। बैंड ने अपने प्रसिद्ध गीत ‘समलौण’, ‘घुघूती बासुती’, ‘फुलारी’, ‘बडुली’, ‘जन्दौली रुंदै’, ‘धुंयाल’, ‘राधा’, ‘गाजणा’, ‘नंदा तेरो डोला’, ‘गणपति देवा’, ‘रंगीलो फागुन’, ‘एगेनी फुल्लारी’, ‘सुफल’, ‘हल्ला धूम धड़ाक्का’, ‘हे जन्मभूमि’, ‘सायरा गांव’, ‘मवारी’, ‘केदारनाथ’ और ‘लेंगु पदिगे मेंगु बिंदी’ जैसे लोकप्रिय गीतों की शानदार प्रस्तुति दी। बैंड की धुनों पर दर्शक देर तक थिरकते रहे और पूरा मैदान तालियों से गूंज उठा।

इन लोगों को मेला समिति ने किया सम्मानितः बैकुंठ चतुर्दशी मेले के समापन अवसर पर मेला समिति की ओर से श्रीनगर शहर के वरिष्ठ और हमेशा से अपनी सहभागिता प्रस्तुतकरने वाले गणमान्य व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। इसमें तहसीलदार दीपक भंडारी, भुवन चौहान, मनोज भट्ट, भागीरथी कला पुजारी, मुकेश भट्ट, मानस मोहन, संदीप संगम, संजय रावत, सोनू कुमार, विमल बहुगुणा, हरदयाल सिंह, हरिओम पैवार, पूर्व पालिका अध्यक्ष मोहनलाल जैन, वरिष्ठ पत्रकार अतुल ममगाईं,अश्वनी रावत, डॉ रचित गर्ग, रविराज बंगारी, शशि पंवार, आनंद भंडारी, सते सिंह, डॉ विमल गुसाई, डॉ गोविन्द कुमार, संजय जैन, रोटरी क्लब, प्रेम पुजारी, डॉ केके टम्टा, सीओ अनुज बल्लभ नैथानी, डॉ लोकेश सलूजा, धीरज राणा, जयपाल नेगी, महंत नितिन पुरी, वंदना, हिम्मत सिंह, राजेश आदि मौजूद रहे।

Previous Post

रोहित,कल्पना और अमित के गीतों ने झूमने पर किया मजबूर,बैकुण्ठ मेला हमारी सांस्कृतिक एकता, लोक परंपराओं और सामाजिक जुड़ाव का प्रतीक:उनियाल

Next Post

‘आत्मनिर्भर उत्तराखंड’ विज़न को साकार कर रहे हैं किसान कुलदीप जोशी,मेहनत, दिशा और सहयोग से आत्मनिर्भर बना पहाड़ का किसान

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

धर्मशाला में ले जाकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी श्रीनगर पुलिस ने जेल भेजा
अपराध

धर्मशाला में ले जाकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी श्रीनगर पुलिस ने जेल भेजा

February 24, 2026
औचक निरीक्षण में मेडिकल स्टोर्स व खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच, एक्सपायरी दवाओं और अमानक खाद्य सामग्री पर कड़ी नजर
उत्तराखंड

औचक निरीक्षण में मेडिकल स्टोर्स व खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच, एक्सपायरी दवाओं और अमानक खाद्य सामग्री पर कड़ी नजर

February 24, 2026
गढ़वाल विवि की बिड़ला परिसर की खो-खो टीम के साथ अभद्रता और मारपीट का आरोप, छात्रों ने कुलपति से की कार्रवाई की मांग
उत्तराखंड

गढ़वाल विवि की बिड़ला परिसर की खो-खो टीम के साथ अभद्रता और मारपीट का आरोप, छात्रों ने कुलपति से की कार्रवाई की मांग

February 23, 2026
होली से पूर्व मिलावटखोरी पर सख़्ती, 156 नमूने जांच को भेजे गए
उत्तराखंड

होली से पूर्व मिलावटखोरी पर सख़्ती, 156 नमूने जांच को भेजे गए

February 22, 2026
Next Post
‘आत्मनिर्भर उत्तराखंड’ विज़न को साकार कर रहे हैं किसान कुलदीप जोशी,मेहनत, दिशा और सहयोग से आत्मनिर्भर बना पहाड़ का किसान

‘आत्मनिर्भर उत्तराखंड’ विज़न को साकार कर रहे हैं किसान कुलदीप जोशी,मेहनत, दिशा और सहयोग से आत्मनिर्भर बना पहाड़ का किसान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (179)
  • उत्तराखंड (3,881)
  • कुमाऊं (86)
  • खेल (45)
  • गढ़वाल (188)
  • दुर्घटना (205)
  • देश-विदेश (110)
  • धार्मिक (95)
  • पर्यटन (223)
  • यूथ (77)
  • राजनीति (99)
  • रुद्रप्रयाग (813)
  • शिक्षा (106)
  • सामाजिक (211)
  • स्वास्थ्य (73)

Recent.

धर्मशाला में ले जाकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी श्रीनगर पुलिस ने जेल भेजा

धर्मशाला में ले जाकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी श्रीनगर पुलिस ने जेल भेजा

February 24, 2026
औचक निरीक्षण में मेडिकल स्टोर्स व खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच, एक्सपायरी दवाओं और अमानक खाद्य सामग्री पर कड़ी नजर

औचक निरीक्षण में मेडिकल स्टोर्स व खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच, एक्सपायरी दवाओं और अमानक खाद्य सामग्री पर कड़ी नजर

February 24, 2026
गढ़वाल विवि की बिड़ला परिसर की खो-खो टीम के साथ अभद्रता और मारपीट का आरोप, छात्रों ने कुलपति से की कार्रवाई की मांग

गढ़वाल विवि की बिड़ला परिसर की खो-खो टीम के साथ अभद्रता और मारपीट का आरोप, छात्रों ने कुलपति से की कार्रवाई की मांग

February 23, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page