• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

अवैधानिक रिजॉर्ट होटल होमस्टे की होगी जांच : महाराज

by पहाड़वासी
October 7, 2022
in उत्तराखंड
Reading Time: 1 min read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter


देहरादून। उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने प्रदेश में चल रहे सभी होटल, होम स्टे और रिजॉर्ट की गहनता से जांच कर उनके पंजीकरण के साथ ही वहां होने वाली हर गतिविधि पर पैनी नजर रखने के निर्देश दिए हैं। साथ ही प्रदेश के सभी होटल, होम स्टे और रिजॉर्ट की सूची भी तबल की है। प्रदेश में वनंतरा जैसी घटना की पुर्नावृत्ति न हो, इसके लिए प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायती राज, संस्कृति एवं धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज ने शुक्रवार को पर्यटन सचिव सचिन कुर्वे को निर्देशित करते हुए कहा कि प्रदेश में जितने भी रिजॉर्ट होटल और होमस्टे चल रहे हैं उनमें कितने पंजीकृत हैं और कितने बिना पंजीकरण के चल रहे हैं उनकी सूची तत्काल उपलब्ध करवाई जाए।
पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने सचिव पर्यटन को निर्देश देते हुए कहा कि प्रदेश में बिना पंजीकरण के अवैधानिक रूप से चल रहे रिजॉर्ट, होटल और होमस्टे किसकी सह पर चल रहे हैं इसकी जांच की जाए। उन्होने कहा कि उनके संज्ञान में आया है नदियों के किनारे बने रिजॉर्ट, होटल और होमस्टे में आने वाले कुछ अवांछित तत्व नदी के किनारे बैठकर मांस एवं मदिरा का सेवन करते हैं ऐसे लोगों के विरुद्ध भी कठोर कार्यवाही होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि नियम विरूद्ध नदियों के किनारे बनने वाले रिजॉर्ट, होटल और होमस्टे पर भी पर्यटन सचिव सचिन कुर्वे को कार्यवाही के लिए कहा है। रिजॉर्ट, होटल और होमस्टे पर चल रही दबिश की कार्यवाही पर उन्होने कहा कि पुलिस उन्ही रिजॉर्ट, होटल और होमस्टे पर दबिश दे रही है जिनका संचालन अवैध रूप से किया जा रहा है। पर्यटन मंत्री श्री महाराज ने सचिव पर्यटन से कहा है कि वनन्तरा जैसी पुनरावृति दोबारा ना हो इसलिए प्रदेश में चल रहे सभी वैधानिक और अवैधानिक होटल, रिजॉर्ट और होमस्टे की सूची तत्काल तैयार की जाए और उनके पंजीकरण सहित सभी गतिविधियों पर नजर रखी जाए।

Previous Post

केदारनाथ यात्रा में हेली टिकट के नाम पर यात्रियों के साथ हो रही शातिर ढंग से ठगी

Next Post

पीएम मोदी आ सकते हैं छोटी दिवाली पर केदारनाथ

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

“ग्रामीण पर्यटन का सफल उदाहरण बना रुद्रप्रयाग का सारी गांव”
उत्तराखंड

“ग्रामीण पर्यटन का सफल उदाहरण बना रुद्रप्रयाग का सारी गांव”

May 23, 2025
कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आधुनिक पुस्तकालय का किया लोकार्पण, रुद्रप्रयाग के 42 टॉपर्स छात्र- छात्राओं को किया सम्मानित
उत्तराखंड

कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आधुनिक पुस्तकालय का किया लोकार्पण, रुद्रप्रयाग के 42 टॉपर्स छात्र- छात्राओं को किया सम्मानित

May 23, 2025
25 मई को खुलेंगे हेमकुंड साहिब के कपाट, तैयारियों के लिए घांघरिया पहुंची टीम
उत्तराखंड

हेमकुंड साहिब यात्रा का हुआ शुभारंभ, मुख्यमंत्री व राज्यपाल ने पहले जत्थे को दिखाई हरी झंडी,25 मई को खुलेंगे श्री हेमकुंड साहिब के कपाट

May 22, 2025
उत्तराखंड के तीन NCC कैडेट्स ने माउंट एवरेस्ट की चोटी पर किया आरोहण, सीएम ने दी बधाई
उत्तराखंड

उत्तराखंड के तीन NCC कैडेट्स ने माउंट एवरेस्ट की चोटी पर किया आरोहण, सीएम ने दी बधाई

May 22, 2025
Next Post
पीएम मोदी आ सकते हैं छोटी दिवाली पर केदारनाथ

पीएम मोदी आ सकते हैं छोटी दिवाली पर केदारनाथ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (8)
  • अन्य (11)
  • अपराध (169)
  • उत्तराखंड (3,514)
  • कुमाऊं (81)
  • खेल (44)
  • गढ़वाल (144)
  • दुर्घटना (202)
  • देश-विदेश (108)
  • धार्मिक (90)
  • पर्यटन (218)
  • यूथ (77)
  • राजनीति (98)
  • रुद्रप्रयाग (788)
  • शिक्षा (106)
  • सामाजिक (195)
  • स्वास्थ्य (72)

Recent.

“ग्रामीण पर्यटन का सफल उदाहरण बना रुद्रप्रयाग का सारी गांव”

“ग्रामीण पर्यटन का सफल उदाहरण बना रुद्रप्रयाग का सारी गांव”

May 23, 2025
कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आधुनिक पुस्तकालय का किया लोकार्पण, रुद्रप्रयाग के 42 टॉपर्स छात्र- छात्राओं को किया सम्मानित

कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आधुनिक पुस्तकालय का किया लोकार्पण, रुद्रप्रयाग के 42 टॉपर्स छात्र- छात्राओं को किया सम्मानित

May 23, 2025
25 मई को खुलेंगे हेमकुंड साहिब के कपाट, तैयारियों के लिए घांघरिया पहुंची टीम

हेमकुंड साहिब यात्रा का हुआ शुभारंभ, मुख्यमंत्री व राज्यपाल ने पहले जत्थे को दिखाई हरी झंडी,25 मई को खुलेंगे श्री हेमकुंड साहिब के कपाट

May 22, 2025

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page