• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने वीर सपूतों को दी श्रद्धांजलि,शहीदों के सम्मान में किया ये ऐलान..

by पहाड़वासी
July 26, 2023
in उत्तराखंड
Reading Time: 1 min read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter


ब्यूरो-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज #KargilVijayDiwas पर गांधी पार्क में आयोजित कार्यक्रम में शहीद स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की एवं शहीदों के परिवारजनों को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कारगिल युद्ध में भारतीय सेना ने पराक्रम की नई परिभाषा लिखी। अपने अदम्य साहस के दम पर वह कर दिखाया जो कोई सेना नहीं कर पाई। यह दिखाया कि कोई दुश्मन हमारी तरफ आंख उठाकर नहीं देख सकता। इस दौरान उन्होंने हरबर्टपुर देहरादून और डीडीहाट पिथौरागढ़ में सैनिक कल्याण कार्यालय खोलने की घोषणा की। साथ ही उन्होंने सैनिक कल्याण विभाग और जिला प्रशासन को शहीद स्मारकों की देखरेख करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय सैनिकों ने कारगिल युद्ध में जिस प्रकार की विपरीत परिस्थितियों में वीरता का परिचय देते हुए घुसपैठियों को सीमा पार खदेड़ा, उससे पूरे विश्व ने भारतीय सेना का लोहा माना।मुख्यमंत्री ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से सेना ना केवल पहले से और अधिक सक्षम और सशक्त हो रही है बल्कि उसकी यश और कीर्ति भी बढ़ रही है। सरकार जहां एक तरफ सेना के आधुनिकीकरण पर बल दे रही है तो वहीं सैनिकों और उनके परिवारों को मिलने वाली सुविधाओं को भी बढ़ा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पूर्व सैनिकों, शहीद सैनिकों के आश्रितों के कल्याण के प्रति वचनबद्ध है। शहीद सैनिकों के परिवार के एक सदस्य को उसकी योग्यता अनुसार सरकार द्वारा सेवायोजित किया जा रहा है। अन्य तमाम सम्मान एवं सुविधाएं भी प्रदान की जा रही हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि देहरादून के गुनियाल गांव में शहीदों की स्मृति में अत्याधुनिक एवं विभिन्न सुविधाओं से युक्त शौर्य स्थल (सैन्य धाम) का निर्माण किया जा रहा है, जिसका निर्माण कार्य तेजी से किया जा रहा। उत्तराखण्ड सरकार द्वारा युद्ध विधवा एवं युद्ध अपंग सैनिकों को दो लाख रुपये की आवासीय सहायता प्रदान की जा रही है। उत्तराखण्ड में सेवारत एवं पूर्व सैनिकों को 25 लाख मूल्य की सम्पत्ति के खरीद पर स्टाम्प ड्यूटी में 25 प्रतिशत की छूट अनुमन्य की गयी है।
कारगिल युद्ध में सेना ने किया अदम्य साहस और शौर्य का प्रदर्शन: राज्यपाल
कारगिल विजय दिवस के अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने देश की रक्षा में अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले वीर शहीदों को नमन कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। राज्यपाल ने कहा कि कारगिल युद्ध के दौरान भारतीय सेना ने अदम्य साहस, शौर्य और रणनीतिक कौशल का प्रदर्शन किया था। इस विजय अभियान में भारतीय सेना के कई शूरवीरों ने देश के लिए अपना बलिदान दिया, जिसमें उत्तराखंड के कई वीर सैनिक भी शामिल थे। उन्होंने कहा भारत की सेना ने अपने शौर्य और पराक्रम से हमेशा देश का गौरव बढ़ाया है जिस पर हम सभी को गर्व है। शौर्य दिवस देश की सुरक्षा के लिए सीमा पर तैनात वीर सैनिकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का दिन भी है। इन वीर जवानों के त्याग एवं बलिदान के कारण ही राष्ट्र की सीमाएं सुरक्षित हैं।

Previous Post

पटवारी और एई-जेई पेपर लीक प्रकरण में फरार आरोपी के घर की हुई कुर्की..

Next Post

घूमने आए थे यूपी के चार युवक, नहाते समय एक खोह नदी में डूबा, SDRF ने बरामद किया शव

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय का 12वां दीक्षांत समारोह सम्पन्न
उत्तराखंड

हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय का 12वां दीक्षांत समारोह सम्पन्न

March 24, 2026
उत्तराखंड में चार सालों में और सुदृढ़ हुई शिक्षा व्यवस्था,धरातल पर उतरी योजनाएं तो छात्रों के सपनों को लगे पंख
उत्तराखंड

उत्तराखंड में चार सालों में और सुदृढ़ हुई शिक्षा व्यवस्था,धरातल पर उतरी योजनाएं तो छात्रों के सपनों को लगे पंख

March 23, 2026
नाबालिग के साथ दुष्कर्म मामले में 65 वर्षीय बुजुर्ग पुलिस के हाथों चढ़ा
अपराध

नाबालिग के साथ दुष्कर्म मामले में 65 वर्षीय बुजुर्ग पुलिस के हाथों चढ़ा

March 23, 2026
यहाँ महिला पर झपट पड़ा गुलदार, हुआ संघर्ष
उत्तराखंड

यहाँ महिला पर झपट पड़ा गुलदार, हुआ संघर्ष

March 22, 2026
Next Post
घूमने आए थे यूपी के चार युवक, नहाते समय एक खोह नदी में डूबा, SDRF ने बरामद किया शव

घूमने आए थे यूपी के चार युवक, नहाते समय एक खोह नदी में डूबा, SDRF ने बरामद किया शव

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (183)
  • उत्तराखंड (3,909)
  • कुमाऊं (89)
  • खेल (45)
  • गढ़वाल (202)
  • दुर्घटना (206)
  • देश-विदेश (111)
  • धार्मिक (97)
  • पर्यटन (225)
  • यूथ (77)
  • राजनीति (99)
  • रुद्रप्रयाग (822)
  • शिक्षा (106)
  • सामाजिक (214)
  • स्वास्थ्य (73)

Recent.

हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय का 12वां दीक्षांत समारोह सम्पन्न

हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय का 12वां दीक्षांत समारोह सम्पन्न

March 24, 2026
उत्तराखंड में चार सालों में और सुदृढ़ हुई शिक्षा व्यवस्था,धरातल पर उतरी योजनाएं तो छात्रों के सपनों को लगे पंख

उत्तराखंड में चार सालों में और सुदृढ़ हुई शिक्षा व्यवस्था,धरातल पर उतरी योजनाएं तो छात्रों के सपनों को लगे पंख

March 23, 2026
नाबालिग के साथ दुष्कर्म मामले में 65 वर्षीय बुजुर्ग पुलिस के हाथों चढ़ा

नाबालिग के साथ दुष्कर्म मामले में 65 वर्षीय बुजुर्ग पुलिस के हाथों चढ़ा

March 23, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page