• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

केदारनाथ धाम यात्रा की सुरक्षा सर्वोपरि: राष्ट्रीय राजमार्गों पर व्यापक सुधार कार्य तेज़,भूस्खलन व सिंकिंग प्रभावित स्थलों पर वैज्ञानिक उपचार से सुगम होगी केदारनाथ यात्रा

by पहाड़वासी
February 6, 2026
in उत्तराखंड, रुद्रप्रयाग
Reading Time: 4 mins read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

रुद्रप्रयाग– केदारनाथ धाम यात्रा को सुरक्षित, सुव्यवस्थित, निर्बाध और सुगम बनाने के लिए प्रशासन द्वारा राष्ट्रीय राजमार्गों में युद्धस्तर पर सुधारात्मक कार्य किए जा रहे हैं। एनएच-07, एनएच-107 एवं एनएच-107A पर भूस्खलन, सिंकिंग और अस्थिर ढलानों से प्रभावित स्थलों का वैज्ञानिक उपचार कर यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है।

महत्वपूर्ण स्थलों पर कार्य पूर्ण, कई स्थानों पर तेजी से प्रगति राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या- 107 पर मेदनपुर एवं कुण्ड बैराज में लैंडस्लाइड ट्रीटमेंट का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। वहीं बांसवाड़ा के समीप भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र में सुधारात्मक कार्य भी तीव्र गति से प्रगति पर है। कुण्ड-गुप्तकाशी मार्ग पर विगत वर्ष की भारी वर्षा से क्षतिग्रस्त लगभग 500 मीटर सड़क को म्च्ब् ठेकेदार द्वारा अपने व्यय पर पुनः एंकरिंग एवं आरसीसी पेवमेंट के माध्यम से दुरुस्त कर दिया गया है।

यात्रा से पूर्व पूर्णता पर विशेष फोकस – विद्याधाम एवं देवीधार सिंकिंग जोन में कार्य यात्रा से पूर्व पूर्ण किए जाने हैं। खाट, कालाढूंगी-1 एवं कालाढूंगी-2 में पेवमेंट सहित सभी कार्य पूरे कर लिए गए हैं। रामपुर स्थल पर करीब 40 प्रतिशत से अधिक कार्य पूर्ण हो चुका है, जिसे यात्रा से पहले पूरा कर लिया जाएगा। मुनकुटिया में भूस्खलन उपचार कार्य भी निरंतर प्रगति पर है।

संवेदनशील क्षेत्रों में निरंतर हो रहा ट्रीटमेंट – राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-107 के कोरखी-1 एवं खुमेरा स्थलों पर उपचार कार्य जारी है जिन्हें आगामी यात्रा से पूर्व ही पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। एनएच-107A के कुण्ड-चमोली मार्ग पर चुन्नी-2 एवं मस्तुरा-2 में भी सुधारात्मक कार्य तेजी से चल रहे हैं।

यातायात सुचारू रखने के लिए अस्थायी व स्थायी समाधान – राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-107A पर ताला के समीप बीते वर्ष हुई सिंकिंग का उपचार गैबियन एवं अन्य संरचनाओं से करते हुए डीबीएम/बीसी के माध्यम से मार्ग को पूरी तरह यातायात योग्य बना दिया गया है। वहीं, जवाड़ी बाईपास में 5-6 स्थलों पर भारी सिंकिंग के उपचार हेतु संपूर्ण लंबाई में गैबियन वॉल का निर्माण कर जीएसबी के माध्यम से यातायात संचालित किया जा रहा है, जिस पर यात्रा से पूर्व 2 सेमी पीसी कर मार्ग को और अधिक राइडेबल बनाया जाएगा। सेतु के दोनों ओर अप्रोच वॉल भी पूर्ण कर ली गई हैं।

भविष्य की तैयारी भी सुदृढ़- राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या107 पर 9 अन्य लोकेशनों तथा एनएच-07 के सिरोबगड़ में एक लोकेशन पर निविदा प्रक्रिया जारी है, जिन पर कार्य यात्रा उपरांत कराए जाने की योजना है।एनएच के अधिशासी अभियंता ओमकार पांड्य ने जानकारी दी कि राष्ट्रीय राजमार्गों पर नालियों के निर्माण एवं उनकी नियमित सफाई का कार्य तीव्र गति से कराया जा रहा है। साथ ही सोल्डर फिलिंग का कार्य भी प्रारंभ कर दिया गया है, जिसे फरवरी माह के अंत तक पूर्ण कर लिया जाएगा। इसके अतिरिक्त जिन स्थलों पर सड़क क्षतिग्रस्त हुई है, वहाँ पैच मरम्मत का कार्य प्रस्तावित है, जिसे 20 फरवरी से प्रारंभ कर 20 मार्च तक पूर्ण किया जाएगा।

Previous Post

सिंद्रवाणी में गुलदार के हमले से मृतक बच्चे के परिजनों से जिलाधिकारी ने की भेंट

Next Post

पैराग्लाइडिंग प्रतियोगिता में हादसा, लैंडिंग के दौरान दो पायलट घायल

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

बड़ी खबर :सिद्धपीठ धारी देवी मंदिर परिसर में मोबाइल पर पूर्ण प्रतिबंध, मंदिर समिति के साथ हुई बैठक में नगर निगम श्रीनगर ने लिया निर्णय.
उत्तराखंड

बड़ी खबर :सिद्धपीठ धारी देवी मंदिर परिसर में मोबाइल पर पूर्ण प्रतिबंध, मंदिर समिति के साथ हुई बैठक में नगर निगम श्रीनगर ने लिया निर्णय.

March 12, 2026
चारधाम यात्रा से पहले जगमगाया धारी देवी मंदिर, रंग-बिरंगी रोशनी में निखरा आस्था का धाम
उत्तराखंड

चारधाम यात्रा से पहले जगमगाया धारी देवी मंदिर, रंग-बिरंगी रोशनी में निखरा आस्था का धाम

March 12, 2026
एलपीजी गैस आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा, कालाबाजारी व जमाखोरी रोकने को 15 टीमें गठित,डीएम ने ली गैस आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा, उपजिलाधिकारियों को नियमित निरीक्षण के निर्देश
उत्तराखंड

एलपीजी गैस आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा, कालाबाजारी व जमाखोरी रोकने को 15 टीमें गठित,डीएम ने ली गैस आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा, उपजिलाधिकारियों को नियमित निरीक्षण के निर्देश

March 12, 2026
बद्रीनाथ –केदारनाथ समेत 47 मंदिरों में गैर-सनातनियों के प्रवेश पर प्रतिबंध,बीकेटीसी की बजट बैठक में 121.7 करोड़ का बजट पास, मंदिर परिसर और गर्भगृह में लागू होगा प्रतिबंध, फैसले पर देशभर में शुरू हुई बहस

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (182)
  • उत्तराखंड (3,896)
  • कुमाऊं (88)
  • खेल (45)
  • गढ़वाल (197)
  • दुर्घटना (206)
  • देश-विदेश (110)
  • धार्मिक (96)
  • पर्यटन (224)
  • यूथ (77)
  • राजनीति (99)
  • रुद्रप्रयाग (820)
  • शिक्षा (106)
  • सामाजिक (213)
  • स्वास्थ्य (73)

Recent.

बड़ी खबर :सिद्धपीठ धारी देवी मंदिर परिसर में मोबाइल पर पूर्ण प्रतिबंध, मंदिर समिति के साथ हुई बैठक में नगर निगम श्रीनगर ने लिया निर्णय.

बड़ी खबर :सिद्धपीठ धारी देवी मंदिर परिसर में मोबाइल पर पूर्ण प्रतिबंध, मंदिर समिति के साथ हुई बैठक में नगर निगम श्रीनगर ने लिया निर्णय.

March 12, 2026
चारधाम यात्रा से पहले जगमगाया धारी देवी मंदिर, रंग-बिरंगी रोशनी में निखरा आस्था का धाम

चारधाम यात्रा से पहले जगमगाया धारी देवी मंदिर, रंग-बिरंगी रोशनी में निखरा आस्था का धाम

March 12, 2026
एलपीजी गैस आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा, कालाबाजारी व जमाखोरी रोकने को 15 टीमें गठित,डीएम ने ली गैस आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा, उपजिलाधिकारियों को नियमित निरीक्षण के निर्देश

एलपीजी गैस आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा, कालाबाजारी व जमाखोरी रोकने को 15 टीमें गठित,डीएम ने ली गैस आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा, उपजिलाधिकारियों को नियमित निरीक्षण के निर्देश

March 12, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page