• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

हल्द्वानी शुद्धिकरण मामले में श्रीनगर कोतवाली पहुंची कांग्रेस

by पहाड़वासी
August 31, 2026
in उत्तराखंड
Reading Time: 1 min read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

श्रीनगर गढ़वाल। हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यक्रम के बाद रामलीला मैदान के कथित शुद्धिकरण को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने श्रीनगर कोतवाली में तहरीर दी है। कांग्रेस ने मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट समेत अन्य सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कठोर कार्रवाई की मांग की है।कांग्रेस नगर अध्यक्ष निशांत प्रताप कंडारी ने बताया कि इस संबंध में कोतवाली श्रीनगर में पत्र दिया गया है। तहरीर में आरोप लगाया गया है कि आठ अगस्त को हल्द्वानी के रामलीला मैदान में मल्लिकार्जुन खड़गे ने कांग्रेस की जनसभा को संबोधित किया था। इसके दो दिन बाद 10 अगस्त को श्री राम धर्मार्थ सेवा न्यास के अध्यक्ष गिरीश चंद पांडेय और 15 अन्य अज्ञात लोगों द्वारा वहां यज्ञ एवं गंगाजल का छिड़काव कर कथित तौर पर शुद्धिकरण किया गया।तहरीर में कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि सार्वजनिक स्थल के इस प्रकार कथित शुद्धिकरण से अनुसूचित जाति समाज और सामाजिक समानता में विश्वास रखने वाले लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। कांग्रेस का कहना है कि इस कृत्य से समाज में जातिगत भेदभाव को बढ़ावा देने तथा अनुसूचित जाति के लोगों को अपमानित करने का संदेश गया है। तहरीर में इसे संविधान के अनुच्छेद 14 और 17 की भावना के विपरीत बताते हुए एससी/एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की मांग की गई है।कांग्रेस ने तहरीर में यह भी उल्लेख किया है कि मामले को 13 अगस्त को राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने उठाया था। वहीं, तहरीर के अनुसार भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने घटना को संगठन का निजी मामला बताते हुए पार्टी से अलग बताया था। कांग्रेस ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के 26 अगस्त के कथित बयान का भी उल्लेख करते हुए आरोप लगाया कि शुद्धिकरण को गलत नहीं बताना इस कृत्य को सही ठहराने के समान है।कांग्रेस नेताओं ने पुलिस से मामले में तत्काल मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी और कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।तहरीर देने वालों में महानगर कांग्रेस अध्यक्ष सूरज घिल्डियाल, प्रदेश कांग्रेस सचिव वीरेंद्र सिंह नेगी, नगर अध्यक्ष ब्लॉक-2 निशांत प्रताप कंडारी, नगर अध्यक्ष श्रीकोट संजय कुमार (फौजी), जगदीश प्रसाद भट्ट, युवा कांग्रेस अध्यक्ष श्रीनगर संदीप नेगी सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Previous Post

एनआईटी सुमाड़ी में हुड़दंग करने पर 15 मजदूरों के खिलाफ कार्रवाई

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

एनआईटी सुमाड़ी में हुड़दंग करने पर 15 मजदूरों के खिलाफ कार्रवाई
अपराध

एनआईटी सुमाड़ी में हुड़दंग करने पर 15 मजदूरों के खिलाफ कार्रवाई

August 29, 2026
अवैध शराब की तस्करी करते दो नेपाली नागरिक गिरफ्तार,ऊखीमठ पुलिस ने 31 बोतल अवैध शराब बरामद कर आबकारी अधिनियम में दर्ज किया मुकदमा!!
अपराध

अवैध शराब की तस्करी करते दो नेपाली नागरिक गिरफ्तार,ऊखीमठ पुलिस ने 31 बोतल अवैध शराब बरामद कर आबकारी अधिनियम में दर्ज किया मुकदमा!!

August 29, 2026
डिजिटल युग में उत्तराखंड की लोकसंस्कृति पर गढ़वाल विवि में राष्ट्रीय संगोष्ठी, नेगी-भरतवाण समेत दिग्गज होंगे शामिल
उत्तराखंड

डिजिटल युग में उत्तराखंड की लोकसंस्कृति पर गढ़वाल विवि में राष्ट्रीय संगोष्ठी, नेगी-भरतवाण समेत दिग्गज होंगे शामिल

August 29, 2026
रक्षाबंधन पर एक दिन के लिए खुलता है वंशी नारायण मंदिर, भगवान विष्णु को राखी बांधने उमड़ती हैं श्रद्धालु महिलाएं
उत्तराखंड

रक्षाबंधन पर एक दिन के लिए खुलता है वंशी नारायण मंदिर, भगवान विष्णु को राखी बांधने उमड़ती हैं श्रद्धालु महिलाएं

August 28, 2026

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (219)
  • उत्तराखंड (4,260)
  • कुमाऊं (101)
  • खेल (47)
  • गढ़वाल (361)
  • दुर्घटना (228)
  • देश-विदेश (117)
  • धार्मिक (121)
  • पर्यटन (231)
  • यूथ (82)
  • राजनीति (102)
  • रुद्रप्रयाग (878)
  • शिक्षा (115)
  • सामाजिक (225)
  • स्वास्थ्य (85)

Recent.

हल्द्वानी शुद्धिकरण मामले में  श्रीनगर कोतवाली पहुंची कांग्रेस

हल्द्वानी शुद्धिकरण मामले में श्रीनगर कोतवाली पहुंची कांग्रेस

August 31, 2026
एनआईटी सुमाड़ी में हुड़दंग करने पर 15 मजदूरों के खिलाफ कार्रवाई

एनआईटी सुमाड़ी में हुड़दंग करने पर 15 मजदूरों के खिलाफ कार्रवाई

August 29, 2026
अवैध शराब की तस्करी करते दो नेपाली नागरिक गिरफ्तार,ऊखीमठ पुलिस ने 31 बोतल अवैध शराब बरामद कर आबकारी अधिनियम में दर्ज किया मुकदमा!!

अवैध शराब की तस्करी करते दो नेपाली नागरिक गिरफ्तार,ऊखीमठ पुलिस ने 31 बोतल अवैध शराब बरामद कर आबकारी अधिनियम में दर्ज किया मुकदमा!!

August 29, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page