ब्यूरो –
उत्तराखंड के हरिद्वार जिले से बड़ी खबर सामने आई है. पथरी थाना क्षेत्र में 16 साल का नाबालिग लड़की के साथ जंगल में कुछ युवकों ने रेप किया. इस मामले में पुलिस ने सात युवकों पर मुकदमा दर्ज किया है. आरोप है कि आरोपियों ने लड़की को जान से मारने का प्रयास भी किया, लेकिन लड़की किसी तरह आरोपियों के चुगल से बचकर निकल गई थी, जिससे उसकी जान बच गई.आरोप है कि वारदात से पहले किशोरी के मित्र के साथ भी मारपीट की गई और फिर उसे उठाकर ले गए. दुष्कर्म के बाद आरोपियों उसे जान से मारने की योजना बना ही रहे थे कि किशोरी किसी तरह बचकर वहां से भाग निकली और परिजनों को आपबीती बताई. किशोरी लक्सर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है.पुलिस के अनुसार घटना बीती रविवार रात की बताई जा रही है. पीड़िता के परिजनों ने पथरी थाने पहुंचकर पुलिस को लिखित तहरीर दी. अपनी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि रविवार रात वो अपने परिचित मित्र के साथ बाइक पर काठा और फूलगढ गांव की ओर बाइक पर जा रही थी. तभी गांव से थोड़ी दूरी पर खेतो में सात से आठ युवकों ने उनका पीछा किया और उन दोनों को घेर लिया.आरोप है कि पहले तो आरोपियों ने युवक की जमकर पिटाई की और उसे भगा दिया. इसके बाद किशोरी के साथ छेड़छाड़ कर अश्लील हरकत करते हुए उसे उठाकर पास के ही खेत में ले गये, जहां पर एक युवक ने उसके साथ रेप किया. पीड़िता के मुताबिक सभी आरोपी नशे में थे और अन्य लोग भी रेप करने के प्रयास में थे.पीड़िता के अनुसार आरोपी उसे पूरी रात तक रखने और फिर जान से मारने की बातचीत कर रहे थे. हालांकि इस बीच मौका पाकर किशोरी आरोपियों के चुंगल से बच निकली और नग्न हालात में खेतों के रास्ते किसी तरह एक घर में छिप गई, जहां घर मौजूद एक महिला ने किशोरी को कपड़े दिए और जानकारी जुटाई.उधर किशोरी जब रात तक घर नहीं लौटी तो उसके परिजन किशोरी की रातभर तलाश करते रहे. किशोरी की तलाश में निकले परिजनों को सुबह किशोरी मिली तो उसने परिजनों को आप बीती बताई. उधर किशोरी के परिजनों ने अज्ञात युवकों के खिलाफ थाने में लिखित कार्रवाई की मांग की. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए युवकों की तलाश शुरू कर दी है. साथ ही किशोरी के बयान कराए जा रहे है.पथरी थाना प्रभारी रविन्द्र कुमार ने प्राप्त तहरीर के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. गहनता से मामले की जांच की जा रही है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा






