• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

चारधाम यात्रा कम होते ही जीएमओयू ने 20 में से 12 बसों को अपने रूटों पर किया संचालित

by पहाड़वासी
June 23, 2022
in उत्तराखंड
Reading Time: 2 mins read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

पहाड़वासी-चारधाम यात्रा के चलते पर्वतीय रूटों की प्रभावित परिवहन व्यवस्था अब धीरे-धीरे सामान्य होने लगी है। ऋषिकेश से नई टिहरी, बौराणी जाने वाले तीन बसों का संचालन बुधवार से शुरू हो गया है। यह बसें बीते एक महीने से बंद चल रही थीं। उत्तरकाशी, पौड़ी, रुद्रप्रयाग की बस सेवाएं भी नियमित होने लगी हैं। परिवहन व्यवस्था के पटरी पर लौटने से स्थानीय सवारियों को राहत मिलने लगी है।तीन मई से चारधाम यात्रा का आगाज हुआ। शुरुआत में ही यात्रा के रफ्तार पकड़ने से पहाड़ के रूटों पर संचालित बसों को भी यात्रा में चलाने से परिवहन व्यवस्था प्रभावित हो गई थी। बसों की कमी के चलते परिवहन कंपनियों को पहाड़ी रूटों की कई नियमित बस सेवाओं में कटौती करनी पड़ी तो कुछ सेवाएं बंद करनी पड़ी। इससे ऋषिकेश से पर्वतीय क्षेत्र के विभिन्न रूटों पर जाने वाली सवारियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। 15 जून से चारधाम यात्रा के धीमा पड़ने से लोकल रूटों पर बसों की कमी दूर हो गई है। टीजीएमओ और यातायात एवं पर्यटन के संयुक्त लोकल रोटेशन की पिछले डेढ़ महीने से बंद चल रही टिहरी रूट की तीन बस सेवाओं को बुधवार से शुरू किया गया। साथ ही ऋषिकेश से घनसाली की चार बस सेवाओं में से प्रभावित चल रही दो बसों का संचालन भी सुचारु हो गया है।

यातायात एवं पर्यटन सहकारी संघ के मुताबिक बसों की कमी के चलते स्थगित चल रही तीन बस सेवाएं बुधवार को शुरू की गई। इनमें ऋषिकेश से दोपहर 3 बजे नई टिहरी, ऋषिकेश से दोपहर 3:30 बजे नई टिहरी और शाम 4 बजे रैबार ऋषिकेश से नई टिहरी-बौराणी बस सेवा को शुरू किया गया है।जीएमओयू की ऋषिकेश से नंदप्रयाग घाट, पौड़ी, गौरीकुंड, जोशीमठ, लालढांग, कर्णप्रयाग आदि रूटों पर 20 नियमित बस सेवाएं हैं। बसों की कमी के चलते पिछले डेढ़ महीने से जीएमओयू की 80 प्रतिशत सेवाएं प्रभावित चल रही थीं। अब बसों की कमी दूर होने पर 20 में से 12 बस सेवाएं निर्धारित समय सारणी के अनुसार रूटों पर दौड़ने लगी हैं। जीएमओयू के प्रभारी जितेंद्र चौधरी ने बताया कि ऋषिकेश से गैंडखाल-सिलोगी रूट के लिए दो बस सेवाएं एक सुबह 6:15 बजे और दूसरी सुबह 8:15 बजे पिछले तीन महीने से बंद हैं। शुक्रवार से बंद चल रही इन बस सेवाओं को शुरू किया जाएगा।

Previous Post

केदारनाथ यात्रा में घोड़े खच्चर गद्दी मामले में नया मोड़,टावर पर चढ़ा आदमी

Next Post

गंगोत्री व यमुनोत्री धाम की यात्रा पड़ी धीमी,हर दिन घट रही यात्रियों की तादाद

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

उत्तराखंड: बड़ा हादसा:108 सेवा के वाहन चालक की दर्दनाक मौत, ऊपर पहाड़ी से गिरा पत्थर
उत्तराखंड

उत्तराखंड: बड़ा हादसा:108 सेवा के वाहन चालक की दर्दनाक मौत, ऊपर पहाड़ी से गिरा पत्थर

May 17, 2026
बद्रीनाथ-केदारनाथ यात्रा पर जा रही बोलेरो श्रीकोट में पलटी, 7 यात्री घायल,श्रीनगर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को पहुंचाया अस्पताल
उत्तराखंड

बद्रीनाथ-केदारनाथ यात्रा पर जा रही बोलेरो श्रीकोट में पलटी, 7 यात्री घायल,श्रीनगर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को पहुंचाया अस्पताल

May 17, 2026
पौड़ी में शुरू हुआ बेमौसमी बटन मशरूम उत्पादन, गर्मियों में भी मिलेगा ताजा लोकल मशरूम,होटलों, रेस्टोरेंट्स और शादी समारोहों से मिल रही भारी मांग, महिला स्वरोजगार को भी मिल रही मजबूती

सेना के जवान संदीप रावत को नम आंखों से अंतिम विदाई, पूरे सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार
उत्तराखंड

सेना के जवान संदीप रावत को नम आंखों से अंतिम विदाई, पूरे सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

May 16, 2026
Next Post
गंगोत्री व यमुनोत्री धाम की यात्रा पड़ी धीमी,हर दिन घट रही यात्रियों की तादाद

गंगोत्री व यमुनोत्री धाम की यात्रा पड़ी धीमी,हर दिन घट रही यात्रियों की तादाद

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (194)
  • उत्तराखंड (4,010)
  • कुमाऊं (95)
  • खेल (46)
  • गढ़वाल (269)
  • दुर्घटना (213)
  • देश-विदेश (112)
  • धार्मिक (108)
  • पर्यटन (225)
  • यूथ (77)
  • राजनीति (100)
  • रुद्रप्रयाग (843)
  • शिक्षा (107)
  • सामाजिक (222)
  • स्वास्थ्य (79)

Recent.

उत्तराखंड: बड़ा हादसा:108 सेवा के वाहन चालक की दर्दनाक मौत, ऊपर पहाड़ी से गिरा पत्थर

उत्तराखंड: बड़ा हादसा:108 सेवा के वाहन चालक की दर्दनाक मौत, ऊपर पहाड़ी से गिरा पत्थर

May 17, 2026
बद्रीनाथ-केदारनाथ यात्रा पर जा रही बोलेरो श्रीकोट में पलटी, 7 यात्री घायल,श्रीनगर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को पहुंचाया अस्पताल

बद्रीनाथ-केदारनाथ यात्रा पर जा रही बोलेरो श्रीकोट में पलटी, 7 यात्री घायल,श्रीनगर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को पहुंचाया अस्पताल

May 17, 2026
पौड़ी में शुरू हुआ बेमौसमी बटन मशरूम उत्पादन, गर्मियों में भी मिलेगा ताजा लोकल मशरूम,होटलों, रेस्टोरेंट्स और शादी समारोहों से मिल रही भारी मांग, महिला स्वरोजगार को भी मिल रही मजबूती

पौड़ी में शुरू हुआ बेमौसमी बटन मशरूम उत्पादन, गर्मियों में भी मिलेगा ताजा लोकल मशरूम,होटलों, रेस्टोरेंट्स और शादी समारोहों से मिल रही भारी मांग, महिला स्वरोजगार को भी मिल रही मजबूती

May 17, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page