• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

गुलदार हमले के बाद वन विभाग अलर्ट मोड में,ग्रामीण की मौत के बाद वन विभाग की दो टीमें तैनात, पिंजरे और ट्रैंक्विलाइजिंग टीम सक्रिय

by पहाड़वासी
June 7, 2025
in उत्तराखंड
Reading Time: 3 mins read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

ग्रामीणों से रात्रि में सतर्क रहने की अपील, प्रभावित क्षेत्र में लगातार गश्त जारी

ड्रोन, कैमरा ट्रैप्स और दूरबीन से गुलदार की गतिविधियों पर रखी जा रही है नजर
पौड़ी गढ़वाल–
विगत दो जून को एकेश्वर ब्लॉक के मुण्डियाप गांव में गुलदार के हमले में ग्रामीण की मौत के बाद वन विभाग की दो टीमें गांव में डटी हैं। गुलदार को पकड़ने के लिये क्षेत्र में तीन पिंजरे लगाये गये हैं। इसके अलावा ड्रोन सहित अन्य उपकरणों से गुलदार की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।

विगत दो जून को मुण्डियाप गांव में गुलदार ने स्थानीय ग्रामीण पूरण सिंह को मार डाला था। इस घटना के बाद वन विभाग ने तत्काल प्रभावी कार्रवाई शुरू कर दी है। विभाग की टीम गुलदार प्रभावित क्षेत्र में लगातार गश्त कर रही है।

गढ़वाल वन प्रभाग की उप प्रभागीय वनाधिकारी आईशा बिष्ट ने बताया कि उच्च अधिकारियों के निर्देश पर वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर तत्काल निगरानी शुरु कर दी थी। क्षेत्र में ड्रोन, कैमरा ट्रैप्स और दूरबीन की मदद से गुलदार की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।

उन्होंने बताया कि गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की अनुमति मिलने पर क्षेत्र में तीन पिंजरे लगाये गये हैं। साथ ही ट्रैंक्विलाइजिंग टीम को तैनात किया गया है।

उन्होंने बताया कि विभाग ने ग्रामीणों की सुरक्षा को देखते हुए दो टीमें गठित की हैं। एक टीम गुलदार की गतिविधि पर नजर रखे हुए है। जबकि दूसरी टीम ग्रामीणों से संवाद और रात्रि गश्त के जरिए उन्हें भयमुक्त करने का प्रयास कर रही है।

वन विभाग की टीम द्वारा नियमित रात्रि गश्त की जा रही है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से रात्रि के समय अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलने की अपील की है। विभाग द्वारा यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि लोगों को समय-समय पर उचित जानकारी व परामर्श प्रदान किया जाय।

उप प्रभागीय वनाधिकारी ने बताया कि मृतक के परिजनों से वन विभाग की टीम ने मुलाक़ात करते उन्हें नियमानुसार मुआवज़ा प्रदान किए जाने हेतु आवश्यक प्रक्रियाओं की जानकारी दी है। इस संबंध में सभी आवश्यक प्रशासनिक कार्यवाही प्रगति पर है।

उन्होंने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि अफवाहों पर भरोसा न करें और विभाग द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों का पालन करें। क्षेत्र की सुरक्षा एवं सामान्य स्थिति की बहाली हेतु वन विभाग पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Previous Post

सफाई कर्मचारियों की बेहतरी के लिए उठाए जायेंगे ठोस कदम : भगवत मकवाना

Next Post

टेक ऑफ के समय हेली में आई तकनीकी खराबी, एहतियातन सड़क पर करवाई लैंडिंग

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

केदारनाथ यात्रा पड़ाव के सोनप्रयाग पार्किंग में जलभराव!! वाहन चालकों को हो रही परेशानियां!!
उत्तराखंड

केदारनाथ यात्रा पड़ाव के सोनप्रयाग पार्किंग में जलभराव!! वाहन चालकों को हो रही परेशानियां!!

September 1, 2026
डीएम विशाल मिश्रा ने बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग को केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़ने वाले निर्माणाधीन पुल का किया निरीक्षण,पुल का निर्माण कार्य लगभग पूर्ण, अंतिम चरण के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश,सुरक्षा के दृष्टिगत कल से शुरू होगी पुल की लोड टेस्टिंग, अंतिम कार्य पूर्ण होने के बाद ही यातायात के लिए खोला जाएगा पुल

August 31, 2026
हल्द्वानी शुद्धिकरण मामले में  श्रीनगर कोतवाली पहुंची कांग्रेस
उत्तराखंड

हल्द्वानी शुद्धिकरण मामले में श्रीनगर कोतवाली पहुंची कांग्रेस

August 31, 2026
एनआईटी सुमाड़ी में हुड़दंग करने पर 15 मजदूरों के खिलाफ कार्रवाई
अपराध

एनआईटी सुमाड़ी में हुड़दंग करने पर 15 मजदूरों के खिलाफ कार्रवाई

August 29, 2026
Next Post
टेक ऑफ के समय हेली में आई तकनीकी खराबी, एहतियातन सड़क पर करवाई लैंडिंग

टेक ऑफ के समय हेली में आई तकनीकी खराबी, एहतियातन सड़क पर करवाई लैंडिंग

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (219)
  • उत्तराखंड (4,262)
  • कुमाऊं (101)
  • खेल (47)
  • गढ़वाल (362)
  • दुर्घटना (228)
  • देश-विदेश (117)
  • धार्मिक (122)
  • पर्यटन (231)
  • यूथ (82)
  • राजनीति (102)
  • रुद्रप्रयाग (879)
  • शिक्षा (115)
  • सामाजिक (225)
  • स्वास्थ्य (85)

Recent.

केदारनाथ यात्रा पड़ाव के सोनप्रयाग पार्किंग में जलभराव!! वाहन चालकों को हो रही परेशानियां!!

केदारनाथ यात्रा पड़ाव के सोनप्रयाग पार्किंग में जलभराव!! वाहन चालकों को हो रही परेशानियां!!

September 1, 2026
डीएम विशाल मिश्रा ने बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग को केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़ने वाले निर्माणाधीन पुल का किया निरीक्षण,पुल का निर्माण कार्य लगभग पूर्ण, अंतिम चरण के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश,सुरक्षा के दृष्टिगत कल से शुरू होगी पुल की लोड टेस्टिंग, अंतिम कार्य पूर्ण होने के बाद ही यातायात के लिए खोला जाएगा पुल

डीएम विशाल मिश्रा ने बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग को केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़ने वाले निर्माणाधीन पुल का किया निरीक्षण,पुल का निर्माण कार्य लगभग पूर्ण, अंतिम चरण के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश,सुरक्षा के दृष्टिगत कल से शुरू होगी पुल की लोड टेस्टिंग, अंतिम कार्य पूर्ण होने के बाद ही यातायात के लिए खोला जाएगा पुल

August 31, 2026
हल्द्वानी शुद्धिकरण मामले में  श्रीनगर कोतवाली पहुंची कांग्रेस

हल्द्वानी शुद्धिकरण मामले में श्रीनगर कोतवाली पहुंची कांग्रेस

August 31, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page