• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home पर्यटन

केदारघाटी में मौसम खराब, हेली सेवाएं नहीं भर पा रही उड़ान,छह हेली सेवाओं ने समेटा अपना बोरिया बिस्तर

by पहाड़वासी
June 29, 2022
in पर्यटन, रुद्रप्रयाग
Reading Time: 1 min read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

रुद्रप्रयाग-केदारनाथ धाम में मानसून ने पूरी तरह से दस्तक दे दी है। जहां केदारनगरी कोहरे की चपेट में है। वहीं केदारनाथ धाम के लिये संचालित होने वाली हेली सेवाएं भी केदारघाटी से अपना बोरिया-बिस्तर समेटकर चली गई हैं। नौ हेली सेवाओं में से तीन हेली सेवाएं ही अपनी सेवाएं दे रही हैं, लेकिन धाम में मौसम खराब होने के कारण ये हेली सेवाएं भी उड़ान नहीं भर रही हैं। ऐसे में एक-दो दिनों के भीतर ये हेली सेवाएं भी यहां से चली जाएंगी। अभी तक हेली सेवाओं से अस्सी हजार से अधिक यात्री बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं।
दरअसल, पहाड़ों में मानसून ने दस्तक दे दी है। मानसूनी बारिश में पहाड़ियों का दरकना भी शुरू हो गया है। मानसून की पहली ही बारिश ने रुद्रप्रयाग में एक व्यक्ति की जान ली है। जबकि एक व्यक्ति घायल हुआ है। साथ ही दो बसे पहाड़ी से गिरे बोल्डरों की चपेट में आने से क्षतिग्रस्त हुई हैं। केदारनाथ धाम की बात करे तो धाम में इन दिनों जहां लगातार बारिश हो रही है। वहीं धाम पूरी तरह से कोहरे की चपेट में भी आ गया है। धाम में मौसम खराब होने का असर केदारनाथ के लिये उड़ाने भरने वाली हेली सेवाओं पर पड़ा है। धाम में जहां पिदले सप्ताह से नौ हेली सेवाएं उड़ाने भर रही थी। वहीं अब मात्र तीन हेली सेवाएं उड़ाने भर रही हैं। ये तीन हेली सेवाएं भी मौसम खराब होने पर केदारनाथ नहीं जा पा रही हैं। ऐसे में ये हेली सेवाएं भी जल्द केदारघाटी से अपना बोरिया बिस्तर समेट सकती हैं।
धाम के लिये संचालित होने वाली ऐरो एविएशन गुप्तकाशी, पवन हंस, कृष्टल, पिनेकल, थंबी और ऐरो सोनप्रयाग हेली सेवाएं केदारघाटी से अपना सामान समेट चुकी हैं। जबकि चिप्सन फाटा जामू, आर्यन गुप्तकाशी और हिमालयन शेरसी से अपनी सेवाएं दे रही हैं। चिप्सन और आर्यन तीस जून तक सेवाएं देती रहेंगी। जबकि हिमालयन दस जुलाई तक रहेगा। इस बीच मौसम लगातार खराब होता है तो ये हेली सेवाएं भी यहां से अपना सामान समेट लेंगी। फिर केदारनाथ धाम के लिये सितम्बर माह से मौसम साफ होने पर हेली सेवाएं शुरू होंगी।
केदारनाथ हेली सेवा नोडल अधिकारी सुशील नौटियाल ने बताया कि मानसून सीजन शुरू होने पर छह हेली सेवाएं घाटी से चली गई हैं। जबकि तीन हेली सेवाएं अभी भी सेवाएं दे रही हैं। चिप्सन और आर्यन तीस जून तक अपनी सेवाएं देंगी और हिमालयन हेली सेवा मौसम साफ रहने पर दस जुलाई तक यहीं रहेगी।

Previous Post

55 दिनों में सवा आठ लाख श्रद्धालुओं ने किये बाबा केदारनाथ के दर्शन,शुरुआत के मुकाबले अब धीमी हुई यात्रा

Next Post

केदारनाथ यात्रा के मुख्य पड़ाव गौरीकुंड में जल भराव से बढ़ी मुश्किलें

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

शीतकाल के लिए बंद हुए द्वितीय केदार मध्यमहेश्वर धाम के कपाट,19 नवंबर को उत्सव डोली पहुंचेगी ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ
उत्तराखंड

शीतकाल के लिए बंद हुए द्वितीय केदार मध्यमहेश्वर धाम के कपाट,19 नवंबर को उत्सव डोली पहुंचेगी ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ

November 16, 2026
बड़ी खबर: रुद्रप्रयाग में 32 वर्षीय युवक लापता, नदी के ऊपर पहाड़ी पर मिले कपड़े और जूते!कल शनिवार शाम से घर से था गायब, सूचना मिलते ही DDRF और SDRF की टीमें मौके पर रवाना; तलाश में रेस्क्यू अभियान जारी

November 15, 2026
बाबा केदार की पंचमुखी डोली शीतकालीन गद्दीस्थल ऊखीमठ पहुंची
उत्तराखंड

बाबा केदार की पंचमुखी डोली शीतकालीन गद्दीस्थल ऊखीमठ पहुंची

November 13, 2026
नवंबर के प्रथम सप्ताह में प्रस्तावित राष्ट्रपति का केदारनाथ दौरा, प्रशासन ने शुरू की तैयारियां,श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा पर भी रहेगा विशेष ध्यान
उत्तराखंड

नवंबर के प्रथम सप्ताह में प्रस्तावित राष्ट्रपति का केदारनाथ दौरा, प्रशासन ने शुरू की तैयारियां,श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा पर भी रहेगा विशेष ध्यान

October 21, 2026
Next Post
केदारनाथ यात्रा के मुख्य पड़ाव गौरीकुंड में जल भराव से बढ़ी मुश्किलें

केदारनाथ यात्रा के मुख्य पड़ाव गौरीकुंड में जल भराव से बढ़ी मुश्किलें

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (224)
  • उत्तराखंड (4,442)
  • कुमाऊं (103)
  • खेल (47)
  • गढ़वाल (480)
  • दुर्घटना (232)
  • देश-विदेश (118)
  • धार्मिक (124)
  • पर्यटन (232)
  • पौड़ी गढ़वाल (4)
  • यूथ (82)
  • राजनीति (103)
  • रुद्रप्रयाग (885)
  • शिक्षा (116)
  • सामाजिक (225)
  • स्वास्थ्य (86)

Recent.

श्रीनगर भाजपा मंडल कार्यालय में भाजपा की जिला स्तरीय सोशल मीडिया बैठक संपन्न

श्रीनगर भाजपा मंडल कार्यालय में भाजपा की जिला स्तरीय सोशल मीडिया बैठक संपन्न

November 17, 2026
मृत्यु के बाद भी दूसरों के काम आएगा शरीर, पुरुषोत्तम दत्त पांडेय ने लिया देहदान का संकल्प

मृत्यु के बाद भी दूसरों के काम आएगा शरीर, पुरुषोत्तम दत्त पांडेय ने लिया देहदान का संकल्प

November 17, 2026
बैकुण्ठ चतुर्दशी मेले की जानकारी अब एक क्लिक पर मिलेगी, नगर निगम ने लॉन्च किया क्यू आर कोड

बैकुण्ठ चतुर्दशी मेले की जानकारी अब एक क्लिक पर मिलेगी, नगर निगम ने लॉन्च किया क्यू आर कोड

November 17, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page