• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home देश-विदेश

सीएम धामी ने किया G20 के प्रतिनिधियों के स्वागत में कही ये बड़ी बात!!

by पहाड़वासी
March 30, 2023
in देश-विदेश
Reading Time: 4 mins read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter


रामनगर-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रामनगर में आयोजित जी 20 चीफ़ साइंस एडवाइजर्स वर्किंग ग्रुप में प्रतिभाग करने आए विभिन्न देशों के प्रतिनिधियों से भेंट की। मुख्य्मंत्री ने मेहमानों के स्वागत में आयोजित रात्रि भोज में भी प्रतिभाग किया।इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने सभी प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए कहा कि विश्व की सबसे बड़ी पर्वत श्रृंखला हिमालय की गोद में बसा हमारा यह प्रदेश उत्तराखंड, “देवभूमि” के रूप में विख्यात है, क्योंकि यह केदारखंड और मानसखंड मंदिर समूहों तथा बद्रीनाथ धाम जैसे पौराणिक धाम की पवित्र भूमि है. यह हरिद्वार और ऋषिकेश जैसे आध्यात्मिक केंद्रों तथा योग, आयुर्वेद और प्राणायाम का एक वैश्विक हब हैं, इतना ही नहीं यह प्रदेश सनातन धर्म और संस्कृति जिसे हिंदू धर्म के रूप में भी जाना जाता है, का प्राचीनतम केंद्र भी है।मुख्यमंत्री ने कहा कि आप सभी महान वैज्ञानिकों द्वारा एक बेहतर विश्व बनाने के प्रयासों के अंतर्गत ऐसी महान धरती पर किया जा रहा यह चिंतन अवश्य ही संपूर्ण मानवता के लिए हितकारी सिद्ध होगा।


जी-20 की थीम One Earth, One Family, One Future भारतीय संस्कृति की “वसुधैव कुटुंबकम की सोच पर आधारित है। हमारे देश की प्राचीन और महान संस्कृति ने ही सर्वप्रथम “वसुधैव कुटुम्बकम” अर्थात “समस्त विश्व ही एक परिवार है” की अवधारणा समस्त विश्व के समक्ष रखी थी। G-20 की यह विशेष बैठक Chief Science Advisors Roundtable (CSAR) हमारी सनातन संस्कृति की इसी मूल अवधारणा को पुष्चित व पल्लवित करने में सहायक सिद्ध होगी।
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में आज जिस प्रकार भारत प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है और एक मजबूत अर्थव्यवस्था, नॉलेज बेस्ड इकॉनोमी, समृद्ध लोकतंत्र, वैश्विक मंच पर शांतिदूत तथा मानवता के प्रयासों में अग्रदूत के रूप में स्थापित हुआ है उसी प्रकार उनकी अध्यक्षता में G-20 समूह भी अपने महान उद्देश्यों और लक्ष्यों को प्राप्त करने में सफल होगा।
हमें वास्तव में लॉन्गटर्म विजन के साथ एक इन्कलूसिव ग्लोबल सांइस एडवाइस सुनिश्चित करने की आवश्यकता है, जो कि इस जी -20 सीएसएआर की बैठक का एजेण्डा भी है। मुझे प्रसन्नता है कि इस जी-20 सीएसएआर के एजेंडे के तहत वन हेल्थ को भी लिया गया है। निश्चित ही कोरोना काल के बाद यह सिद्ध हो चुका है कि वैश्विक संक्रमण पर बेहतर नियंत्रण तथा आने वाली महामारियों का सफलतापूर्वक सामना करने के लिए वन हेल्थ का कॉन्सेप्ट वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। वन हैल्थ की यह भावना भविष्य में आने वाली किसी भी समस्या से निपटने में हमारे के लिए एक कवच का कार्य करेगी। आप में से बहुत से विदेशी मेहमान पहली बार देवभूमि उत्तराखंड आए होंगे इसलिए मैं चाहूंगा कि आप अपनी इस यात्रा के दौरान हमारे देश के साथ-साथ हमारे प्रदेश उत्तराखंड को भी जानें और समझें।


मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा लक्ष्य उत्तराखंड को विज्ञान, तकनीक और इनोवेशन के क्षेत्र में अंतराष्ट्रीय स्तर का प्रदेश बनाना है जिससे सामान्य लोगों का जीवन और अधिक सहज, सरल और समृद्ध हो सके।
इस अवसर पर उत्तराखंड के राज्यपाल रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल श्री गुरमीत सिंह जी, ब्राजील के उपमंत्री प्रो. मरसिया क्रिस्टिना बरनाड्रेस जी, उत्तराखंड सरकार के मंत्रीगण, विधायकगण, भारत सरकार के मुख्य वैज्ञानिक सलाहाकार श्री अजय कुमार सूद, G-20 देशों के सभी मुख्य वैज्ञानिक सलाहाकार, वैज्ञानिक सलाहाकार एवं प्रमुख वैज्ञानिकगण उपस्थित थे।
यह एक ऐतिहासिक अवसर है, क्योंकि यहां विश्व की प्रमुख और उभरती हुई साइंटिफिक पावर जो कि विश्व के लगभग 85 प्रतिशत साइंटिफिक नॉलेज पर अधिकार रखती है, एक ही स्थान पर मौजूद हैं। साइंस एण्ड टेक्नॉलॉजी के ऐसे बहुत से अन्तर्राष्ट्रीय मुद्दे हैं, जिन पर वैश्विक स्तर पर सरकारों के मध्य बातचीत होनी चाहिए। इसमें ग्लोबल सांइस एण्ड टेक्टनॉलॉजी पॉलिसी व गवनंस से लेकर सांइटिफिक नॉलेज क्रिएशन तथा इसके उपयोग जैसे विषयों को लिया जा सकता है।

Previous Post

कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, सभी जिलों को जारी की एडवाइजरी

Next Post

केदारनाथ यात्रा:हेली सेवा संचालन के लिये नौ कंपनियों को सौंपा गया जिम्मा,जल्द शुरू होगी ऑनलाइन बुकिंग

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

पोलैंड में ऋषिकेश के दो युवकों की मौत: नौकरी करने के लिए शहर से गए थे दूर, परिजनों में कोहराम
उत्तराखंड

पोलैंड में ऋषिकेश के दो युवकों की मौत: नौकरी करने के लिए शहर से गए थे दूर, परिजनों में कोहराम

August 22, 2024
गढ़रत्न नरेंद्र सिंह नेगी को ब्रिटिश संसद के “हाउस ऑफ लॉर्ड्स” से किया गया सम्मानित,सम्मान समारोह के दौरान ठंडो रे ठंडो गीत से गूंजी ब्रिटिश संसद
उत्तराखंड

गढ़रत्न नरेंद्र सिंह नेगी को ब्रिटिश संसद के “हाउस ऑफ लॉर्ड्स” से किया गया सम्मानित,सम्मान समारोह के दौरान ठंडो रे ठंडो गीत से गूंजी ब्रिटिश संसद

July 30, 2024
उत्तराखंड के तीन जांबाजों को सम्मान, मेजर दिग्विजय सिंह रावत को कीर्ति चक्र, मेजर रविंद्र रावत और सचिन नेगी शौर्य चक्र से सम्मानित
उत्तराखंड

उत्तराखंड के तीन जांबाजों को सम्मान, मेजर दिग्विजय सिंह रावत को कीर्ति चक्र, मेजर रविंद्र रावत और सचिन नेगी शौर्य चक्र से सम्मानित

July 6, 2024
पेपर लीक विरोधी कानून लागू, 10 साल की सजा और 10 हजार रुपये तक जुर्माना 1 करोड़
उत्तराखंड

पेपर लीक विरोधी कानून लागू, 10 साल की सजा और 10 हजार रुपये तक जुर्माना 1 करोड़

June 22, 2024
Next Post
केदारनाथ हेली सेवा:24 घंटे पहले टिकट रद्द किया तो वापस नहीं होगा किराया, पढ़ें जरूरी जानकारी

केदारनाथ यात्रा:हेली सेवा संचालन के लिये नौ कंपनियों को सौंपा गया जिम्मा,जल्द शुरू होगी ऑनलाइन बुकिंग

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (8)
  • अन्य (12)
  • अपराध (172)
  • उत्तराखंड (3,612)
  • कुमाऊं (81)
  • खेल (44)
  • गढ़वाल (145)
  • दुर्घटना (203)
  • देश-विदेश (108)
  • धार्मिक (90)
  • पर्यटन (219)
  • यूथ (77)
  • राजनीति (98)
  • रुद्रप्रयाग (789)
  • शिक्षा (106)
  • सामाजिक (195)
  • स्वास्थ्य (72)

Recent.

धामी कैबिनेट की बैठक में कई प्रस्तावों पर मोहर,पेंशन संशोधन को मंज़ूरी

धामी कैबिनेट की बैठक में कई प्रस्तावों पर मोहर,पेंशन संशोधन को मंज़ूरी

July 9, 2025
द्वितीय केदार मदमहेश्वर धाम पहुंच रहे श्रद्धालुओं की संख्या पहुंची साढ़े आठ हजार के करीब

द्वितीय केदार मदमहेश्वर धाम पहुंच रहे श्रद्धालुओं की संख्या पहुंची साढ़े आठ हजार के करीब

July 8, 2025
खतरनाक रॉटविलर कुत्ते ने महिला को किया लहूलुहान,लगाने पड़े 200 टांके, महिला की हालत गंभीर

खतरनाक रॉटविलर कुत्ते ने महिला को किया लहूलुहान,लगाने पड़े 200 टांके, महिला की हालत गंभीर

July 7, 2025

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page