• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

इन बच्चों के लिए UPSC और UKPSC की फ्री कोचिंग का शानदार मौका, पढ़ें पूरी जानकारी.

by पहाड़वासी
January 26, 2024
in उत्तराखंड
Reading Time: 1 min read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

ब्यूरो-उत्तराखंड में होमगार्ड पुलिस व्यवस्था का एक अहम हिस्सा हैं। इन होमगार्ड्स के बच्चों को हाईटेक कोचिंग देने के लिए उत्तराखंड होमगार्ड विभाग ने महत्वपूर्ण फैसला लिया है। कमांडेंट जनरल होमगार्ड ने होमगार्ड्स के बच्चों को यूपीएससी और यूकेपीएससी की निशुल्क कोचिंग उपलब्ध करने की पहल की है। इसके लिए देहरादून स्थित होमगार्ड मुख्यालय में ही कोचिंग सेंटर तैयार किया जाएगा। आईजी केवल खुराना ने प्रदेश के होमगार्ड्स से बच्चों के नाम उपलब्ध कराने के लिए आवेदन मांगे हैं। महंगाई के इस दौर में संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) और उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (यूकेपीएससी) की कोचिंग के लिए अब प्रदेश के होमगार्ड्स के बच्चों को परेशान नहीं होना पड़ेगा। प्रदेश में पहली बार होमगार्ड विभाग ऐसे बच्चों को निशुल्क कोचिंग उपलब्ध कराने जा रहा है जो किह्नी कारणों से कोचिंग की फीस देने में असमर्थ रहते हैं। प्रदेश में पुलिस व्यवस्था काफी हद तक होमगार्ड के भरोसे रहती है। थानों और यातायात समेत अन्य व्यवस्थाओं को चलाने में होमगार्ड्स का अहम योगदान रहता है।होमगार्ड्स के इस महत्वपूर्ण योगदान के बावजूद उनके होनहार बच्चे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी से वंचित रह जाते हैं। कई बार कोचिंग ना मिलने के कारण बच्चे प्रतियोगी परीक्षाओं में पिछड़ भी जाते हैं। अब इन बच्चों को कोचिंग के कारण प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी से वंचित नहीं होना पड़ेगा। कमांडेंट जनरल होमगार्ड आईजी केवल खुराना ने प्रदेश में पहली बार होमगार्ड्स के बच्चों को निशुल्क कोचिंग दिलाए जाने की शुरुआत की है। विभाग इन होनहार बच्चों के लिए देहरादून स्थित मुख्यालय में ही कोचिंग सेंटर खोलने जा रहा है। इस कोचिंग सेंटर में सभी विषयों के विशेषज्ञ और विभागीय अधिकारी बच्चों को कोचिंग देंगे। कोचिंग के लिए बच्चों का एक मानक भी तय किया गया है। इसके अनुसार जो बच्चे स्नातक कर रहे हैं या स्नातक की पढ़ाई पूरी कर चुके हैं, वे यूपीएससी और यूकेपीएससी परीक्षा की तैयारी करना चाहते हैं तो उन्हें कोचिंग दी जाएगी।
आईजी केवल खुराना ने इसके लिए सभी जिला कमांडेंट को आदेश जारी किए हैं। इसके तहत अपने-अपने जिले में तैनात इच्छुक होमगार्ड्स से बच्चों के नाम मांगे गए हैं। जिला मुख्यालय से आवेदन देहरादून मुख्यालय को भेजे जाएंगे। आईजी केवल खुराना के अनुसार जो बच्चे संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) और उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (यूकेपीएससी) की तैयारी करना चाहते हैं। उनके आवेदनों की संख्या के अनुसार ही कोचिंग दी जाएगी। बच्चों की संख्या के हिसाब से देहरादून मुख्यालय में कोचिंग सेंटर तैयार किया जाएगा और विशेषज्ञों की भी तैनाती की जाएगी। फरवरी माह में कोचिंग शुरु किये जाने की उम्मीद है। कमांडेंट जनरल होमगार्ड आईजी केवल खुराना का कहना है कि होमगार्ड्स के जो बच्चे या अन्य आश्रित यूपीएससी और यूकेपीएससी की तैयारी करना चाहते हैं। उन्हें विभाग की ओर से निशुल्क कोचिंग कराई जाएगी। देहरादून में रहने वाले बच्चों को कोचिंग सेंटर में और अन्य जिलों में रहने वालों को दो-दो घंटे की ऑनलाइन कोचिंग दी जाएगी।

Previous Post

जोशीमठ औली मोटर मार्ग पर पर्यटकों का वाहन आईटीबीपी कैंप के पास खाई में गिरी, मध्य प्रदेश निवासी सभी

Next Post

जोशीमठ आपदा: एक साल से किराये के घर में रहने को मजबूर 24 परिवार

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

सीएम धामी की मंत्रीमंडल की बैठक में लिये गए अहम फैसले
उत्तराखंड

सीएम धामी की मंत्रीमंडल की बैठक में लिये गए अहम फैसले

February 25, 2026
धर्मशाला में ले जाकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी श्रीनगर पुलिस ने जेल भेजा
अपराध

धर्मशाला में ले जाकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी श्रीनगर पुलिस ने जेल भेजा

February 24, 2026
औचक निरीक्षण में मेडिकल स्टोर्स व खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच, एक्सपायरी दवाओं और अमानक खाद्य सामग्री पर कड़ी नजर
उत्तराखंड

औचक निरीक्षण में मेडिकल स्टोर्स व खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच, एक्सपायरी दवाओं और अमानक खाद्य सामग्री पर कड़ी नजर

February 24, 2026
गढ़वाल विवि की बिड़ला परिसर की खो-खो टीम के साथ अभद्रता और मारपीट का आरोप, छात्रों ने कुलपति से की कार्रवाई की मांग
उत्तराखंड

गढ़वाल विवि की बिड़ला परिसर की खो-खो टीम के साथ अभद्रता और मारपीट का आरोप, छात्रों ने कुलपति से की कार्रवाई की मांग

February 23, 2026
Next Post
जोशीमठ आपदा: एक साल से किराये के घर में रहने को मजबूर 24 परिवार

जोशीमठ आपदा: एक साल से किराये के घर में रहने को मजबूर 24 परिवार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (179)
  • उत्तराखंड (3,882)
  • कुमाऊं (86)
  • खेल (45)
  • गढ़वाल (188)
  • दुर्घटना (205)
  • देश-विदेश (110)
  • धार्मिक (95)
  • पर्यटन (223)
  • यूथ (77)
  • राजनीति (99)
  • रुद्रप्रयाग (813)
  • शिक्षा (106)
  • सामाजिक (211)
  • स्वास्थ्य (73)

Recent.

सीएम धामी की मंत्रीमंडल की बैठक में लिये गए अहम फैसले

सीएम धामी की मंत्रीमंडल की बैठक में लिये गए अहम फैसले

February 25, 2026
धर्मशाला में ले जाकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी श्रीनगर पुलिस ने जेल भेजा

धर्मशाला में ले जाकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी श्रीनगर पुलिस ने जेल भेजा

February 24, 2026
औचक निरीक्षण में मेडिकल स्टोर्स व खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच, एक्सपायरी दवाओं और अमानक खाद्य सामग्री पर कड़ी नजर

औचक निरीक्षण में मेडिकल स्टोर्स व खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच, एक्सपायरी दवाओं और अमानक खाद्य सामग्री पर कड़ी नजर

February 24, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page