• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

फर्जी तरीके से बनी शिक्षिका, अब काटेंगी पांच -पांच साल की सजा

by पहाड़वासी
October 24, 2024
in उत्तराखंड
Reading Time: 2 mins read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

रुद्रप्रयाग–

बीएड की फर्जी डिग्री के आधार पर शिक्षा विभाग में नौकरी पाने वाले तीन महिला शिक्षिकाओं को अलग-अलग मामलों में पांच-पांच साल की कठोर कारावास की सजा सुनाई गई है। इसके अलावा तीन महिलाओं पर दस हजार रुपए का अतिरिक्त जुर्माना भी लगाया गया है. जुर्माना अदा न करने पर तीनों महिलाओं को तीन महीने के अतिरिक्त कारावास की सजा भुगतनी पड़ेगी।

दरअसल रुद्रप्रयाग जिले में तैनात महिला शिक्षिका माया बिष्ट, सरोज मेवाड़ और संगीता राणा ने अपनी बीएड की फर्जी डिग्री के आधार पर शिक्षा विभाग में नौकरी पा ली। शिक्षा विभाग के एसआईटी और विभागीय जांच के अनुसार तीनों महिला शिक्षकाओं को विभिन्न फौजदारी मामलों में अलग-अलग सालों में प्राप्त फर्जी बीएड की डिग्री से नौकरी हासिल करने पर उनकी बीएड की डिग्री का सत्यापन कराया गया। वहीं सत्यापन के बाद चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से जांच आख्या प्राप्त हुई, जिसमें पाया गया कि तीनों फर्जी महिला शिक्षकाओं ने विश्वविद्यालय से कोई भी बीएड की डिग्री नहीं ली है। शासन स्तर से एसआईटी जांच भी कराई गई। जिसके आधार पर शिक्षा विभाग रुद्रप्रयाग ने तीनों शिक्षिकाओं के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया। फर्जी शिक्षिकाओं को तत्काल निलंबित कर बर्खास्त किया गया।

मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अशोक कुमार सैनी की कोर्ट ने शिक्षिकाओं को फर्जी बीएड की डिग्री के आधार पर छल और कपट से नौकरी हासिल करने पर दोषी पाया। जिसके बाद शिक्षिकाओं को धारा 420 भारतीय दंड संहिता 1860 के तहत पांच-पांच वर्ष का कठोर कारावास की सजा और दस हजार रुपए जुर्माने से दंडित किया गया।वहीं जुर्माना अदा न करने पर तीन महीने की अतिरिक्त कारावास की सजा भुगतनी होगी। जबकि, धारा 471 भारतीय दंड संहिता 1860 के अंतर्गत दोषसिद्ध पाते हुए दो वर्ष का कठोर कारावास और पांच हजार रुपए जुर्माने से दंडित किया गया. इसमें भी जुर्माना अदा ना करने पर एक महीने का अतिरिक्त साधारण कारावास की सजा भुगतनी होगी। दोषसिद्ध महिला शिक्षिकाओं माया बिष्ट, सरोज मेवाड़ और संगीता राणा को न्यायिक अभिरक्षा में लेकर दंडादेश भुगतने को लेकर जिला कारागार पुरसाड़ी भेज दिया गया है। राज्य सरकार की ओर से मामले की प्रभावी पैरवी अभियोजन अधिकारी प्रमोद चंद्र आर्य ने की। फर्जी महिला शिक्षकों के साथ ही सचिव शिक्षा, सचिव गृह देहरादून को भी शिक्षा विभाग के गैर जिम्मेदार शिक्षा अधिकारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई अमल में लाने के लिए पत्र प्रेषित करने के लिए निर्देशित किया गया।

Previous Post

केदारनाथ धाम सहित पंचकेदारों में बढ़ी तीर्थयात्रियों की संख्या

Next Post

उत्तरकाशी में तनाव के बीच भारी पुलिस फोर्स तैनात,जानिये पूरी खबर

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

दस साल से सड़क का इंतजार, अब ग्रामीणों ने खुद संभाली निर्माण की कमान,चौंडा सिराई में 1.75 किमी सड़क के लिए श्रमदान शुरू, शासन-प्रशासन पर उपेक्षा का आरोप
उत्तराखंड

दस साल से सड़क का इंतजार, अब ग्रामीणों ने खुद संभाली निर्माण की कमान,चौंडा सिराई में 1.75 किमी सड़क के लिए श्रमदान शुरू, शासन-प्रशासन पर उपेक्षा का आरोप

October 17, 2026
राज्यपाल के रूप में गुरमीत सिंह का कार्यकाल उत्तराखण्ड के विकास, शिक्षा, युवा प्रोत्साहन और महिला सशक्तीकरण के लिए रहा महत्वपूर्ण: मुख्यमंत्री
उत्तराखंड

राज्यपाल के रूप में गुरमीत सिंह का कार्यकाल उत्तराखण्ड के विकास, शिक्षा, युवा प्रोत्साहन और महिला सशक्तीकरण के लिए रहा महत्वपूर्ण: मुख्यमंत्री

October 17, 2026
₹10 हजार के विवाद में साथी की हत्या, आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार
उत्तराखंड

₹10 हजार के विवाद में साथी की हत्या, आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार

October 16, 2026
डीपीसी चुनाव में भाजपा के राजेंद्र नेगी जीते
उत्तराखंड

डीपीसी चुनाव में भाजपा के राजेंद्र नेगी जीते

October 16, 2026
Next Post
उत्तरकाशी में तनाव के बीच भारी पुलिस फोर्स तैनात,जानिये पूरी खबर

उत्तरकाशी में तनाव के बीच भारी पुलिस फोर्स तैनात,जानिये पूरी खबर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (223)
  • उत्तराखंड (4,371)
  • कुमाऊं (102)
  • खेल (47)
  • गढ़वाल (428)
  • दुर्घटना (228)
  • देश-विदेश (118)
  • धार्मिक (123)
  • पर्यटन (232)
  • पौड़ी गढ़वाल (2)
  • यूथ (82)
  • राजनीति (103)
  • रुद्रप्रयाग (881)
  • शिक्षा (116)
  • सामाजिक (225)
  • स्वास्थ्य (86)

Recent.

दस साल से सड़क का इंतजार, अब ग्रामीणों ने खुद संभाली निर्माण की कमान,चौंडा सिराई में 1.75 किमी सड़क के लिए श्रमदान शुरू, शासन-प्रशासन पर उपेक्षा का आरोप

दस साल से सड़क का इंतजार, अब ग्रामीणों ने खुद संभाली निर्माण की कमान,चौंडा सिराई में 1.75 किमी सड़क के लिए श्रमदान शुरू, शासन-प्रशासन पर उपेक्षा का आरोप

October 17, 2026
राज्यपाल के रूप में गुरमीत सिंह का कार्यकाल उत्तराखण्ड के विकास, शिक्षा, युवा प्रोत्साहन और महिला सशक्तीकरण के लिए रहा महत्वपूर्ण: मुख्यमंत्री

राज्यपाल के रूप में गुरमीत सिंह का कार्यकाल उत्तराखण्ड के विकास, शिक्षा, युवा प्रोत्साहन और महिला सशक्तीकरण के लिए रहा महत्वपूर्ण: मुख्यमंत्री

October 17, 2026
₹10 हजार के विवाद में साथी की हत्या, आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार

₹10 हजार के विवाद में साथी की हत्या, आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार

October 16, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page