• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

औचक निरीक्षण में मेडिकल स्टोर्स व खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच, एक्सपायरी दवाओं और अमानक खाद्य सामग्री पर कड़ी नजर

by पहाड़वासी
February 24, 2026
in उत्तराखंड, गढ़वाल
Reading Time: 1 min read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

ब्यूरो पौड़ी -उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के निर्देशों तथा जिला जज/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, पौड़ी गढ़वाल के आदेशानुसार, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, पौड़ी गढ़वाल की सचिव नाज़िश कलीम के नेतृत्व में दिनांक 24 फरवरी 2026 को “सुरक्षित दवा, सुरक्षित जीवन” एवं “जेनेरिक ड्रग्स – इफेक्टिव, इकोनॉमिकल एंड एसेंशियल” अभियान के अंतर्गत श्रीनगर बाजार स्थित मेडिकल स्टोर्स एवं खाद्य प्रतिष्ठानों का संयुक्त निरीक्षण किया गया। इस कार्रवाई का उद्देश्य एक्सपायरी एवं अमानक दवाओं तथा असुरक्षित खाद्य पदार्थों की बिक्री पर प्रभावी रोक सुनिश्चित करना रहा।निरीक्षण के दौरान मेडिकल स्टोर्स में उपलब्ध दवाओं की एक्सपायरी तिथि, भंडारण व्यवस्था, आवश्यक लाइसेंस, अभिलेखों का संधारण तथा जेनेरिक दवाओं की उपलब्धता का गहन परीक्षण किया गया। दुकानदारों को निर्देशित किया गया कि किसी भी स्थिति में एक्सपायरी अथवा निम्न गुणवत्ता की दवाओं का विक्रय न करें तथा जनसामान्य को किफायती एवं प्रभावी उपचार के लिए जेनेरिक दवाओं के उपयोग के प्रति जागरूक करें।खाद्य प्रतिष्ठानों के निरीक्षण में स्वच्छता एवं भंडारण से संबंधित कुछ कमियां सामने आने पर समिति ने कार्रवाई करते हुए मावा, गुजिया, मिल्क केक एवं रबड़ी सहित 05 खाद्य नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे। साथ ही 03 प्रतिष्ठान संचालकों को मौके पर ही कमियों से अवगत कराते हुए तत्काल सुधार करने तथा खाद्य सुरक्षा मानकों का पूर्ण पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।निरीक्षण दल ने स्पष्ट किया कि एक्सपायरी दवाओं अथवा अमानक खाद्य सामग्री की बिक्री कानूनन दंडनीय अपराध है। भविष्य में ऐसी किसी भी लापरवाही के पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कड़ी विधिक कार्रवाई की जाएगी। अभियान के माध्यम से संबंधित व्यवसायियों को जनस्वास्थ्य की संवेदनशीलता के प्रति जागरुक करते हुए नियमों के अनुरूप कार्य करने की हिदायत दी गई।संयुक्त निरीक्षण में आयुक्त खाद्य सुरक्षा पी.सी. जोशी, प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक विमल गुसाईं, औषधि निरीक्षक सीमा बिष्ट चौहान, खाद्य सुरक्षा अधिकारी संदीप मिश्रा एवं रचना लाल, पूर्ति निरीक्षक विजय, सब-इंस्पेक्टर जगमोहन रमोला, मुकेश भट्ट तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के रिटेनर अधिवक्ता गजेन्द्र सिंह नेगी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Previous Post

गढ़वाल विवि की बिड़ला परिसर की खो-खो टीम के साथ अभद्रता और मारपीट का आरोप, छात्रों ने कुलपति से की कार्रवाई की मांग

Next Post

धर्मशाला में ले जाकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी श्रीनगर पुलिस ने जेल भेजा

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

केदारनाथ यात्रा तैयारियों का डीएम और एसपी ने लिया जायजा,धाम में व्यवस्थाओं को दिया जा रहा अंतिम रूप,बर्फ हटाने का कार्य जारी, बड़ी संख्या में श्रमिक तैनात,सुरक्षा व्यवस्था के भी पुख्ता इंतजाम
उत्तराखंड

केदारनाथ यात्रा तैयारियों का डीएम और एसपी ने लिया जायजा,धाम में व्यवस्थाओं को दिया जा रहा अंतिम रूप,बर्फ हटाने का कार्य जारी, बड़ी संख्या में श्रमिक तैनात,सुरक्षा व्यवस्था के भी पुख्ता इंतजाम

April 13, 2026
घनसाली में दर्दनाक हादसा,150 मीटर खाई में गिरी गाड़ी,चालक व घोड़े की मौत
उत्तराखंड

घनसाली में दर्दनाक हादसा,150 मीटर खाई में गिरी गाड़ी,चालक व घोड़े की मौत

April 12, 2026
बेसहारा बच्चों को सहारा!! चाइल्ड हेल्पलाइन व बाल कल्याण समिति ने दो बहनों को भेजा चिल्ड्रन विलेज
उत्तराखंड

बेसहारा बच्चों को सहारा!! चाइल्ड हेल्पलाइन व बाल कल्याण समिति ने दो बहनों को भेजा चिल्ड्रन विलेज

April 11, 2026
बजरंग सेतु के कांच पर असामाजिक तत्वों ने पहुंचाई क्षति
उत्तराखंड

बजरंग सेतु के कांच पर असामाजिक तत्वों ने पहुंचाई क्षति

April 10, 2026
Next Post
धर्मशाला में ले जाकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी श्रीनगर पुलिस ने जेल भेजा

धर्मशाला में ले जाकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी श्रीनगर पुलिस ने जेल भेजा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (184)
  • उत्तराखंड (3,936)
  • कुमाऊं (92)
  • खेल (45)
  • गढ़वाल (216)
  • दुर्घटना (209)
  • देश-विदेश (111)
  • धार्मिक (101)
  • पर्यटन (225)
  • यूथ (77)
  • राजनीति (99)
  • रुद्रप्रयाग (828)
  • शिक्षा (106)
  • सामाजिक (215)
  • स्वास्थ्य (74)

Recent.

केदारनाथ यात्रा तैयारियों का डीएम और एसपी ने लिया जायजा,धाम में व्यवस्थाओं को दिया जा रहा अंतिम रूप,बर्फ हटाने का कार्य जारी, बड़ी संख्या में श्रमिक तैनात,सुरक्षा व्यवस्था के भी पुख्ता इंतजाम

केदारनाथ यात्रा तैयारियों का डीएम और एसपी ने लिया जायजा,धाम में व्यवस्थाओं को दिया जा रहा अंतिम रूप,बर्फ हटाने का कार्य जारी, बड़ी संख्या में श्रमिक तैनात,सुरक्षा व्यवस्था के भी पुख्ता इंतजाम

April 13, 2026
घनसाली में दर्दनाक हादसा,150 मीटर खाई में गिरी गाड़ी,चालक व घोड़े की मौत

घनसाली में दर्दनाक हादसा,150 मीटर खाई में गिरी गाड़ी,चालक व घोड़े की मौत

April 12, 2026
बेसहारा बच्चों को सहारा!! चाइल्ड हेल्पलाइन व बाल कल्याण समिति ने दो बहनों को भेजा चिल्ड्रन विलेज

बेसहारा बच्चों को सहारा!! चाइल्ड हेल्पलाइन व बाल कल्याण समिति ने दो बहनों को भेजा चिल्ड्रन विलेज

April 11, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page