• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

78 किलोमीटर साइकिल रैली को डीएम ने दिखाई हरी झंडी

by पहाड़वासी
April 19, 2025
in उत्तराखंड
Reading Time: 2 mins read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में तिमली ट्रस्ट की अनूठी पहल
पौड़ी गढ़वाल–
श्री तिमली ट्रस्ट के तत्वाधान में आयोजित 78 किलोमीटर लंबी साइकिल रैली को शनिवार को जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने नगर पंचायत जोंक स्थित गीता आश्रम से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रैली गीता आश्रम से प्रारंभ होकर मोहनचट्टी, सिलोगी, चेलूसैंण, देवीखेत होते हुए तिमली गांव में संपन्न होगी।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने तिमली ट्रस्ट की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की रैली न केवल युवाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करती है, बल्कि क्षेत्रीय पर्यटन को भी बढ़ावा देती है और साथ ही गांवों के प्राकृतिक सौंदर्य और सांस्कृतिक धरोहर को उजागर करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने कहा कि गढ़वाल की सुंदर वादियों को साइकिल के माध्यम से निहारना एक अनूठा अनुभव है, जो देश-विदेश के पर्यटकों को भी आकर्षित करेगा। साथ ही उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में पर्यटन की असीम संभावनाएं हैं और ऐसे आयोजन लोगों का ध्यान इन क्षेत्रों की ओर आकर्षित करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि प्रशासन की ओर से ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि ऐसे आयोजनों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों के लोग अपनी परंपराओं, हस्तशिल्प और स्थानीय खानपान को सहेजकर पर्यटकों के समक्ष प्रस्तुत करेंगे, जिससे न केवल क्षेत्रीय पहचान को बल मिलेगा, बल्कि क्षेत्र में आर्थिक समृद्धि भी आएगी।

   श्री तिमली ट्रस्ट के संचालक आशीष डबराल ने बताया कि गांव में पर्यटन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से एक साइकिल रैली का आयोजन किया गया, जिसमें देश के विभिन्न राज्यों से आए 35  उत्साही साइकिलिस्टों ने भाग लिया।

    इस अवसर पर जिला पर्यटन विकास अधिकारी खुशाल सिंह नेगी,  गीता आश्रम के प्रबंधक भानु मित्र शर्मा, सहित मनोज द्विवेदी, सुरेश बलूनी, धनिराम बिंजोला व अन्य उपस्थित थे।

Previous Post

श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति की यात्रा तैयारियां,बीकेटीसी का 18 सदस्यीय अग्रिम दल श्री केदारनाथ धाम प्रस्थान हुआ

Next Post

आम्रकुंज -डांग रास्ते को अराजक तत्वों ने किया खुर्दबुर्द

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

बनतोली के समीप चट्टान टूटने से मोरखण्डा नदी में बढ़ा जलस्तर, प्रशासन ने जारी किया सतर्कता अलर्ट
उत्तराखंड

बनतोली के समीप चट्टान टूटने से मोरखण्डा नदी में बढ़ा जलस्तर, प्रशासन ने जारी किया सतर्कता अलर्ट

September 2, 2026
पलेठी गांव की वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, पलेठी शिवालय तक बनेगा 2.55 किमी मोटर मार्ग
उत्तराखंड

पलेठी गांव की वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, पलेठी शिवालय तक बनेगा 2.55 किमी मोटर मार्ग

September 2, 2026
लंबित मांगों को लेकर स्वास्थ्य विभाग के संगठन एकजुट, महासंगठन बनाने की कवायद तेज
उत्तराखंड

लंबित मांगों को लेकर स्वास्थ्य विभाग के संगठन एकजुट, महासंगठन बनाने की कवायद तेज

September 2, 2026
भारी बारिश का कहर : अल्मोड़ा में मकान में घुसा मलबा, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत
उत्तराखंड

भारी बारिश का कहर : अल्मोड़ा में मकान में घुसा मलबा, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

September 1, 2026
Next Post
आम्रकुंज -डांग रास्ते को अराजक तत्वों ने किया खुर्दबुर्द

आम्रकुंज -डांग रास्ते को अराजक तत्वों ने किया खुर्दबुर्द

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (219)
  • उत्तराखंड (4,266)
  • कुमाऊं (101)
  • खेल (47)
  • गढ़वाल (363)
  • दुर्घटना (228)
  • देश-विदेश (117)
  • धार्मिक (122)
  • पर्यटन (231)
  • यूथ (82)
  • राजनीति (102)
  • रुद्रप्रयाग (879)
  • शिक्षा (115)
  • सामाजिक (225)
  • स्वास्थ्य (85)

Recent.

बनतोली के समीप चट्टान टूटने से मोरखण्डा नदी में बढ़ा जलस्तर, प्रशासन ने जारी किया सतर्कता अलर्ट

बनतोली के समीप चट्टान टूटने से मोरखण्डा नदी में बढ़ा जलस्तर, प्रशासन ने जारी किया सतर्कता अलर्ट

September 2, 2026
पलेठी गांव की वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, पलेठी शिवालय तक बनेगा 2.55 किमी मोटर मार्ग

पलेठी गांव की वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, पलेठी शिवालय तक बनेगा 2.55 किमी मोटर मार्ग

September 2, 2026
लंबित मांगों को लेकर स्वास्थ्य विभाग के संगठन एकजुट, महासंगठन बनाने की कवायद तेज

लंबित मांगों को लेकर स्वास्थ्य विभाग के संगठन एकजुट, महासंगठन बनाने की कवायद तेज

September 2, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page