• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

अंकिता भंडारी मामले की सीबीआई जांच सार्वजनिक करे सरकार… असवाल

by पहाड़वासी
August 23, 2026
in उत्तराखंड
Reading Time: 1 min read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

बोले, प्रकरण में सामने आएं नेताओं को अन्य प्रदेशों का प्रभारी बनाकर सम्मानित किया
कीर्तिनगर,देवप्रयाग । देवप्रयाग कांग्रेस जिलाध्यक्ष उत्तम सिंह असवाल ने अंकिता भंडारी हत्याकांड की सीबीआई जांच को सार्वजनिक किए जाने की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की ओर से सीबीआई जांच कराए जाने की घोषणा के करीब आठ माह बीत जाने के बावजूद अब तक जांच की प्रगति और निष्कर्ष जनता के सामने नहीं रखे गए हैं। कहा कि भाजपा सरकार सीबीआई जांच के नाम पर अंकिता के माता-पिता को गुमराह करने का प्रयास कर रही है।रविवार को एक निजी होटल में पत्रकारों से वार्ता करते हुए असवाल ने कहा कि कांग्रेस के विरोध और लगातार आंदोलनों के बाद सरकार ने मामले की सीबीआई जांच कराने का निर्णय लिया था, लेकिन अभी तक जांच को लेकर कोई ठोस जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है। उन्होंने मांग की कि जनवरी माह से अब तक सीबीआई जांच के संबंध में हुई सभी संस्तुतियों, महत्वपूर्ण तथ्यों और निष्कर्षों को सार्वजनिक किया जाए। कहा कि मामले में जिन वीआईपी के नाम सामने आए थे, उनकी भूमिका की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। आरोप लगाया कि जिन लोगों के नाम इस प्रकरण से जुड़े, उन्हें अन्य प्रदेशों का प्रभारी बनाकर सम्मानित किया जा रहा है। उन्होंने सरकार पर महिला अपराधों के मामलों में गंभीरता नहीं बरतने का आरोप लगाते हुए कहा कि एक ओर भाजपा सरकार बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा देती है, वहीं दूसरी ओर महिलाओं और बच्चियों के साथ अपराध के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। असवाल ने कहा कि अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस ने ब्लॉक स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक आंदोलन किए हैं। कहा कि कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान भी अंकिता प्रकरण को प्रमुखता से उठाया था। हाल ही में अंकिता के माता-पिता ने दिल्ली में राहुल गांधी से मुलाकात कर न्याय की लड़ाई में सहयोग मांगा, जिस पर राहुल गांधी ने उन्हें हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया है। उन्होंने सरकार से मामले में सामने आए नेताओं और अन्य षड्यंत्रकारियों की निष्पक्ष जांच कराने तथा अब तक हुई कार्रवाई का ब्योरा जनता के सामने रखने की मांग की। कहा कि अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन आगे भी जारी रहेगा। आगामी विधानसभा चुनाव में भी अंकिता भंडारी हत्याकांड कांग्रेस के प्रमुख मुद्दों में शामिल रहेगा। पत्रकार वार्ता में यूथ कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष अंकित सिंह, सोशल मीडिया प्रभारी अनिल कुमार, यूथ कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अमन, वीरेंद्र राणा, रामलाल नौटियाल सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Previous Post

सरकारी नौकरी का झांसा देकर 32 लाख की ठगी, नेपाल भागने से पहले आरोपी गिरफ्तार

Next Post

मसूरी में अनियंत्रित होकर पेड़ पर अटकी कार,दो व्यक्ति घायल,पेड़ ने बचाई दो युवकों की जान,

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

मसूरी में अनियंत्रित होकर पेड़ पर अटकी कार,दो व्यक्ति घायल,पेड़ ने बचाई दो युवकों की जान,
उत्तराखंड

मसूरी में अनियंत्रित होकर पेड़ पर अटकी कार,दो व्यक्ति घायल,पेड़ ने बचाई दो युवकों की जान,

August 23, 2026
सरकारी नौकरी का झांसा देकर 32 लाख की ठगी, नेपाल भागने से पहले आरोपी गिरफ्तार
उत्तराखंड

सरकारी नौकरी का झांसा देकर 32 लाख की ठगी, नेपाल भागने से पहले आरोपी गिरफ्तार

August 22, 2026
रक्षाबंधन कार्यक्रम में कांग्रेस ने साधा निशाना, दो निर्दलीय पार्षदों समेत 24 ने थामा पार्टी का हाथ
उत्तराखंड

रक्षाबंधन कार्यक्रम में कांग्रेस ने साधा निशाना, दो निर्दलीय पार्षदों समेत 24 ने थामा पार्टी का हाथ

August 21, 2026
शराबियों के अड्डे पर महापौर आरती भंडारी का छापा, पुलिस गश्त और CCTV से अब लगेगी लगाम
उत्तराखंड

शराबियों के अड्डे पर महापौर आरती भंडारी का छापा, पुलिस गश्त और CCTV से अब लगेगी लगाम

August 21, 2026
Next Post
मसूरी में अनियंत्रित होकर पेड़ पर अटकी कार,दो व्यक्ति घायल,पेड़ ने बचाई दो युवकों की जान,

मसूरी में अनियंत्रित होकर पेड़ पर अटकी कार,दो व्यक्ति घायल,पेड़ ने बचाई दो युवकों की जान,

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (217)
  • उत्तराखंड (4,244)
  • कुमाऊं (101)
  • खेल (47)
  • गढ़वाल (358)
  • दुर्घटना (228)
  • देश-विदेश (117)
  • धार्मिक (121)
  • पर्यटन (231)
  • यूथ (82)
  • राजनीति (102)
  • रुद्रप्रयाग (878)
  • शिक्षा (115)
  • सामाजिक (225)
  • स्वास्थ्य (85)

Recent.

मसूरी में अनियंत्रित होकर पेड़ पर अटकी कार,दो व्यक्ति घायल,पेड़ ने बचाई दो युवकों की जान,

मसूरी में अनियंत्रित होकर पेड़ पर अटकी कार,दो व्यक्ति घायल,पेड़ ने बचाई दो युवकों की जान,

August 23, 2026
अंकिता भंडारी मामले की सीबीआई जांच सार्वजनिक करे सरकार… असवाल

अंकिता भंडारी मामले की सीबीआई जांच सार्वजनिक करे सरकार… असवाल

August 23, 2026
सरकारी नौकरी का झांसा देकर 32 लाख की ठगी, नेपाल भागने से पहले आरोपी गिरफ्तार

सरकारी नौकरी का झांसा देकर 32 लाख की ठगी, नेपाल भागने से पहले आरोपी गिरफ्तार

August 22, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page