• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

जोशीमठ ट्रेलर है! गुप्तकाशी, नरकोटा, सेमी, नैनीताल को भी खतरा, कर्णप्रयाग में भी पड़ी दरारें..

by पहाड़वासी
January 9, 2023
in उत्तराखंड, राजनीति, सामाजिक
Reading Time: 5 mins read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

चमोली-अगर आपको लगता है कि सिर्फ उत्तराखंड के जोशीमठ का ही जर्रा जर्रा थर्रा रहा है, तो आप एकदम गलत है। सिर्फ जोशीमठ ही नहीं उत्तराखंड के कई मुख्य पर्यटन स्थल खतरे की जद में हैं।

पहाड़ों का अंधाधुंध मशीनीकरण, बिना मास्टर प्लान और ड्रेनेज सीवरेज की कोई व्यवस्था न होने चलते उत्तराखंड के कई शहर डूबने की कगार पर खड़े हैं। यूं समझ लीजिए की उत्तराखंड के लोगों की जिंदगी अब ये दरारें तय कर रही हैं।एक तरफ जोशीमठ इस आधुनिकीकरण का बोझ नहीं उठा पा रहा, तो दूसरी तरफ कई शहर भी जोशीमठ की तरह की भयानक खतरे का संकेत दे रहे हैं। केदारनाथ का मुख्य पड़ाव कहे जाने वाले गुप्तकाशी पर बड़ा खतरा मंडरा रहा है।

यहां साल दर साल नेताओं की बयानबाजी होती रही लेकिन न सीवरेज की व्यवस्था हुई, न ड्रेनेज की…आज हालात ये हैं कि शायद गुप्तकाशी में भी जमीन के अंदर कभी भी बड़ी हलचल हो सकती है। गुप्तकाशी के ठीक नीचे सेमी गांव है, बताया जाता है कि लंबे वक्त से सेमी गांव भी धंस रहा है और कभी भी मंदाकिनी नदी में समा सकता है।
उधर जोशीमठ में दरारों ने लोगों की जान सांसत में डाली हुई है कि दूसरी तरफ कर्णप्रयाग में इसी तरह की घटना सामने आई है। कर्णप्रयाग के बहुगुणा नगर में भू-धंसाव होने से 50 से अधिक मकानों में दरारें आ गई हैं। यहां रहने वाले लोगों ने अपने मकान खाली कर दिए हैं, सुरक्षित ठिकानों पर शरण ली है।

कोई अपने रिश्तेदार के घर पहुंचा है, कोई टेंट तिरपाल डालकर रह रहा है। कर्णप्रयाग के अप्पर बाजार वार्ड के 30 परिवारों पर भी ऐसा ही संकट आया हुआ है। सभी लोग प्रदेश सरकार से मदद मांग रहे हैं।
अब जरा रुद्रप्रयाग जिले के नरकोटा की तरफ चलिए, यहां कई महीनों से लोगों की एक शिकायत है। शिकायत ये कि उनके घरों में दरारें पड़ रही हैं।साथ हीं मुख्यालय के घोलतीर स्थित मरोड़ा गांव मे रेलवे प्रभावित लोगों ने घर तक छोड़ दिए हैं। जो कि खंडर हो चुके हैं।
इसकी वजह भी लोगों ने बताई है और कहा कि चार धाम रेल नेटवर्क के लिए जिन सुरंगों का काम चल रहा है, उनकी वजह से उनके घरों में दरारें पड़ रही हैं। कई बार लोगों ने शिकायत की लेकिन सरकारी अमले के काम में शायद जूं तक नहीं रेंगी।

ऐसे में भविष्य में क्या होगा? ये कोई नहीं जानता। नैनीताल के लिए तो कई बार वैज्ञानिकों ने चिंता जताई है। अंग्रेजों ने इस शहर को मास्टर प्लान के तहत बसाया था। ड्रेनेज सीवेज सभी की व्यवस्था की गई थी लेकिन वक्त के साथ साथ इन व्यवस्थाओं को साइडलाइन कर दिया, हालात बेतरतीब हो रहे हैं और नैनीताल भीृ बड़े खतरे का संकेत दे रहा है।
यूं समझ लीजिए कि उत्तराखँड में पूर्व से लेकर पश्चिम तक और उत्तर से लेकर दक्षिण तक प्रकृति अशुभ संकेत दे रही है। कब कहां कौन सा शहर नेस्तनाबूत हो जाएगा, कोई नहीं जानता।
अभी भी वक्त है…प्रकृति से खिलवाड़ बंद हो, नेताजी अपनी भाषणबाजी से ज्यादा व्यवस्थाएं दुरुस्त करें, प्रशासन भी टालमटोल के बजाय अभी से इन व्यवस्थाओं को सुधारने में जुट जाए। तभी देवभूमि बचेगी। उत्तराखंड बचेगा।

Previous Post

चकराता वन प्रभाग अंतर्गत देवधार रेंज के अणु गाँव में मादा गुलदार का शव मिलने से विभाग में हड़कंप

Next Post

युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव संतोष रावत को युवा कांग्रेस संगठन में प्रदेश अनुशासन समिति का अध्यक्ष व आपदाग्रस्त जनपद चमोली के प्रभारी के रूप में मिली जिम्मेदारी

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

स्व खंडूरी की स्मृतियों को याद कर दी श्रद्धांजलि, समय की कीमत को भलीभांति जानते थे  खंडूरी:डॉ धन सिंह
उत्तराखंड

स्व खंडूरी की स्मृतियों को याद कर दी श्रद्धांजलि, समय की कीमत को भलीभांति जानते थे खंडूरी:डॉ धन सिंह

June 17, 2026
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले चार निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
अपराध

कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले चार निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल

June 17, 2026
रुद्रप्रयाग  में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, बड़ी मात्रा में अवैध शराब बरामद
उत्तराखंड

रुद्रप्रयाग में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, बड़ी मात्रा में अवैध शराब बरामद

June 17, 2026
छह नमूनों में मिली कमियां, मोबाइल लैब से 176 नमूनों की हुई जांच,श्रीनगर में खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान
उत्तराखंड

छह नमूनों में मिली कमियां, मोबाइल लैब से 176 नमूनों की हुई जांच,श्रीनगर में खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान

June 16, 2026
Next Post
युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव संतोष रावत को युवा कांग्रेस संगठन में प्रदेश अनुशासन समिति का अध्यक्ष व आपदाग्रस्त जनपद चमोली के प्रभारी के रूप में मिली जिम्मेदारी

युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव संतोष रावत को युवा कांग्रेस संगठन में प्रदेश अनुशासन समिति का अध्यक्ष व आपदाग्रस्त जनपद चमोली के प्रभारी के रूप में मिली जिम्मेदारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (200)
  • उत्तराखंड (4,068)
  • कुमाऊं (98)
  • खेल (46)
  • गढ़वाल (299)
  • दुर्घटना (219)
  • देश-विदेश (114)
  • धार्मिक (114)
  • पर्यटन (228)
  • यूथ (78)
  • राजनीति (100)
  • रुद्रप्रयाग (861)
  • शिक्षा (107)
  • सामाजिक (222)
  • स्वास्थ्य (82)

Recent.

स्व खंडूरी की स्मृतियों को याद कर दी श्रद्धांजलि, समय की कीमत को भलीभांति जानते थे  खंडूरी:डॉ धन सिंह

स्व खंडूरी की स्मृतियों को याद कर दी श्रद्धांजलि, समय की कीमत को भलीभांति जानते थे खंडूरी:डॉ धन सिंह

June 17, 2026
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले चार निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल

कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले चार निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल

June 17, 2026
रुद्रप्रयाग  में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, बड़ी मात्रा में अवैध शराब बरामद

रुद्रप्रयाग में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, बड़ी मात्रा में अवैध शराब बरामद

June 17, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page