• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

गौरा शक्ति ऐप” बनी शोपीस, अपराधियों के हौसले बुलंद

by पहाड़वासी
August 28, 2024
in उत्तराखंड
Reading Time: 1 min read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

ब्यूरो -शांत कहे जाने वाले उत्तराखंड में अपराध तेजी से पैर पसार रहा है। प्रदेश में हत्या, दुराचार जैसे जघंन्य अपराध दिन पर दिन बढ़ते जा रहे हैं। बढ़ती अपराधिक गतिविधियों को देखते हुए महिला सुरक्षा के मद्देनजर गौरा शक्ति ऐप की शुरूआत की गई थी। पुलिस ने महिलाओं के लिए सुरक्षा कवच बताकर इसे लांच किया था। शुरुआत में इसका खूब प्रचार-प्रसार किया, लेकिन बाद में ऐप के बारे में जागरूकता नहीं फैलाई गई। जिस कारण गौरा शक्ति ऐप पर शिकायतें आनी बंद हो गई। ऐप का मुख्य उद्देश्य महिला घरेलू हिंसा, सड़क पर चलते समय व वाहनों में सफर के दौरान उनके साथ होने वाली घटनाएं तत्काल पुलिस तक पहुंचे। आधुनिकीकरण के दौर में पुलिस इस ऐप को लांच करने के बाद अपनी बड़ी उपलब्धि मान रही थी और दावा किया जा रहा था कि ऐप के जरिये बेटियों व महिलाओं को तुरंत मदद मिलेगी।
महिलाओं में सही जानकारी का आभाव
मगर हकीकत यह है कि महिलाओं व बेटियों को ऐप के बारे में सही जानकारी तक नहीं है। कई बार ऐप सही काम तक नहीं कर पाता। पुलिस ने इसका प्रचार-प्रसार भी कुछ समय करने के बाद रोक दिया। स्कूल व कॉलेजों में इस एप के बारे में जाकर बताया जाए तो निसंदेह ऐप का सही प्रयोग होगा। शिकायतें आएंगी और न्याय भी मिलेगा। जिससे घरेलू हिंसा, दुष्कर्म व छेड़छाड़ के मामले पर लगाम लगाई जा सके। आज जिस तरह से उत्तराखंड में महिलाओं के खिलाफ हत्या, बलात्कार, दहेज हत्या व दहेज उत्पीड़न समेत हिंसा के मामले बढ़ रहे है। यह विषय सरकार के साथ साथ पूरे प्रदेश के लिए शर्मनाक है।
उत्तराखंड के तीन चर्चित महिला अपराध
आपको बता दें कि उत्तराखंड जैसे राज्य में महिलाएं सुरक्षित नहीं है। हाल में हुई तीन वारदातों ने पूरा प्रदेश को हिला दिया। वैसे पुलिस ने भी तीनों ही मामलों पर तेजी दिखाते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया है, लेकिन लोग पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर रहे है। जिसको लेकर लोगों का गुस्सा शांत नहीं हो रहा है। पहला मामला रुद्रपुर नर्स रेप और हत्याकांड का है, तो वहीं दूसरा मामला देहरादून आईएसबीटी गैंगरेप का है। वहीं तीसरा मामला रुद्रपुर के मदरसे में मासूम बच्चियों के साथ यौन शोषण का है।

Previous Post

सैकड़ों युवाओं ने यूकेडी छोड़ी,उत्तराखण्ड क्रांति दल की कार्यशैली से नाराज होकर दिया सामूहिक इस्तीफ़ा

Next Post

उत्तराखंड में प्लास्टिक से मुक्ति के लिए और एक नई शुरुवात, सीएम ने खुद प्लास्टिक की बोतल का निस्तारण कर डिजिटल पेमेंट लिया

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

छह नमूनों में मिली कमियां, मोबाइल लैब से 176 नमूनों की हुई जांच,श्रीनगर में खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान
उत्तराखंड

छह नमूनों में मिली कमियां, मोबाइल लैब से 176 नमूनों की हुई जांच,श्रीनगर में खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान

June 16, 2026
पंजीकरण कर ही चारधाम यात्रा पर आएं श्रद्धालु, मौसम अनुकूल और व्यवस्थाएं पूरी: प्रशासन
उत्तराखंड

पंजीकरण कर ही चारधाम यात्रा पर आएं श्रद्धालु, मौसम अनुकूल और व्यवस्थाएं पूरी: प्रशासन

June 16, 2026
तुंगनाथ धाम के मुख्य पुजारी की अपील पर तुंगनाथ-चंद्रशिला ट्रैक पर चलाया गया वृहद स्वच्छता अभियान, रुद्रप्रयाग पुलिस और श्रद्धालुओं ने किया श्रमदान
उत्तराखंड

तुंगनाथ धाम के मुख्य पुजारी की अपील पर तुंगनाथ-चंद्रशिला ट्रैक पर चलाया गया वृहद स्वच्छता अभियान, रुद्रप्रयाग पुलिस और श्रद्धालुओं ने किया श्रमदान

June 15, 2026
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का मसूरी में गोपनीय दौरा, कार्यकर्ताओं संग चुनावी रणनीति पर मंथन,संगठन विस्तार और विकास कार्यों पर हुई अहम चर्चा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (199)
  • उत्तराखंड (4,065)
  • कुमाऊं (98)
  • खेल (46)
  • गढ़वाल (298)
  • दुर्घटना (219)
  • देश-विदेश (114)
  • धार्मिक (114)
  • पर्यटन (228)
  • यूथ (78)
  • राजनीति (100)
  • रुद्रप्रयाग (861)
  • शिक्षा (107)
  • सामाजिक (222)
  • स्वास्थ्य (82)

Recent.

छह नमूनों में मिली कमियां, मोबाइल लैब से 176 नमूनों की हुई जांच,श्रीनगर में खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान

छह नमूनों में मिली कमियां, मोबाइल लैब से 176 नमूनों की हुई जांच,श्रीनगर में खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान

June 16, 2026
पंजीकरण कर ही चारधाम यात्रा पर आएं श्रद्धालु, मौसम अनुकूल और व्यवस्थाएं पूरी: प्रशासन

पंजीकरण कर ही चारधाम यात्रा पर आएं श्रद्धालु, मौसम अनुकूल और व्यवस्थाएं पूरी: प्रशासन

June 16, 2026
तुंगनाथ धाम के मुख्य पुजारी की अपील पर तुंगनाथ-चंद्रशिला ट्रैक पर चलाया गया वृहद स्वच्छता अभियान, रुद्रप्रयाग पुलिस और श्रद्धालुओं ने किया श्रमदान

तुंगनाथ धाम के मुख्य पुजारी की अपील पर तुंगनाथ-चंद्रशिला ट्रैक पर चलाया गया वृहद स्वच्छता अभियान, रुद्रप्रयाग पुलिस और श्रद्धालुओं ने किया श्रमदान

June 15, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page