• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुप्तकाशी में भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल के पक्ष में आयोजित जनसभा को किया संबोधित

by पहाड़वासी
November 18, 2024
in उत्तराखंड
Reading Time: 5 mins read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

मुख्यमंत्री का जनता से अनुरोध : क्षेत्र के लिए समर्पित और कर्मठ नेता आशा जी को इस क्षेत्र से विधायक बनाना है।

जिस कांग्रेस ने 60 साल तक देश में राज किया, उनका कोई भी प्रधानमंत्री बाबा केदार के धाम में नहीं आया। प्रधानमंत्री मोदी जी 7 बार बाबा केदारनाथ जी के दर्शन करने आए हैं।

आज डबल इंजन की भाजपा सरकार में यात्रियों की संख्या हर साल निरंतर बढ़ती जा रही है।

यात्रा शुरू होने से 2 महीने पहले सभी व्यापारियों को देंगे अनुमति।
2013 आपदा में कांग्रेस सरकार ने जनता के जीवन के साथ खिलवाड़ किया।

कांग्रेस ने उत्तराखंड के अंदर लैंड जिहाद, मजारों बनाने वालों को आगे बढ़ाया।

एक ओर भाजपा सरकार बद्रीनाथ केदारनाथ धाम का पुनर्निर्माण कर रहे हैं, और कांग्रेस के नेता मुस्लिम यूनिवर्सिटी बनाने की बात करते हैं।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को गुप्तकाशी में केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी श्रीमती आशा नौटियाल के पक्ष में आयोजित जनसभा को संबोधित किया।

हजारों की संख्या में आए युवाओं महिलाओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने जनता से भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल के पक्ष में समर्थन देने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने कहा आशा नौटियाल जी स्वयं अपना रिपोर्ट कार्ड लेकर चुनाव में खड़ी हुई हैं। आशा नौटियाल जी का लगाव और जुड़ाव इस क्षेत्र से है। उन्होंने कहा एक प्रतिनिधि के नाते आशा नौटियाल जी बीते 3 साल में केदारनाथ क्षेत्र के विकास को लेकर कई बार मेरे पास आई हैं। मुख्यमंत्री ने कहा क्षेत्र के लिए समर्पित और कर्मठ नेता को इस क्षेत्र से विधायक बनाना है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में राज्य निरंतर आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने बाबा केदारनाथ की भूमि से 21वी सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का दशक बताया था। उनके इन शब्दों के अनुरूप क्षेत्र में विकास भी दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा जिस कांग्रेस ने 60 साल तक देश में राज किया, उनका कोई भी प्रधानमंत्री बाबा केदार के धाम में नहीं आया। प्रधानमंत्री मोदी जी देश के पहले प्रधानमंत्री हैं जो 7 बार बाबा केदारनाथ जी के दर्शन करने उत्तराखंड आए हैं। क्योंकि उनके दिल में बाबा केदारनाथ जी बसते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केदारनाथ धाम का भव्य और दिव्य निर्माण कार्य चल रहा है। इस क्षेत्र में 2 हज़ार करोड़ रुपए से अधिक की धनराशि से विकास कार्य हो रहे हैं। केदारनाथ धाम के साथ पूरी केदार घाटी का विकास तेजी से किया जा रहा है।इस क्षेत्रों में कई सड़को, पुलो, पार्कों, धार्मिक स्थलों का कार्य किया जा रहा है। हमारी सरकार द्वारा संचालित किसान सम्मन निधि योजना, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना, जैसी अनेकों योजनाओं ने लोगों के जीवन को बेहतर करते हुए आगे बढ़ाने का कार्य किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के समय में केदारनाथ आने वालों की संख्या लगातार घटती जा रही थी, पर आज डबल इंजन की भाजपा सरकार में यात्रियों की संख्या हर साल निरंतर बढ़ती जा रही है। लगातार इसमें बढ़ोतरी हो रही है। इस साल 16 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने केदारनाथ की यात्रा की है। उन्होंने कहा यात्रा समय में आने वाली दिक्कतों को दूर करने हेतु हम कार्य कर रहे हैं। हम जल्द ही यात्रा प्राधिकरण बनाने वाले हैं और चार धाम यात्रा का संचालन व्यवस्थित तरीके से करने हेतु कार्य करेंगे। उन्होंने कहा यात्रा प्राधिकरण से पहले सभी हितधार को को तीर्थ पुरोहितों होटल व्यापारियों दुकानदारों घोड़ा खच्चर संचालको की राय लेंगे। यात्रा शुरू होने से 2 महीने पहले सभी व्यापारियों को अनुमति देने का काम करेंगे, जिससे किसी को दिक्कत का सामना न करना पड़े।

मुख्यमंत्री ने कहा कि केदारनाथ क्षेत्रों के अन्य सभी मंदिरों में श्रद्धालुओं का आवागमन बना रहे इसके लिए भी व्यवस्थित तरीके से कार्य किया जाएगा। मदमहेश्वर धाम की यात्रा को भी केदारनाथ धाम की यात्रा के अनुरूप विकसित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा के समय में वो स्वयं ग्राउंड जीरो में जाकर जनता के साथ खड़े रहते हैं। इस बार भी केदारनाथ में आपदा के दौरान 16 हजार यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। व्यापारियों को हुए नुकसान की भरपाई राज्य सरकार ने 10 करोड़ की धनराशि से की है। 2013 आपदा में कांग्रेस सरकार ने जनता के जीवन के साथ खिलवाड़ किया। क्षेत्र की जनता के जीवन के साथ खिलवाड़ किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने उत्तराखंड के अंदर लैंड जिहाद, मजारों बनाने वालों को आगे बढ़ाया। कांग्रेस के नेता हरीश रावत घुसपैठियों को बसाने की बात करते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कांग्रेस की इन्हीं हरकतों की वजह से राज्य में डेमोग्राफी चेंज हो रही है। मुख्यमंत्री ने कहा एक ओर हम बद्रीनाथ केदारनाथ धाम का पुनर्निर्माण कर रहे हैं, सड़के, अस्पताल बना रहे हैं और कांग्रेस के नेता मुस्लिम यूनिवर्सिटी बनाने की बात करते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा हमारी सरकार ने 5 हजार एकड़ जमीन से अवैध कब्जा हटाने का काम किया है। उन्होंने कहा राज्य सरकार जल्द ही सख्त भू कानून भी लेकर आएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के उम्मीदवार जब पूर्व में विधायक थे, तो केवल काम ना करने का बहाना बनाते थे। उन्हें विधायक निधि के रूप में विकास कार्यों हेतु करोड़ों की धनराशि दी गई। परंतु उन्होंने 6 करोड़ की धनराशि वापस कर दी। ये उनकी विकास और क्षेत्र के प्रति संवेदनशीलता को दर्शाता है। मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ की कसम कि मेरे मुख्यमंत्री रहते हुए कांग्रेस प्रत्याशी इस क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए कभी मेरे पास नहीं आए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार ने हमेशा महिलाओं का सम्मान किया है। उन्होंने कहा आशा नौटियाल जी को टिकट देकर भाजपा ने महिलाओं के सम्मान को भी दर्शाया है। राज्य सरकार ने सरकारी नौकरियों में भी 30 प्रतिशत आरक्षण माताओं बहनों के लिए किया है। महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए राज्य सरकार संकल्पित है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के नेता केदारनाथ विधानसभा के प्रवासी मतदाताओं से वोट न देने की अपील कर रहे हैं। उन्होंने कहा कांग्रेस का पंजा खूनी पंजा है, उन्हें अपने खूनी पंजे पर विश्वास नहीं रहा। उन्होंने कहा 20 तारीख को केदारनाथ का हर वह व्यक्ति जो विकसित केदारनाथ को देखना चाहता है वो अवश्य भाजपा को वोट देने जायेगा।

इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री श्री रमेश पोखरियाल निशंक, भाजपा प्रत्याशी श्रीमती आशा नौटियाल, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री महावीर, विधायक श्री भरत चौधरी, श्री आदित्य कोठारी, श्री चंडी प्रसाद भट्ट, श्री दिनेश उनियाल, श्री दिलीप रावत महंत, श्री कुलदीप रावत, श्री राजकुमार तिवारी, एंव अन्य लोग मौजूद रहे।

Previous Post

देर रात्रि तक आयोजित तीसरी सांस्कृतिक संध्या में बड़ी संख्या में पहुंचे श्रोता

Next Post

छह सालों में बेस अस्पताल में चार हजार से अधिक बार हो चुकी मरीजों की डायलिसिस- डॉ. धन सिंह रावत

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

बड़ी खबर :सिद्धपीठ धारी देवी मंदिर परिसर में मोबाइल पर पूर्ण प्रतिबंध, मंदिर समिति के साथ हुई बैठक में नगर निगम श्रीनगर ने लिया निर्णय.
उत्तराखंड

बड़ी खबर :सिद्धपीठ धारी देवी मंदिर परिसर में मोबाइल पर पूर्ण प्रतिबंध, मंदिर समिति के साथ हुई बैठक में नगर निगम श्रीनगर ने लिया निर्णय.

March 12, 2026
चारधाम यात्रा से पहले जगमगाया धारी देवी मंदिर, रंग-बिरंगी रोशनी में निखरा आस्था का धाम
उत्तराखंड

चारधाम यात्रा से पहले जगमगाया धारी देवी मंदिर, रंग-बिरंगी रोशनी में निखरा आस्था का धाम

March 12, 2026
एलपीजी गैस आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा, कालाबाजारी व जमाखोरी रोकने को 15 टीमें गठित,डीएम ने ली गैस आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा, उपजिलाधिकारियों को नियमित निरीक्षण के निर्देश
उत्तराखंड

एलपीजी गैस आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा, कालाबाजारी व जमाखोरी रोकने को 15 टीमें गठित,डीएम ने ली गैस आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा, उपजिलाधिकारियों को नियमित निरीक्षण के निर्देश

March 12, 2026
बद्रीनाथ –केदारनाथ समेत 47 मंदिरों में गैर-सनातनियों के प्रवेश पर प्रतिबंध,बीकेटीसी की बजट बैठक में 121.7 करोड़ का बजट पास, मंदिर परिसर और गर्भगृह में लागू होगा प्रतिबंध, फैसले पर देशभर में शुरू हुई बहस

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (182)
  • उत्तराखंड (3,896)
  • कुमाऊं (88)
  • खेल (45)
  • गढ़वाल (197)
  • दुर्घटना (206)
  • देश-विदेश (110)
  • धार्मिक (96)
  • पर्यटन (224)
  • यूथ (77)
  • राजनीति (99)
  • रुद्रप्रयाग (820)
  • शिक्षा (106)
  • सामाजिक (213)
  • स्वास्थ्य (73)

Recent.

बड़ी खबर :सिद्धपीठ धारी देवी मंदिर परिसर में मोबाइल पर पूर्ण प्रतिबंध, मंदिर समिति के साथ हुई बैठक में नगर निगम श्रीनगर ने लिया निर्णय.

बड़ी खबर :सिद्धपीठ धारी देवी मंदिर परिसर में मोबाइल पर पूर्ण प्रतिबंध, मंदिर समिति के साथ हुई बैठक में नगर निगम श्रीनगर ने लिया निर्णय.

March 12, 2026
चारधाम यात्रा से पहले जगमगाया धारी देवी मंदिर, रंग-बिरंगी रोशनी में निखरा आस्था का धाम

चारधाम यात्रा से पहले जगमगाया धारी देवी मंदिर, रंग-बिरंगी रोशनी में निखरा आस्था का धाम

March 12, 2026
एलपीजी गैस आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा, कालाबाजारी व जमाखोरी रोकने को 15 टीमें गठित,डीएम ने ली गैस आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा, उपजिलाधिकारियों को नियमित निरीक्षण के निर्देश

एलपीजी गैस आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा, कालाबाजारी व जमाखोरी रोकने को 15 टीमें गठित,डीएम ने ली गैस आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा, उपजिलाधिकारियों को नियमित निरीक्षण के निर्देश

March 12, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page