• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home रुद्रप्रयाग

सेंचुरी वन अधिनियम के विरोध में मध्यमहेश्वर व तुंगनाथ के बाजार रहे बंद, यात्रियों को परेशानियों का करना पड़ा सामना

by पहाड़वासी
July 9, 2023
in रुद्रप्रयाग
Reading Time: 4 mins read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter


ऊखीमठ। तुंगनाथ घाटी एवं मध्यमहेश्वर घाटी में हक – हकूकधारियो व स्थानीय व्यापारियों द्वारा किये बन्द के ऐलान का खासा असर रहा। दोनों स्थानों में पर्यटकों एवं तीर्थ यात्रियों को सेवायें मुहैया कराने वाले व्यापारियों व हकूकधारियो ने अपनी चार सूत्रीय मांगों को लेकर मक्कूबैण्ड से तुंगनाथ एवं गौण्डार से मध्यमहेश्वर तक बंद रखे । इस दौरान इन स्थानों पर पहुंचने वाले यात्रियों को चाय-पानी तक नसीब नहीं हो पाया। तुंगनाथ घाटी के चोपता में तहसील प्रशासन व वन विभाग द्वारा हक – हकूकधारियो को उचित आश्वासन देने के बाद रविवार से सभी व्यापारी प्रतिष्ठान खोलने का निर्णय लिया गया मगर मदमहेश्वर घाटी के गौण्डार गाँव में अधिकारियों व ग्रामीणों के मध्य वार्ता जारी है। तुंगनाथ घाटी में मक्कूबैण्ड से तुंगनाथ धाम तक कार्य करने वाले सभी व्यवसायी प्रात:सात बजे अपनी चार सूत्रीय मांगों के समर्थन में सभी व्यापारी,घोड़ा खच्चर संचालक एवं टैक्सी मैक्सी का संचालन करने वाले वाहन स्वामी चोपता में एकत्रित हुए।तथा चोपता में सामूहिक बैठक का आयोजन किया गया।

सभा को संबोधित करते हुए व्यापार संघ अध्यक्ष चोपता भूपेंद्र मैठाणी ने कहा कि क्षेत्रीय हक- हकूकधारी व व्यापारी लोगों युगों से अपनी परम्पराओं का निर्वहन करते आए हैं मगर केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग द्वारा बार – बार हक हकूकधारी व व्यापारियों को सेंचुरी वन अधिनियम का हवाला देकर उत्पीड़न किया जा रहा है उन्होने कहा कि केदारनाथ से लेकर कल्पेश्वर तक के भू भाग के विकास में केदरनाथ वन्य जीव प्रभाग का सेंचुरी वन अधिनियम लागू होने से तीर्थ व पर्यटक स्थलों में मूलभूत विद्युत,संचार, की,यातायात आदि सुविधाओं का अभाव बना हुआ है। उन्होंने कहा कि केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग द्वारा विगत वर्ष शीतकालीन सीजन में चोपता से तुंगनाथ – चन्द्र शिला जाने वाले पर्यटकों से शुल्क वसूला गया मगर पैदल मार्ग पर कूड़ेदान, शौचालय व प्रतीक्षालयों का निर्माण न होने से पर्यावरण को खासा नुक़सान पहुंच रहा है। प्रधान विजयपाल नेगी व सरपंच विजय सिंह चौहान ने कहा कि क्षेत्रीय जनता द्वारा चोपता – तुंगनाथ पैदल मार्ग के दोनों तरफ 200 के भूभाग को सेंचुरी वन अधिनियम से मुक्त रखने,आदिगुरु शंकराचार्य की परम्परा से हक हकूक़ धारियों के अधिकारों को यथावत रखने की मांग लम्बे समय से की जा रही है मगर केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग द्वारा परम्परा से हस्तक्षेप किया जा रहा है।

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि तुंगनाथ घाटी में फैली समस्याओं के निराकरण के लिए समय – समय पर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों से गुहार तो लगाई जाती है मगर जनप्रतिनिधियों द्वारा उनकी मांगों पर किसी प्रकार का अमल नही किया जाता है। बैठक में पहुंचे एसडीएम जितेंद्र वर्मा,केदारनाथ वन्यजीव प्रभाग के रेज अधिकारी पंकज ध्यानी ने हक – हकूकधारियो व व्यापारियों को आश्वासन दिया कि उनकी चार सूत्रीय मांगों के निराकरण के लिए शासन से पत्राचार किया जायेगा तथा क्षेत्र के चहुंमुखी विकास के लिए सामूहिक पहल की जायेगी। वार्ता के बाद तुंगनाथ घाटी में रविवार से सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान पूर्व की भांति खोलने का निर्णय लिया गया।वही, समाचार लिखे जाने तक मदमहेश्वर घाटी के गौण्डार गाँव में हक – हकूकधारियो व ग्रामीणों से वार्ता करने पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार व राजस्व उप निरीक्षक दिवाकर डिमरी के मध्य वार्ता जारी है!

इस मौके प्रधान अरविंद रावत,विजयपाल नेगी, सचिव विक्रम भंडारी,योगेन्द्र भंडारी, अमन भंडारी,शिवानंद पंवार,अशोक चौहान,श्रीचन्द्र सिह रावत,बीरबल चौहान,नरेंद्र चौहान,कमल सिहं,लक्ष्मण सिंह, हापला घाटी प्रधान संघ अध्यक्ष धीरेन्द्र राणा,सतेंद्र नेगी,सज्जन सिंह,नवीन राणा,प्रदीप बर्तवाल, सतीश मैठाणी, आनन्द सिंह नेगी, मोहन प्रसाद मैठाणी, यशपाल सिंह नेगी सहित तुंगनाथ व हापला घाटी के जनप्रतिनिधियों, हक – हकूकधारी, व्यापारी व ग्रामीण उपस्थित रहे।

Previous Post

UCC को लेकर आज होगी महत्वपूर्ण बैठक, मंत्रिमंडल में फेरबदल की चर्चा भी गरमाई.

Next Post

13 जुलाई तक रेड अलर्ट, सीएम धामी ने की पर्यटको से अपील,अधिकारियो को दिये निर्देश

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

रुद्रप्रयाग के जलई में भालू का हमला, बुजुर्ग महिला घायल,वन विभाग की टीम मौके पर, यूकेडी ने प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
उत्तराखंड

रुद्रप्रयाग के जलई में भालू का हमला, बुजुर्ग महिला घायल,वन विभाग की टीम मौके पर, यूकेडी ने प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार

February 10, 2026
रामपुर न्यालसू जंगल में घास काटने गई महिला की पहाड़ी से फिसलकर मौत, SDRF ने बरामद किया शव
उत्तराखंड

रामपुर न्यालसू जंगल में घास काटने गई महिला की पहाड़ी से फिसलकर मौत, SDRF ने बरामद किया शव

February 10, 2026
केदारनाथ धाम यात्रा की सुरक्षा सर्वोपरि: राष्ट्रीय राजमार्गों पर व्यापक सुधार कार्य तेज़,भूस्खलन व सिंकिंग प्रभावित स्थलों पर वैज्ञानिक उपचार से सुगम होगी केदारनाथ यात्रा
उत्तराखंड

केदारनाथ धाम यात्रा की सुरक्षा सर्वोपरि: राष्ट्रीय राजमार्गों पर व्यापक सुधार कार्य तेज़,भूस्खलन व सिंकिंग प्रभावित स्थलों पर वैज्ञानिक उपचार से सुगम होगी केदारनाथ यात्रा

February 6, 2026
सिंद्रवाणी में गुलदार के हमले से मृतक बच्चे के परिजनों से जिलाधिकारी ने की भेंट
उत्तराखंड

सिंद्रवाणी में गुलदार के हमले से मृतक बच्चे के परिजनों से जिलाधिकारी ने की भेंट

February 4, 2026
Next Post
13 जुलाई तक रेड अलर्ट, सीएम धामी ने की पर्यटको से अपील,अधिकारियो को दिये निर्देश

13 जुलाई तक रेड अलर्ट, सीएम धामी ने की पर्यटको से अपील,अधिकारियो को दिये निर्देश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (177)
  • उत्तराखंड (3,873)
  • कुमाऊं (86)
  • खेल (45)
  • गढ़वाल (182)
  • दुर्घटना (205)
  • देश-विदेश (110)
  • धार्मिक (95)
  • पर्यटन (223)
  • यूथ (77)
  • राजनीति (99)
  • रुद्रप्रयाग (812)
  • शिक्षा (106)
  • सामाजिक (210)
  • स्वास्थ्य (73)

Recent.

घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग पर जिला प्रशासन की कड़ी कार्रवाई, 102 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, 39,100 रुपये का चालान

घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग पर जिला प्रशासन की कड़ी कार्रवाई, 102 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, 39,100 रुपये का चालान

February 17, 2026
शिव दयाल एजुकेशन ट्रस्ट दिल्ली एवं स्टॉप टीयर्स संस्था ने की पहल,राइंका देलचौरी के छात्र-छात्राओं को दिए कम्प्यूटर

शिव दयाल एजुकेशन ट्रस्ट दिल्ली एवं स्टॉप टीयर्स संस्था ने की पहल,राइंका देलचौरी के छात्र-छात्राओं को दिए कम्प्यूटर

February 16, 2026
बड़ी खबर : नैनीताल जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, अदालत में मची अफरातफरी

बड़ी खबर : नैनीताल जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, अदालत में मची अफरातफरी

February 16, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page