• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय का 12वां दीक्षांत समारोह सम्पन्न

by पहाड़वासी
March 24, 2026
in उत्तराखंड, गढ़वाल
Reading Time: 3 mins read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

79 स्वर्ण पदक के साथ विजेताओं समेत 177 दीक्षार्थियों ने ली पीएच.डी. की उपाधि
श्रीनगर (गढ़वाल), 24 मार्च। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय का 12वां दीक्षांत समारोह मंगलवार को धूमधाम से सम्पन्न हुआ। विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डॉ योगेन्द्र नारायण की अध्यक्षता में उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने दीप प्रज्ज्वल के साथ दीक्षांत समारोह का उद्घाटन किया। बारहवें दीक्षांत समारोह के अवसर पर 105 छात्र-छात्राओं को स्वर्ण पदक प्रदान किए गए, जिनमें से 50 विद्यार्थी सत्र 2022-24 के तथा 55 छात्र-छात्राएं 2023-25 के हैं। इसके अतिरिक्त 177 पंजीकृत शोधार्थियों को पीएच.डी. की उपाधियों दी गई जबकि दोनों सत्र में कुल 319 शोधार्थियों ने पीएचडी. की उपाधियां प्राप्त की। वहीं इन दो सत्रों में कुल 6806 विद्यार्थियों को स्नातकोत्तर उपाधियां प्रदान की गई।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि उच्च शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने कहा कि विश्वविद्यालय वर्तमान कुलपति प्रो श्रीप्रकाश जी के नेतृत्व में उत्कृष्ट कार्य कर रहा है जिसका प्रमाण विश्वविद्यालय की नैक ग्रेडिंग है, उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय को और अधिक ऊर्जा के साथ काम करना होगा जिससे राष्ट्रीय स्तर पर विश्वविद्यालय को पहचान मिल सके और इसमें उतराखंड सरकार विश्वविद्यालय के लिए हर आवश्यक योजना में सहभागिता निभाएगी। वहीं उन्होंने कहा कि दीक्षांत समारोह में सांस्कृतिक वेशभूषा को अपनाना विश्वविद्यालय और शिक्षण संस्थानों के लिए उल्लेखनीय पहल है जिससे संस्कृति और परम्परा के प्रति छात्र-छात्राओं की रूचि बढ़ेगी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में सुविधाओं की पूर्ति के लिए सरकार तत्पर है और अप्रैल माह में देश के उच्च शिक्षामंत्री के साथ वे एनआईटी और गढ़वाल विश्वविद्यालय में कार्यक्रम सुनिश्चित करेगें।

कुलपति प्रो श्रीप्रकाश सिंह ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए विश्वविद्यालय की गतिविधियों, उपलब्धियों और आगामी योजनाओं की जानकारी दी और कहा कि दीक्षांत शिक्षा का अंत नहीं है बल्कि यह नये जीवन की शुरूआत है, उन्होंने कहा कि डिग्री कोई कागज का टुकड़ा नहीं होता है बल्कि यह विद्यार्थी की ताकत होती है। अंत में उन्होने सभी दीक्षार्थियों से आग्रह किया कि इस अवसर को अपने जीवन का प्रारम्भिक अवसर मानते हुए अगला कदम ऐसा बढ़ाए कि आपके माता-पिता, परिजनों, गुरू और इस विश्वविद्यालय को आप पर गर्व हों और यही नहीं इस देश को आप पर गर्व हो, इसलिए राष्ट्र को प्रथम रखते हुए जीवन-कर्म करें। इस अवसर पर डॉ विश्वेश वाग्मी ने समारोह के मुख्यअतिथि देश के शिक्षामंत्री धर्मेन्द्र प्रधान का संदेश पढ़ा जिसमें शिक्षा मंत्री ने दीक्षार्थियों को भारत की विकास यात्रा में सहभागिता करने के लिए आवाह्न किया और आग्रह किया कि वे अपने ज्ञान और कौशल का उपयोग केवल अपने निजी हितों तक सीमित न रखें बल्कि समाज और राष्ट्र के कल्याण के लिए भी करें। कार्यक्रम का अध्यक्षीय भाषण में कुलाधिपति डॉ योगेन्द्र नारायण ने कहा कि छात्र-छात्राओं के लिए आवश्यक है कि वे अतीत की प्रज्ञा का अन्वेषण करें, वर्तमान के आधुनिक एवं पारंपरिक ज्ञान के आधार पर नावाचार एवं विकास के लिए प्रयासरत रहें और स्वयं को भविष्य के नए आयामों के लिए तैयार करें। इस अवसर पर मंचासीन अतिथियों ने ग्रामीण एवं अभियन्त्रिकी विभाग की शोध पत्रिका माउन्टेन रिसर्च के विशेषांक का विमोचन किया और अंत में कुलसचिव अनीश उज जमान ने धन्यवाद भाषण प्रेषित करते हुए सभी अतिथियों का धन्यवाद दिया और समारोह के सफल आयोजन के लिए सम्न्वयक प्रो हरभजन सिंह चौहान और समस्त समीतियों को बधाई दी।
इस अवसर श्रीनगर की महापौर श्रीमती आरती भण्डारी, एसएसबी के डीआईजी सुभाष चन्द्र नेगी, प्रो रामशंकर दुबे, पूर्व कुलपति गुजरात विश्वविद्यालय, प्रो मंजुला राणा, प्रो मोहन पंवार, प्रो एनएस पंवार, अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो ओपी गुसाई, मुख्य नियंता प्रो दीपक कुमार, प्रो अजीत नेगी, प्रो वाईपी रेवानी, प्रो डीएस नेगी, प्रो एमएम सेमवाल, चौरास परिसर निदेशक प्रो राजेन्द्र सिंह नेगी, छात्रावास अधीक्षक डॉ एसएस बिष्ट, जनसंपर्क अधिकारी आशुतोष बहुगुणा समेत कार्यकारी परिषद एवं अकादमिक परिषद के सदस्य, संकायाध्यक्ष, विभागाध्यक्ष शिक्षक, छात्रसंघ पदाधिकारी कर्मचारी संघ के पदाधिकारी आदि मौजूद रहे।

Previous Post

उत्तराखंड में चार सालों में और सुदृढ़ हुई शिक्षा व्यवस्था,धरातल पर उतरी योजनाएं तो छात्रों के सपनों को लगे पंख

Next Post

पौड़ी जनपद के चिलोली गांव में खुदाई के दौरान मिली प्राचीन मूर्तियां

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

रुद्रप्रयाग में आज बही उल्टी गंगा,टिहरी की बालिग लड़की, नाबालिग प्रेमी के घर शादी को पहुंची
अपराध

रुद्रप्रयाग में आज बही उल्टी गंगा,टिहरी की बालिग लड़की, नाबालिग प्रेमी के घर शादी को पहुंची

May 12, 2026
श्री केदारनाथ धाम पैदल मार्ग के जंगलचट्टी क्षेत्र में घोड़ा संचालकों के बीच हुए विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित, पुलिस कर रही मामले की तस्दीक
उत्तराखंड

श्री केदारनाथ धाम पैदल मार्ग के जंगलचट्टी क्षेत्र में घोड़ा संचालकों के बीच हुए विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित, पुलिस कर रही मामले की तस्दीक

May 12, 2026
ऋषिकेश-देहरादून मार्ग पर काली मंदिर के पास दो बसों की हुई भिड़ंत
उत्तराखंड

ऋषिकेश-देहरादून मार्ग पर काली मंदिर के पास दो बसों की हुई भिड़ंत

May 12, 2026
डिजिटल होगी फॉरेंसिक प्रक्रिया, मेडिकल कॉलेज श्रीनगर ने शुरू की नई व्यवस्था,हाथ से लिखी नहीं, अब डिजिटल मिलेगी एमएलसी रिपोर्ट,MedLEaPR-Uttarakhand प्रणाली से एमएलसी प्रक्रिया होगी हाईटेक,सड़क हादसे और आपराधिक मामलों की एमएलसी रिपोर्ट अब ऑनलाइन उपलब्ध

May 11, 2026
Next Post
पौड़ी जनपद के चिलोली गांव में खुदाई के दौरान मिली प्राचीन मूर्तियां

पौड़ी जनपद के चिलोली गांव में खुदाई के दौरान मिली प्राचीन मूर्तियां

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (193)
  • उत्तराखंड (3,999)
  • कुमाऊं (95)
  • खेल (46)
  • गढ़वाल (263)
  • दुर्घटना (212)
  • देश-विदेश (112)
  • धार्मिक (108)
  • पर्यटन (225)
  • यूथ (77)
  • राजनीति (100)
  • रुद्रप्रयाग (843)
  • शिक्षा (107)
  • सामाजिक (221)
  • स्वास्थ्य (78)

Recent.

रुद्रप्रयाग में आज बही उल्टी गंगा,टिहरी की बालिग लड़की, नाबालिग प्रेमी के घर शादी को पहुंची

रुद्रप्रयाग में आज बही उल्टी गंगा,टिहरी की बालिग लड़की, नाबालिग प्रेमी के घर शादी को पहुंची

May 12, 2026
श्री केदारनाथ धाम पैदल मार्ग के जंगलचट्टी क्षेत्र में घोड़ा संचालकों के बीच हुए विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित, पुलिस कर रही मामले की तस्दीक

श्री केदारनाथ धाम पैदल मार्ग के जंगलचट्टी क्षेत्र में घोड़ा संचालकों के बीच हुए विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित, पुलिस कर रही मामले की तस्दीक

May 12, 2026
ऋषिकेश-देहरादून मार्ग पर काली मंदिर के पास दो बसों की हुई भिड़ंत

ऋषिकेश-देहरादून मार्ग पर काली मंदिर के पास दो बसों की हुई भिड़ंत

May 12, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page