श्रीनगर।पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती पर महानगर कांग्रेस कार्यालय श्रीकोट ब्लॉक की ओर से श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम में कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।आधुनिक भारत के निर्माण में योगदान को किया यादवक्ताओं ने कहा कि राजीव गांधी ने देश को 21वीं सदी में ले जाने का सपना देखा।उन्होंने पंचायती राज, सूचना एवं प्रौद्योगिकी, शिक्षा और संचार जैसे क्षेत्रों में महत्वपूर्ण पहल की।जिला कांग्रेस सेवादल पौड़ी गढ़वाल के अध्यक्ष एवं महानगर अध्यक्ष श्रीनगर (श्रीकोट) संजय कुमार ‘फौजी’ नेकहा कि राजीव गांधी का जीवन युवाओं को राष्ट्र निर्माण और देश की प्रगति के लिए समर्पित होने की प्रेरणा देता है।कार्यक्रम के दौरान सर्वसम्मति से ललित मोहन बहुगुणा को कार्यालय एवं चुनाव प्रभारी, कांग्रेस महानगर श्रीनगर (श्रीकोट ब्लॉक) नियुक्त किया गया।इस मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी के बताए मार्ग पर चलने तथा देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए कार्य करने का संकल्प लिया।कार्यक्रम में वाईएस पंवार, ललित मोहन बहुगुणा,संजय कुमार ‘फौजी’, जीएन सेमवाल, बीएस दानू, विक्रम सिंह नयाल,सुरेंद्र सिंह, धीरेन्द्र नेगी, सुरेंद्र सिंह गुसाईं, प्रियांशु गडोई, आदित्या, आयुष, अरुण कुमार, आयुष कुमार, मोनालिसा रावत आदि मौजूद रहे।






