• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home रुद्रप्रयाग

भारी बर्फबारी के बीच केदारनाथ पहुंचे श्रद्धालुओं की सुरक्षा व सेवा के साथ ही मार्गदर्शन कर रही मित्र पुलिस

by पहाड़वासी
May 1, 2023
in रुद्रप्रयाग
Reading Time: 3 mins read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

रुद्रप्रयाग-मौसम पूर्वानुमान के अनुरूप आज प्रातः काल से जनपद रुद्रप्रयाग के हर क्षेत्र में लगातार बारिश हो रही है, साथ ही केदारनाथ धाम सहित ऊंचाई वाले इलाकों में निरन्तर बर्फवारी हो रही है।

श्री केदारनाथ धाम तक पहुंच चुके श्रद्धालुओं को कम से कम दिक्कतो का सामना करना पड़े इस हेतु पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग डॉ0 विशाखा अशोक भदाणे ने केदारनाथ धाम में तैनात पुलिस बल को श्रद्धालुओं के सुरक्षा प्रबन्धन के साथ ही उनकी सेवा व मौसम के अनुरूप मार्गदर्शन करने के निर्देश दिये गये हैं। निर्गत निर्देशों के क्रम में पुलिस नोडल अधिकारी/पुलिस उपाधीक्षक गुप्तकाशी विमल रावत एवं पुलिस उपाधीक्षक केदारनाथ यात्रा विवेक कुमार के नेतृत्व में केदारनाथ धाम में तैनात पुलिस बल द्वारा धाम तक पहुंच चुके श्रद्धालुओं को कतारबद्ध कराते हुए सुगम दर्शन कराये जा रहे हैं। असहाय व बुजुर्ग श्रद्धालुओं की मदद की जा रही है। सभी श्रद्धालुओं को दर्शन के बाद सम्भव हो सके तो वापस जाने की सलाह दी जा रही है। इसके अतिरिक्त जो श्रद्धालु केदारनाथ धाम में रुकना चाह रहे हैं, उन्हें समय रहते स्वयं के रुकने की व्यवस्था करने की हिदायत दी जा रही है। समय से धाम तक पहुंंच चुके व दर्शन प्राप्त कर चुके श्रद्धालुओं से विशेष आग्रह किया जा रहा है कि, वे जहां तक सम्भव हो सके, वापस जाकर यात्रा के निचले पड़ावों पर रुक सकते हैं।

मौसम पूर्वानुमान के अनुरूप लगातार हो रही बर्फवारी के चलते केदारनाथ धाम पहुंच रहे सभी श्रद्धालुओं से अपील है कि वे अपनी होटल या कमरों की बुकिंग कन्फर्म होने पर ही केदारनाथ में रुकने का प्लान करें, अन्यथा की दशा में अपने यात्रा प्लान को कुछ पीछे भी किया जा सकता है। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार आगामी 02 दिनों में भी मौसम का ऑरेंज अलर्ट है, इसलिए अपनी यात्रा को प्लान करके ही यहां पर आयें। बच्चों व बुजर्गों का विशेष ध्यान रखा जाये, अपने साथ गर्म कपड़े, टोपी, मफलर, दस्ताने, बरसाती, छाता, जरूरी दवाईयां इत्यादि साथ लेकर अवश्य चलें।

Previous Post

दो से तीन दिनों तक मौसम विभाग का अलर्ट, सुरक्षा का ध्यान रखते ही यात्रा करें-मयूर

Next Post

UKPSC: एई-जेई पेपर लीक प्रकरण में 96 और आरोपियों के खिलाफ SIT ने कोर्ट में दाखिल की चार्जशीट

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

केदारनाथ यात्रा पड़ाव के सोनप्रयाग पार्किंग में जलभराव!! वाहन चालकों को हो रही परेशानियां!!
उत्तराखंड

केदारनाथ यात्रा पड़ाव के सोनप्रयाग पार्किंग में जलभराव!! वाहन चालकों को हो रही परेशानियां!!

September 1, 2026
रूद्रप्रयाग जिले में 14 साल की  मासूम ने दी ऐसी खबर कि दो गाँवों में पसर गया मातम, ननिहाल में कक्षा नौ में पढ़ रही थी छात्रा
अपराध

रूद्रप्रयाग जिले में 14 साल की मासूम ने दी ऐसी खबर कि दो गाँवों में पसर गया मातम, ननिहाल में कक्षा नौ में पढ़ रही थी छात्रा

August 17, 2026
बड़ी खबर: रुद्रप्रयाग पुलिस की बड़ी कामयाबी,पम्प हाउसों और हॉटमिक्स प्लांटों में लाखों की चोरी करने वाला गिरोह बेनकाब,महज 6 दिन में पुलिस ने किया हाई-प्रोफाइल चोरी कांड का खुलासा
अपराध

बड़ी खबर: रुद्रप्रयाग पुलिस की बड़ी कामयाबी,पम्प हाउसों और हॉटमिक्स प्लांटों में लाखों की चोरी करने वाला गिरोह बेनकाब,महज 6 दिन में पुलिस ने किया हाई-प्रोफाइल चोरी कांड का खुलासा

August 5, 2026
रुद्रप्रयाग टनल के जनरेटर रूम की छत को आंशिक क्षति,डीएम विशाल मिश्रा ने किया निरीक्षण
उत्तराखंड

रुद्रप्रयाग टनल के जनरेटर रूम की छत को आंशिक क्षति,डीएम विशाल मिश्रा ने किया निरीक्षण

July 29, 2026
Next Post
UKPSC: एई-जेई पेपर लीक प्रकरण में 96 और आरोपियों के खिलाफ SIT ने कोर्ट में दाखिल की चार्जशीट

UKPSC: एई-जेई पेपर लीक प्रकरण में 96 और आरोपियों के खिलाफ SIT ने कोर्ट में दाखिल की चार्जशीट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (219)
  • उत्तराखंड (4,284)
  • कुमाऊं (101)
  • खेल (47)
  • गढ़वाल (366)
  • दुर्घटना (228)
  • देश-विदेश (117)
  • धार्मिक (122)
  • पर्यटन (231)
  • यूथ (82)
  • राजनीति (103)
  • रुद्रप्रयाग (879)
  • शिक्षा (115)
  • सामाजिक (225)
  • स्वास्थ्य (85)

Recent.

रोड़वेज बस में परिचालक मिला अचानक बेहोश, यात्रियों में रोष

रोड़वेज बस में परिचालक मिला अचानक बेहोश, यात्रियों में रोष

September 9, 2026
सोशल मीडिया पर यूकेडी के बिखराव का दावा भ्रामक, संगठन मजबूती से चुनावी तैयारी में जुटा: अरुण नेगी

सोशल मीडिया पर यूकेडी के बिखराव का दावा भ्रामक, संगठन मजबूती से चुनावी तैयारी में जुटा: अरुण नेगी

September 9, 2026
सोशल मीडिया का कलयुग आ गया? घर से स्कूल के निकली नाबालिक लड़की ,यूपी सीतापुर के लड़के के साथ भागकर पहुंच गई सीधे नोएडा! सोशल मीडिया से हुई थी दोस्ती!

सोशल मीडिया का कलयुग आ गया? घर से स्कूल के निकली नाबालिक लड़की ,यूपी सीतापुर के लड़के के साथ भागकर पहुंच गई सीधे नोएडा! सोशल मीडिया से हुई थी दोस्ती!

September 9, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page