• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

चमोली जिला अस्पताल को मिला लक्ष्य अवार्ड

by पहाड़वासी
July 20, 2024
in उत्तराखंड
Reading Time: 2 mins read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

गोपेश्वर (चमोली)-

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवा और मरीजों को बेहतर इलाज की सुविधा देने वाले सीमांत चमोली जनपद के जिला चिकित्सालय गोपेश्वर को राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक प्रमाण पत्र प्रदान किया है। मंत्रालय की टीम ने मार्च माह में इस अस्पताल का निरीक्षण किया था।

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवा और मरीजों को बेहतर इलाज की सुविधा देने वाले जनपद चमोली के जिला चिकित्सालय गोपेश्वर को राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक प्रमाण-पत्र से नवाजा है। स्वास्थ्य मंत्रालय की टीम ने नेशनल क्वालिटी इंश्योरेंस स्टैंडर्ड (एनक्यूएस) के मापदंडों में 91 प्रतिशत अंक एवं लक्ष्य नेशनल सर्टिफिकेट हेतु 91.8 प्रतिशत अंक मिले है। प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ0 अनुराग धनिक ने बताया कि सूबे के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत के कड़े फैसलों एवं उनके कुशल नेतृत्व के चलते जनपद में स्वास्थ्य का लगातार सुधारीकरण एवं विस्तारीकरण हो रहा है। जिसके चलते जनपद के अस्पतालों की सूरत बदलती नजर आ रही है इसका ताजा उदाहरण सीमांत जनपद चमोली का जिला अस्पताल है। चमोली जिला अस्पताल बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के चलते नेशनल क्वालिटी इंश्योरेंस (एनक्यूएस) के मानकों पर खड़ा उतरा है। इसके लिए जिला अस्पताल को (एनक्यूएस) एवं लक्ष्य नेशनल सर्टिफिकेट प्राप्त हुआ है।

राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक प्रमाण-पत्र प्रदान करने से पहले विशेषज्ञों की टीम अस्पताल की सेवाओं और संतुष्टि स्तर का विभिन्न मानकों पर परीक्षण करती है। इनमें लेबर रूम, मैटरनिटी ओ0टी0, जनरल ओटी, फार्मेसी, रेडियोलॉजी, मेटरनिटी वार्ड एवं जनरल एडमिन का गुणवत्ता आश्वासन मानक के तहत मूल्यांकन किया गया। जिसमें चिकित्सालय की सेवा व्यवस्था, मरीजों के अधिकार एवं दायित्व, इनपुट सपोर्ट सर्विसेज, क्लीनिक सर्विस, इन्फेक्शन कंट्रोल, गुणवत्ता प्रबंधन और आउटकम जैसे पैरामीटर शामिल है। इन कड़े मानकों पर खरे उतरने वाले अस्पतालों को ही स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा गुणवत्ता प्रमाण-पत्र जारी किए जाते हैं। जिसमें जिला चिकित्सालय गोपेश्वर प्रत्येक अनुभाग में अव्वल पाया गया।

एनक्यूएस मानकों को पूरा करने का श्रेय जिला क्वालिटी इंश्योरेंस टीम में जिला अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ अनुराग धनिक एवं उनकी टीम में शामिल हॉस्पिटल मैनेजर रणजीत सिंह रावत, जिला क्वालिटी सलाहकार खेम सिंह रावत, डॉ यशोदा, डॉ. पवन पाल एवं सम्बंधित अनुभाग प्रभारी, अनुराधा, दीपा शाह, लक्ष्मी, आर.सी. नेगी एवं समस्त कर्मियों तथा जिला आईईसी मैनेजर उदय सिंह रावत को जाता है। जिस हेतु मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिषेक गुप्ता ने खुशी जाहिर की है।

क्या है एनक्यूएस व लक्ष्य अवार्डः- भारत सरकार प्रत्येक वित्तीय वर्ष नेशनल क्वालिटी इंश्योरेंस स्टैंडर्ड के तहत तय मानकों को पूरा करने वाले चिकित्सालय को एनक्यूएस सर्टिफिकेशन के साथ वित्तीय सहायता प्रदान करता है। एनक्यूएस सर्टिफिकेशन राष्ट्रीय स्तर पर होता है अस्पतालों के सर्टिफिकेशन के लिए 450 से ज्यादा संकेतकों का फीडबैक लिया जाता है। एनक्यूएस में बायो मेडिकल वेस्ट की लिस्ट, एक्सरे का एवीआरवी, फायर एनओसी, मरीज का फीडबैक, स्टाफ, साफ सफाई, ऑपरेशन थिएटर में सुविधा, दवाओं की व्यवस्था समेत अन्य कहीं छोटे छोटे बिंदुओं को देखा जाता है।

Previous Post

राज्यपाल ने बेस चिकित्सालय श्रीकोट में किया गया कार्डियक कैथ लैब का लोकार्पण

Next Post

रिश्वत लेते हुए एलआईयू के दरोगा और हेड कांस्टेबल को बिजलेंस टीम ने किया गिरफ्तार

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

बजरंग सेतु के कांच पर असामाजिक तत्वों ने पहुंचाई क्षति
उत्तराखंड

बजरंग सेतु के कांच पर असामाजिक तत्वों ने पहुंचाई क्षति

April 10, 2026
निरीक्षण से निर्णय तक: जिला अस्पताल में सुधार और आधुनिक सुविधाओं के विस्तार को जिलाधिकारी ने दी मंजूरी,जिला अस्पताल में बड़ा सुधार अभियान: इमरजेंसी विस्तार, ओपीडी डिजिटल टोकन सिस्टम, उपकरण खरीद, शववाहन, सोलर प्लांट और वार्ड सुविधाओं पर जोर,जिला अस्पताल में सुधार की ग्राउंड प्लानिंग: मॉनिटरिंग सिस्टम और मरीज सुविधाओं पर फोकस

April 9, 2026
प्राथमिक विद्यालय पाली लंगूर में मिले ऐतिहासिक शिलालेख, जांच के लिए पुरातत्व विभाग की टीम सक्रिय,जिलाधिकारी के निर्देश पर ऐतिहासिक शिलालेख पौड़ी लाए गए, हेरिटेज म्यूजियम में संरक्षित किए जाएंगे

April 8, 2026
रेस्टोरेंट संचालक को  ब्लैकमेल करने पर तीन आरोपियों को श्रीनगर पुलिस ने हरियाणा से किया गिरफ्तार
अपराध

रेस्टोरेंट संचालक को ब्लैकमेल करने पर तीन आरोपियों को श्रीनगर पुलिस ने हरियाणा से किया गिरफ्तार

April 8, 2026
Next Post
रिश्वत लेते हुए एलआईयू के दरोगा और हेड कांस्टेबल को बिजलेंस टीम ने किया गिरफ्तार

रिश्वत लेते हुए एलआईयू के दरोगा और हेड कांस्टेबल को बिजलेंस टीम ने किया गिरफ्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (184)
  • उत्तराखंड (3,933)
  • कुमाऊं (92)
  • खेल (45)
  • गढ़वाल (215)
  • दुर्घटना (208)
  • देश-विदेश (111)
  • धार्मिक (100)
  • पर्यटन (225)
  • यूथ (77)
  • राजनीति (99)
  • रुद्रप्रयाग (826)
  • शिक्षा (106)
  • सामाजिक (215)
  • स्वास्थ्य (74)

Recent.

बजरंग सेतु के कांच पर असामाजिक तत्वों ने पहुंचाई क्षति

बजरंग सेतु के कांच पर असामाजिक तत्वों ने पहुंचाई क्षति

April 10, 2026
निरीक्षण से निर्णय तक: जिला अस्पताल में सुधार और आधुनिक सुविधाओं के विस्तार को जिलाधिकारी ने दी मंजूरी,जिला अस्पताल में बड़ा सुधार अभियान: इमरजेंसी विस्तार, ओपीडी डिजिटल टोकन सिस्टम, उपकरण खरीद, शववाहन, सोलर प्लांट और वार्ड सुविधाओं पर जोर,जिला अस्पताल में सुधार की ग्राउंड प्लानिंग: मॉनिटरिंग सिस्टम और मरीज सुविधाओं पर फोकस

निरीक्षण से निर्णय तक: जिला अस्पताल में सुधार और आधुनिक सुविधाओं के विस्तार को जिलाधिकारी ने दी मंजूरी,जिला अस्पताल में बड़ा सुधार अभियान: इमरजेंसी विस्तार, ओपीडी डिजिटल टोकन सिस्टम, उपकरण खरीद, शववाहन, सोलर प्लांट और वार्ड सुविधाओं पर जोर,जिला अस्पताल में सुधार की ग्राउंड प्लानिंग: मॉनिटरिंग सिस्टम और मरीज सुविधाओं पर फोकस

April 9, 2026
भारी बर्फबारी के बावजूद केदारनाथ यात्रा की तैयारियां जारी, प्रशासन मुस्तैद,विषम परिस्थितियों के बीच भी यात्रा मार्ग सुचारु करने में जुटी हैं टीमें

भारी बर्फबारी के बावजूद केदारनाथ यात्रा की तैयारियां जारी, प्रशासन मुस्तैद,विषम परिस्थितियों के बीच भी यात्रा मार्ग सुचारु करने में जुटी हैं टीमें

April 9, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page