• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

डेंगू रोकथाम अभियान जारी, 30 हजार घरों का सर्वे पूरा

by पहाड़वासी
August 23, 2024
in उत्तराखंड
Reading Time: 1 min read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

1.67 लाख कंटेनर की जांच, सामुदायिक स्तर पर लगातार चल रहा जागरूकता अभियान

    रूद्रप्रयाग - डेंगू रोग रोकथाम व नियंत्रण के लिए निरंतर जारी अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग अब तक 30 हजार घरों का सर्वे कर 1.67 लाख कंटेनर की जांच कर चुका है। वहीं, डेंगू रोकथाम जागरूकता को लेकर गत 16 मई से स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं द्वारा स्कूल व ग्राम स्तर पर लगातार जागरूकता गोष्ठियों का आयोजन किया जा रहा है।
   *डेंगू रोकथाम व नियंत्रण* को लेकर चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के तहत शुक्रवार को ऐपिडेमियोलॉजिस्ट डाॅ. शाकिब हुसैन व काउंसलर विपिन सेमवाल द्वारा जखोली ब्लाक के अंतर्गत राइंका जवाड़ी में जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि रूके हुए पानी में डेंगू का मच्छर पनपने की आशंका बनी रहती है, लिहाजा डेंगू से बचने के लिए सबसे अच्छा उपाय यह है कि डेंगू के मच्छर को पनपने ही न दें, इसके लिए घरों, स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्रों के आस-पास पानी एकत्रित न होने दें, उन्होने जल भंडारण की वस्तुओं को ढक कर रखने, कूलर, फूलदान, टंकी आदि ऐसी चीजें जहां पानी एकत्र हो सकता है वहां पानी एकत्र  न होने दें व इन स्थानों पर सप्ताह में एक बार सफाई करने तथा डेंगू के मच्छर से बचाव हेतु पूरी बांहों वाले कपड़े पहनने, मच्छरदानी, मच्छर नाशक क्रीम, स्प्रे आदि का प्रयोग करने की अपील की है। उन्होंने लोगों से प्रत्येक रविवार को दस बजे अपने घरों व आसपास मात्र दस मिनट जल भंडारण के सभी संभावित स्थानों की सफाई करने की अपील की।
      प्र0 मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ विमल सिंह गुसाईं ने बताया कि *डेंगू रोग रोकथाम व नियंत्रण* को लेकर जनपद में सर्तकता बरतते हुए लगातार जारी अभियान के तहत स्वास्थ्य टीमों द्वारा अब तक 30 हजार घरों का सर्वे कर 1.33 लाख की जनसंख्या कवर की गई व 1.66 लाख कंटेनर की जांच की। उन्होंने बताया कि डेंगू रोकथाम को लेकर जागरूकता के लिए जहां समुदाय स्तर व विद्यालय स्तर पर लगातार जागरूकता गतिविधियां की जा रही हैं, वहीं डेंगू रोग उपचार प्रबंधन को लेकर पूरी सर्तकता बरती जा रही है।, इसके तहत जनपद में जिला चिकित्सालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अगस्त्यमुनि व जखोली तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ऊखीमठ में डेंगू किट के माध्यम से जांच की व्यवस्था उपलब्ध है, बताया कि अब तक 473 लोगों की डेंगू जांच की गई, सभी के नतीजे नेगेटिव पाए गए। 
   उन्होंने बताया कि जनपद में पर्याप्त मात्रा में डेंगू किट उपलब्ध है व माधवाश्रम चिकित्सालय स्थिति डीपीएचएल लैब में डेंगू एजिला टेस्ट की सुविधा उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि जनपद में जिला चिकित्सालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अगस्त्यमुनि, जखोली व ऊखीमठ मेंं आइसोलेशन वार्ड बनाकर नोडल तैनात किए गए हैं।
Previous Post

लोअर PCS के 117 पदों पर जल्द होगी भर्ती, पढ़ें..

Next Post

टिहरी झील टेंडर को लेकर विवाद पर सतपाल महाराज ने कहा: “मैं अपने बेटे से टेंडर वापस लेने को कहूंगा”.

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

अंकिता भंडारी के परिवार से मिले राहुल गांधी, बोले—चार साल बाद भी न्याय का इंतजार
उत्तराखंड

अंकिता भंडारी के परिवार से मिले राहुल गांधी, बोले—चार साल बाद भी न्याय का इंतजार

August 15, 2026
नदी का जलस्तर बढ़ा तो वसुधरा में फंसी पर्यटक की सांसें, युवाओं ने संभाला मोर्चा
उत्तराखंड

नदी का जलस्तर बढ़ा तो वसुधरा में फंसी पर्यटक की सांसें, युवाओं ने संभाला मोर्चा

August 15, 2026
मायापुर–पीपलकोटी टनल हादसा: एक और श्रमिक का शव बरामद, दो की तलाश जारी,युद्धस्तर पर जुटे जवान
उत्तराखंड

मायापुर–पीपलकोटी टनल हादसा: एक और श्रमिक का शव बरामद, दो की तलाश जारी,युद्धस्तर पर जुटे जवान

August 15, 2026
भालू के हमले से एक घायल, डंडी कंडी से पहुंचाया अस्पताल- सड़क बंद होने से घायल को अस्पताल पहुंचाने में उठानी पड़ी परेशानी
उत्तराखंड

भालू के हमले से एक घायल, डंडी कंडी से पहुंचाया अस्पताल- सड़क बंद होने से घायल को अस्पताल पहुंचाने में उठानी पड़ी परेशानी

August 14, 2026
Next Post
टिहरी झील टेंडर को लेकर विवाद पर सतपाल महाराज ने कहा: “मैं अपने बेटे से टेंडर वापस लेने को कहूंगा”.

टिहरी झील टेंडर को लेकर विवाद पर सतपाल महाराज ने कहा: “मैं अपने बेटे से टेंडर वापस लेने को कहूंगा”.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (216)
  • उत्तराखंड (4,223)
  • कुमाऊं (101)
  • खेल (47)
  • गढ़वाल (354)
  • दुर्घटना (228)
  • देश-विदेश (117)
  • धार्मिक (121)
  • पर्यटन (231)
  • यूथ (81)
  • राजनीति (102)
  • रुद्रप्रयाग (877)
  • शिक्षा (114)
  • सामाजिक (225)
  • स्वास्थ्य (85)

Recent.

अंकिता भंडारी के परिवार से मिले राहुल गांधी, बोले—चार साल बाद भी न्याय का इंतजार

अंकिता भंडारी के परिवार से मिले राहुल गांधी, बोले—चार साल बाद भी न्याय का इंतजार

August 15, 2026
नदी का जलस्तर बढ़ा तो वसुधरा में फंसी पर्यटक की सांसें, युवाओं ने संभाला मोर्चा

नदी का जलस्तर बढ़ा तो वसुधरा में फंसी पर्यटक की सांसें, युवाओं ने संभाला मोर्चा

August 15, 2026
मायापुर–पीपलकोटी टनल हादसा: एक और श्रमिक का शव बरामद, दो की तलाश जारी,युद्धस्तर पर जुटे जवान

मायापुर–पीपलकोटी टनल हादसा: एक और श्रमिक का शव बरामद, दो की तलाश जारी,युद्धस्तर पर जुटे जवान

August 15, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page