• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home रुद्रप्रयाग

Kedarnath yatra:अवैध शराब की तस्करी करने वालों पर पुलिस सख्त,अभी तक 29 मुकदमें दर्ज,37 लोगों को दबोचा

by पहाड़वासी
June 14, 2023
in रुद्रप्रयाग
Reading Time: 2 mins read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

रुद्रप्रयाग-प्रचलित केदारनाथ धाम यात्रा को सुगम, सरल, भयमुक्त व सुरक्षित बनाये रखने हेतु पुलिस अधीक्षक, रुद्रप्रयाग ने सभी अधीनस्थ प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये हैं। उनके द्वारा यात्रा मार्गों पर शराब तस्करी की शिकायतों पर प्रभावी कार्यवाही किये जाने के भी निर्देश दिये गये थे। इन शिकायतों व पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग द्वारा दिये गये निर्देशों को सभी अधीनस्थ प्रभारियों द्वारा गम्भीरता से लेते हुए सघन चेकिंग, प्रभावी सूचना तन्त्र गठित कर प्रचलित यात्रा अवधि में कुत्सित इरादे के साथ शराब तस्करी करने वालों की निरन्तर धर-पकड़ की जा रही है। पुलिस के द्वारा इस प्रकार के कार्यों में संलिप्त व्यक्तियों के विरूद्ध निरन्तर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।

पुलिस उपाधीक्षक गुप्तकाशी के पर्यवेक्षण में व थाना प्रभारी गुप्तकाशी व चौकी प्रभारी फाटा के नेतृत्व में चौकी फाटा, थाना गुप्तकाशी पुलिस द्वारा 02 नेपालियों को उनके पिट्ठू बैग में 24-24 बोतल (कुल 48 बोतल यानि 04 पेटी) अवैध शराब का परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया गया है। जिनके विरुद्ध आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अलग-अलग 02 अभियोग पंजीकृत किये गये हैं।
अभियुक्तों का विवरण
1 रॉबिन पुत्र राम सिंह डॉगी निवासी गांव तुलसीपुर पो0 डॉग, जिला डॉग, ऑचल राप्ती, नेपाल, हाल गौरीकुण्ड।
2 अमृत पुत्र नीम बहादुर, निवासी गांव तुलसीपुर पो0 डॉग, जिला डॉग, ऑचल राप्ती, नेपाल, हाल गौरीकुण्ड।
क्या हैं अब तक के आंकड़ेः
जनपद रुद्रप्रयाग में इस वर्ष की श्री केदारनाथ धाम की यात्रा हेतु बाबा के कपाट दिनांक 25 अप्रैल 2023 को खुले हैं तब से और आज तक कुल 51 दिनों के भीतर जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी, परिवहन, विक्रय, भण्डारण इत्यादि से सम्बन्धित कुल 29 मुकदमें पंजीकृत किये गये हैं, जिनमें संलिप्त 37 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है, 880 बोतल शराब की बरामदगी की गयी है, इस बरामदा शराब का अनुमानित मूल्य 572,000 रुपये है।
वहीं जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस के स्तर से अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध अभियान निरन्तर जारी है। जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस सरल, सुखद, सुव्यवस्थित, भयमुक्त व सुरक्षित श्री केदारनाथ यात्रा कराये जाने हेतु प्रतिबद्ध है।

Previous Post

केदारनाथ धाम में चल रहे निर्माण कार्यों का डीएम ने लिया जायजा

Next Post

तूना-बौंठा मोटरमार्ग पर किये गये अतिक्रमण पर प्रशासन का चला डंडा

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

रुद्रप्रयाग के जलई में भालू का हमला, बुजुर्ग महिला घायल,वन विभाग की टीम मौके पर, यूकेडी ने प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
उत्तराखंड

रुद्रप्रयाग के जलई में भालू का हमला, बुजुर्ग महिला घायल,वन विभाग की टीम मौके पर, यूकेडी ने प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार

February 10, 2026
रामपुर न्यालसू जंगल में घास काटने गई महिला की पहाड़ी से फिसलकर मौत, SDRF ने बरामद किया शव
उत्तराखंड

रामपुर न्यालसू जंगल में घास काटने गई महिला की पहाड़ी से फिसलकर मौत, SDRF ने बरामद किया शव

February 10, 2026
केदारनाथ धाम यात्रा की सुरक्षा सर्वोपरि: राष्ट्रीय राजमार्गों पर व्यापक सुधार कार्य तेज़,भूस्खलन व सिंकिंग प्रभावित स्थलों पर वैज्ञानिक उपचार से सुगम होगी केदारनाथ यात्रा
उत्तराखंड

केदारनाथ धाम यात्रा की सुरक्षा सर्वोपरि: राष्ट्रीय राजमार्गों पर व्यापक सुधार कार्य तेज़,भूस्खलन व सिंकिंग प्रभावित स्थलों पर वैज्ञानिक उपचार से सुगम होगी केदारनाथ यात्रा

February 6, 2026
सिंद्रवाणी में गुलदार के हमले से मृतक बच्चे के परिजनों से जिलाधिकारी ने की भेंट
उत्तराखंड

सिंद्रवाणी में गुलदार के हमले से मृतक बच्चे के परिजनों से जिलाधिकारी ने की भेंट

February 4, 2026
Next Post
तूना-बौंठा मोटरमार्ग पर किये गये अतिक्रमण पर प्रशासन का चला डंडा

तूना-बौंठा मोटरमार्ग पर किये गये अतिक्रमण पर प्रशासन का चला डंडा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (177)
  • उत्तराखंड (3,872)
  • कुमाऊं (86)
  • खेल (45)
  • गढ़वाल (181)
  • दुर्घटना (205)
  • देश-विदेश (110)
  • धार्मिक (95)
  • पर्यटन (223)
  • यूथ (77)
  • राजनीति (99)
  • रुद्रप्रयाग (812)
  • शिक्षा (106)
  • सामाजिक (209)
  • स्वास्थ्य (73)

Recent.

शिव दयाल एजुकेशन ट्रस्ट दिल्ली एवं स्टॉप टीयर्स संस्था ने की पहल,राइंका देलचौरी के छात्र-छात्राओं को दिए कम्प्यूटर

शिव दयाल एजुकेशन ट्रस्ट दिल्ली एवं स्टॉप टीयर्स संस्था ने की पहल,राइंका देलचौरी के छात्र-छात्राओं को दिए कम्प्यूटर

February 16, 2026
बड़ी खबर : नैनीताल जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, अदालत में मची अफरातफरी

बड़ी खबर : नैनीताल जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, अदालत में मची अफरातफरी

February 16, 2026
पेयजल और सड़क की मांग को लेकर क्रमिक अनशन जारी,पेयजल और सड़क की मांग को लेकर क्रमिक अनशन जारी,पाव अकरी में आक्रोशित ग्रामीणों ने लगाया अधिकारियों पर गुमराह करने का आरोप

पेयजल और सड़क की मांग को लेकर क्रमिक अनशन जारी,पेयजल और सड़क की मांग को लेकर क्रमिक अनशन जारी,पाव अकरी में आक्रोशित ग्रामीणों ने लगाया अधिकारियों पर गुमराह करने का आरोप

February 15, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page