• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home रुद्रप्रयाग

दिवारा यात्रा ने केदारपुरी के कई तीर्थ स्थलों का किया भ्रमण, श्रद्धालुओं को दिया आशीर्वाद

by पहाड़वासी
August 30, 2023
in रुद्रप्रयाग
Reading Time: 1 min read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

रुद्रप्रयाग-केदार घाटी की अनुपम छटा के मध्य विराजमान ग्राम पंचायत लमगौण्डी ( शोणितपुर) के ग्रामीणों की अराध्य देवी भगवती राज राजेश्वरी एवं बाणासुर महाराज की 26 वर्षों बाद आयोजित 17 दिवसीय दिवारा ने केदार पुरी के अनेक तीर्थ स्थलों का भ्रमण कर तीर्थ यात्रा की तथा श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया। भगवती राज राजेश्वरी एवं बाणासुर महाराज की दिवारा यात्रा का केदार पुरी भ्रमण के दौरान केदार सभा, तीर्थ पुरोहित समाज, बद्री केदार मन्दिर समिति, स्थानीय व्यापारियों व विभिन्न राज्यों के श्रद्धालुओं द्वारा पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया जा रहा है। दिवारा यात्रा के केदार पुरी भ्रमण करने से विद्वान आचार्यों की वेद ऋचाओं, सैकड़ो भक्तों की जयकारों, स्थानीय वाद्ययंत्रों की मधुर धुनों से केदार पुरी का वातावरण भक्तिमय बना हुआ है तथा केदार पुरी में देव डोलियों व सैकड़ों भक्तों के भ्रमण करने से ऐसा आभास हो रहा है कि सम्पूर्ण देव लोक केदार पुरी में उतर आया हो।बाबा केदारनाथ के दर्शन करने पहुंचे देश – विदेश के श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन करने के साथ ही भगवती राज राजेश्वरी एवं बाणासुर महाराज के दर्शन करने से अपने को धन्य महसूस कर रहे हैं। बुधवार को ब्रह्म बेला पर विद्वान आचार्यों ने पंचाग पूजन के तहत अनेक पूजायें सम्पन्न की तथा तैतीस कोटि देवी – देवताओं के साथ बाबा केदार, भगवती राज राजेश्वरी एवं बाणासुर महाराज का आवाहन कर आरती उतारी। ठीक नौ बजे दिवारा यात्रा केदार पुरी भ्रमण के लिए रवाना हुई तथा केदार पुरी का भ्रमण कर केदार पुरी से लगभग दो किमी दूर स्वर्गाद्वारी के लिए रवाना हुई। दिवारा यात्रा के स्वर्गाद्वारी पहुंचने पर भगवती राज राजेश्वरी एवं बाणासुर महाराज सहित सभी देव डोलियों व भक्तों ने परम्परानुसार तीर्थ स्नान किया। तीर्थ स्नान के बाद देव पितृ तर्पण दिये गये तथा दिवारा यात्रा केदार पुरी के क्षेत्र रक्षक भैरव नाथ मन्दिर के लिए रवाना हुई। दिवारा यात्रा के भैरवनाथ मन्दिर पहुंचने पर भगवती राज राजेश्वरी एवं बाणासुर महाराज तथा भैरवनाथ के 26 वर्षों के बाद मिलन के साक्षी कई सैकड़ों श्रद्धालु बने।
विद्वान आचार्यों द्वारा भैरवनाथ मन्दिर में विधि – विधान से पूजा – अर्चना कर क्षेत्र के खुशहाल व विश्व समृद्धि की कामना की गयी। देर सांय दिवारा यात्रा केदार पुरी के क्षेत्र रक्षक भैरवनाथ से केदार पुरी पहुंचने पर पुनः देश – विदेश के तीर्थ यात्रियों द्वारा दिवारा यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। गुरूवार को भी दिवारा यात्रा केदार पुरी के विभिन्न तीर्थों का भ्रमण कर रात्रि प्रवास केदार पुरी में ही करेगी। दिवारा यात्रा समिति अध्यक्ष पुष्पेन्द्र प्रकाश शुक्ला ने बताया भगवती राज राजेश्वरी एवं बाणासुर महाराज की दिवारा यात्रा 1 सितम्बर को केदारनाथ धाम से विदा होकर रात्रि प्रवास के लिए सिद्धपीठ कालीमठ पहुंचेगी तथा 2 सितम्बर को बद्रीकाश्राम पहुंचेगी। इस मौके पर पूर्व राज्य मंत्री दिनेश बगवाडी, दिवारा यात्रा समिति संरक्षक सुरेन्द्र शर्मा, व्यवस्थापक सुधीर पोस्ती, सचिव सुरेश बगवाडी, उपाध्यक्ष अजय जुगरान, कोषाध्यक्ष नरेन्द्र शर्मा, सह कोषाध्यक्ष प्रदीप तिनसोला, मीडिया प्रभारी सुबोध बगवाडी, प्रधान अखिलेश सजवाण, क्षेपस दुर्गेश वाजपेयी, केदार सभा अध्यक्ष राजकुमार तिवारी, मन्दिर समिति कार्यधिकारी आर सी तिवारी, पण्डित बच्ची राम सेमवाल, सचिदानंद सेमवाल, महेन्द्र पुरोहित, देवेन्द्र पोस्ती, जगदीश बगवाडी, कृष्णा जुगरान, पवन पोस्ती, मनोज बगवाडी, आशीष अवस्थी, शिव प्रसाद शुक्ला, डा0 जगदीश बाजपेयी, शंकर प्रसाद अवस्थी, किशन अवस्थी, प्रेम प्रकाश जुगरान, विजेन्द्र शर्मा, अरूण मौर्य, राकेश तिनसोला, दिर्घायु अवस्थी, ईश्वर चन्द्र अवस्थी, दर्शन सजवाण, गोपाल शुक्ला, मनीष बगवाडी, विष्णु ऋषि अवस्थी, संजय पोस्ती, दिलीप तिनसोला, शम्भू वाजपेयी, दीपक जुगरान, विष्णु वाजपेयी, विकास तिनसोला, आगम वाजपेयी, अभिषेक वाजपेयी, राजेन्द्र शर्मा, कार्तिकेय पोस्ती, योगेन्द्र वाजपेयी, नीरज मौर्य, राजेश पोस्ती, अरूण अवस्थी, महेश बगवाडी, संजय सजवाण, चुन्नी लाल शर्मा सहित दिवारा यात्रा समिति पदाधिकारी, सदस्य, तीर्थ पुरोहित समाज व देश – विदेश के सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद थे।

Previous Post

अगस्त्यमुनि ब्लाॅक में डिप्थीरिया से संक्रमित मिली 17 वर्षीय किशोरी, गांव में भेजी रेपिड रिस्पांस टीम

Next Post

देवभूमि उत्तराखंड के चमोली में विराजमान वंशीनारायण मंदिर जहां सालभर में रक्षाबंधन के दिन होती है पूजा..

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

बड़ी खबर :सिद्धपीठ धारी देवी मंदिर परिसर में मोबाइल पर पूर्ण प्रतिबंध, मंदिर समिति के साथ हुई बैठक में नगर निगम श्रीनगर ने लिया निर्णय.
उत्तराखंड

बड़ी खबर :सिद्धपीठ धारी देवी मंदिर परिसर में मोबाइल पर पूर्ण प्रतिबंध, मंदिर समिति के साथ हुई बैठक में नगर निगम श्रीनगर ने लिया निर्णय.

March 12, 2026
बद्रीनाथ –केदारनाथ समेत 47 मंदिरों में गैर-सनातनियों के प्रवेश पर प्रतिबंध,बीकेटीसी की बजट बैठक में 121.7 करोड़ का बजट पास, मंदिर परिसर और गर्भगृह में लागू होगा प्रतिबंध, फैसले पर देशभर में शुरू हुई बहस

रुद्रप्रयाग में सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा!! लिव-इन पार्टनर और उसके दोस्त ने मिलकर की महिला की बेरहमी से हत्या, होटल में गला घोंटकर उतारा मौत के घाट
अपराध

रुद्रप्रयाग में सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा!! लिव-इन पार्टनर और उसके दोस्त ने मिलकर की महिला की बेरहमी से हत्या, होटल में गला घोंटकर उतारा मौत के घाट

March 11, 2026
चारधाम यात्रा 2026: हेली शटल सेवा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी
उत्तराखंड

चारधाम यात्रा 2026: हेली शटल सेवा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी

March 8, 2026
Next Post
देवभूमि उत्तराखंड के चमोली में विराजमान वंशीनारायण मंदिर जहां सालभर में रक्षाबंधन के दिन होती है पूजा..

देवभूमि उत्तराखंड के चमोली में विराजमान वंशीनारायण मंदिर जहां सालभर में रक्षाबंधन के दिन होती है पूजा..

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (182)
  • उत्तराखंड (3,897)
  • कुमाऊं (88)
  • खेल (45)
  • गढ़वाल (197)
  • दुर्घटना (206)
  • देश-विदेश (110)
  • धार्मिक (96)
  • पर्यटन (224)
  • यूथ (77)
  • राजनीति (99)
  • रुद्रप्रयाग (820)
  • शिक्षा (106)
  • सामाजिक (213)
  • स्वास्थ्य (73)

Recent.

उत्तराखंड में मौसम की मार,आज भी कई इलाकों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट

उत्तराखंड में आज बदला मौसम, बारिश और बर्फबारी के आसार

March 15, 2026
बड़ी खबर :सिद्धपीठ धारी देवी मंदिर परिसर में मोबाइल पर पूर्ण प्रतिबंध, मंदिर समिति के साथ हुई बैठक में नगर निगम श्रीनगर ने लिया निर्णय.

बड़ी खबर :सिद्धपीठ धारी देवी मंदिर परिसर में मोबाइल पर पूर्ण प्रतिबंध, मंदिर समिति के साथ हुई बैठक में नगर निगम श्रीनगर ने लिया निर्णय.

March 12, 2026
चारधाम यात्रा से पहले जगमगाया धारी देवी मंदिर, रंग-बिरंगी रोशनी में निखरा आस्था का धाम

चारधाम यात्रा से पहले जगमगाया धारी देवी मंदिर, रंग-बिरंगी रोशनी में निखरा आस्था का धाम

March 12, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page