• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home रुद्रप्रयाग

एक दिवसीय दौरे पर रुद्रप्रयाग पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी,विभिन्न योजनाओं का किया शिलान्यास व लोकार्पण

by पहाड़वासी
October 9, 2022
in रुद्रप्रयाग
Reading Time: 4 mins read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

रुद्रप्रयाग-प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रुद्रप्रयाग जनपद के विकास के लिए कई योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया।इस दौरान मुख्यमंत्री ने जिले के लिए कई घोषणाएं भी की।

शनिवार को मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से अपराह्न 12.10 बजे अगस्त्यमुनि हेलीपैड पहुंचे जहां से कार द्वारा वे तिलवाड़ा जीएमवीएन पहुंचे। यहां मुख्यमंत्री ने कुल 46680.95 लाख रुपए के विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। इनमें 14294.18 लाख रुपए का लोकार्पण तथा 32386.77 लाख रुपए के शिलान्यास कार्यक्रम शामिल है। सीएम ने कार्यक्रम स्थल में लगाए गए अनेक स्टॉलों का निरीक्षण किया। इसके बाद जनता को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि प्रदेश को अग्रणी राज्य बनाने के लिए सरकार दृढ़ संकल्पित है।केंद्र व राज्य सरकार द्वारा हर वर्ग के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दिव्य-भव्य केदारपुरी का निर्माण हो रहा है। कहा कि प्रधानमंत्री का उत्तराखंड राज्य से बड़ा आत्मीय रिश्ता है जितनी तत्परता उन्होंने हमारे राज्य के विकास को लेकर दिखाई है उतनी कभी किसी और प्रधानमंत्री ने नहीं दिखाई। कहा कि 2013 में केदारनाथ में भीषण आपदा आई थी। उस समय धाम में काफी नुकसान हुआ। भगवान भोले अपने भक्तों पर कृपा रखते है। उन्होंने अपने पवित्र धाम के पुनर्निर्माण का दायित्व भी अपने भक्त नरेंद्र मोदी को ही सौपने का अवसर दिया।

रुद्रप्रयाग दौरे पर पहुंचे सीएम धामी ने जनपदवासियों के लिए इस दौरान घोषणाएं भी की जिसमे बदरी-केदार यात्रा को देखते हुए मयाली से गुप्तकाशी व भीरी से मक्कू, चोपता तक राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने के लिए केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा जाएगा, स्यूंड से धौलसारी (मचकंडी) कमेडा तक 3 किमी, विकास खंड अगस्त्यमुनि के अंधेरगढ़ी से तलसारी मोटर मार्ग के जयचौंरा से ऐंटा-पवननगर-थापली, भंगर कमसाल तक 4 किमी मोटर मार्ग तथा मयाली-गुप्तकाशी मोटर मार्ग के बड़ेथ के बगुला नामक तोक से भटवाड़ी गांव तक 3 किमी मोटर मार्ग के नवनिर्माण की घोषणा, विधानसभा केदारनाथ के सीमांत गांव चिलौंड, स्यांसू एवं तोषी के लिए स्वीकृत मोटर मार्गों की द्वितीय चरण की वित्तीय स्वीकृति, विधान सभा रुद्रप्रयाग विधायक की मांग पर मुख्यमंत्री ने शहीद राय सिंह बंगारी इंटर कॉलेज चमालकोट तुनेटा भरदार को इंटर स्तर पर अनुदान प्रदान करने, विकासखंड जखोली में तिलवाड़ा-सौंराखाल मोटर मार्ग को हॉटमिक्स करने, जखोली महाविद्यालय को स्नातकोत्तर महाविद्यालय का दर्जा देने, हिन्दी, भूगोल, संस्कृत, इतिहास, अंग्रेजी व अर्थशास्त्र विषयों को मान्यता देने, बच्छणस्यूं क्षेत्र में जिला सहकारी बैंक की स्थापना व घेंघड में राजकीय उच्चर माध्यमिक विद्यालय की स्थापना की घोषणा की।साथ ही सीएम ने अन्य मांगों पर प्राथमिकता से कार्रवाई का भरोसा दिया।

इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष सुमंत तिवारी, विधायक रुद्रप्रयाग भरत सिंह चौधरी, केदारनाथ शैला रानी रावत, बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय, जिलाध्यक्ष भाजपा दिनेश उनियाल, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार, अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ मर्तोलिया, डीडीओ मनविंदर कौर, उप जिलाधिकारी अपर्णा ढौंडियाल,डीएफओ रुद्रप्रयाग अभिमन्यु,तहसीलदार मंजू राजपूत, श्रीनिवास पोस्ती, केएस राणा सहित कई अधिकारी, कर्मचारी एवं जनता मौजूद थी।

Previous Post

UKSSSC पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाई, आयोग के पूर्व चेयरमैन गिरफ्तार

Next Post

मंदिर समिति अध्यक्ष के खिलाफ पत्रकारों ने सीएम से की मुलाकात, विभिन्न संगठनों से जुड़े पत्रकारों ने सीएम से की मुलाकात, मंदिर समिति में हुई धांधलियों की होगी जांच: धामी

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

तुंगनाथ ट्रेक पर खाई में गिरी महिला का शव बरामद
उत्तराखंड

तुंगनाथ ट्रेक पर खाई में गिरी महिला का शव बरामद

September 21, 2026
पुस्तक दान अभियान को मिल रहा व्यापक समर्थन, डॉ. विनीत पोस्ती ने जिलाधिकारी को भेंट की विभिन्न विषयों की पुस्तकें
उत्तराखंड

पुस्तक दान अभियान को मिल रहा व्यापक समर्थन, डॉ. विनीत पोस्ती ने जिलाधिकारी को भेंट की विभिन्न विषयों की पुस्तकें

September 14, 2026
केदारनाथ यात्रा पड़ाव के सोनप्रयाग पार्किंग में जलभराव!! वाहन चालकों को हो रही परेशानियां!!
उत्तराखंड

केदारनाथ यात्रा पड़ाव के सोनप्रयाग पार्किंग में जलभराव!! वाहन चालकों को हो रही परेशानियां!!

September 1, 2026
रूद्रप्रयाग जिले में 14 साल की  मासूम ने दी ऐसी खबर कि दो गाँवों में पसर गया मातम, ननिहाल में कक्षा नौ में पढ़ रही थी छात्रा
अपराध

रूद्रप्रयाग जिले में 14 साल की मासूम ने दी ऐसी खबर कि दो गाँवों में पसर गया मातम, ननिहाल में कक्षा नौ में पढ़ रही थी छात्रा

August 17, 2026
Next Post
मंदिर समिति अध्यक्ष के खिलाफ पत्रकारों ने सीएम से की मुलाकात, विभिन्न संगठनों से जुड़े पत्रकारों ने सीएम से की मुलाकात, मंदिर समिति में हुई धांधलियों की होगी जांच: धामी

मंदिर समिति अध्यक्ष के खिलाफ पत्रकारों ने सीएम से की मुलाकात, विभिन्न संगठनों से जुड़े पत्रकारों ने सीएम से की मुलाकात, मंदिर समिति में हुई धांधलियों की होगी जांच: धामी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (220)
  • उत्तराखंड (4,311)
  • कुमाऊं (101)
  • खेल (47)
  • गढ़वाल (384)
  • दुर्घटना (228)
  • देश-विदेश (117)
  • धार्मिक (123)
  • पर्यटन (231)
  • यूथ (82)
  • राजनीति (103)
  • रुद्रप्रयाग (881)
  • शिक्षा (116)
  • सामाजिक (225)
  • स्वास्थ्य (86)

Recent.

1500 वर्ष पुरानी गुफा के संरक्षण की उठी मांग,शिलाचित्रों और रहस्यमयी चिह्नों के वैज्ञानिक अध्ययन की अपील, पर्यटन मानचित्र में शामिल करने का आग्रह

1500 वर्ष पुरानी गुफा के संरक्षण की उठी मांग,शिलाचित्रों और रहस्यमयी चिह्नों के वैज्ञानिक अध्ययन की अपील, पर्यटन मानचित्र में शामिल करने का आग्रह

September 21, 2026
स्कूटी चलाने का शौक, श्रीनगर से दो नाबालिग बच्चों ने उठा ली एक स्कूटी, पुलिस ने किया बरामद

स्कूटी चलाने का शौक, श्रीनगर से दो नाबालिग बच्चों ने उठा ली एक स्कूटी, पुलिस ने किया बरामद

September 21, 2026
तुंगनाथ ट्रेक पर खाई में गिरी महिला का शव बरामद

तुंगनाथ ट्रेक पर खाई में गिरी महिला का शव बरामद

September 21, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page