• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

नमकवाली आंटी: लोगों की जुबां पर चढ़ा शशि के बनाए नमक का स्वाद, एक आइडिया ने बदली जिंदगी, खड़ा किया ब्रांड

by पहाड़वासी
July 29, 2023
in उत्तराखंड
Reading Time: 1 min read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

जहां एक ओर राज्य में बेरोज़गारी चरम पर है और पर्वतीय क्षेत्रों के युवा बड़े बड़े महानगरों की ओर रुख कर रहे हैं वहीं राज्य के कुछ मेहनतकश वाशिंदों ने यह बात भी साबित की है कि अपार प्राकृतिक संसाधनों के धनी राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में स्वरोजगार के अवसरों की कोई कमी नहीं है। बस जरूरत है कड़ी मेहनत और लगन की। आज हम आपको राज्य की एक और ऐसी ही होनहार महिला से रूबरू कराने जा रहे हैं जो ‘नमकवाली’ ब्रांड के नाम से देशभर में पहाड़ के ‘पिस्यूं लूण’ (पिसा हुआ नमक) का जायका बिखेर रही है। जी हां…. हम बात कर रहे हैं मूल रूप से राज्य के पौड़ी गढ़वाल जिले के यमकेश्वर स्थित ग्वाड़ी की रहने वाली शशि बहुगुणा रतूड़ी की, जो अपने इस ब्रांड के सहारे न केवल देश विदेश में पहाड़ी नमक के साथ ही पहाड़ी उत्पादों का स्वाद बिखेर रही है बल्कि राज्य की क‌ई महिलाओं को रोजगार भी उपलब्ध करा रही है। आइए जानते हैं वर्तमान में देहरादून जिले के थानो क्षेत्र को अपनी कर्मभूमि के रूप में स्थापित करने वाली शशि बहुगुणा रतूड़ी की कामयाबी की कहानी उन्हीं की जुबानी..
ऐसे हुई शुरुआत:- शशिकला बताती है कि वे गांव में पहाड़ी गीत और मांगल गीत गाते थे। जिसके अभ्यास के दौरान उन्हीं में से एक महिला घर से हरा नमक (लूण) पीसकर लाती थी, जो सभी महिलाओं को बेहद पसंद आता था और महिलाएं रोज ही पिसा हुआ नमक मंगाया करती थी। बस यही से शशिकला को पिस्यूं लूण को देश-दुनिया तक पहुंचाने का विचार आया और वर्ष 2018 में उन्होंने तीन अन्य महिलाओं के साथ नमक पिसकर बेचने का काम शुरू कर दिया। आज उनकी यह मेहनत रंग लाने लगी है। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि उनके नेतृत्व में जहां 15 से अधिक महिलाएं इस काम से जुड़कर अपनी आर्थिकी संभाल रही हैं वहीं आज वह महीनेभर में एक कुंतल किलो पिस्यूं लूण बेच रही हैं। वो बताती है कि देश के अन्य हिस्सों तक अपने नमक की पहुंच बढ़ाने के लिए वर्ष 2020 में उन्होंने एक वेबसाइट बनाने के साथ ही, इसे अमेजन पर भी बेचना शुरू कर दिया। उनकी इस कामयाबी में सोशल मीडिया ने बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और आज भी फेसबुक, वेबसाइट के जरिए लोगों की डिमांड उन तक पहुंच रही हैं।
पीसे हुए नमक के साथ ही बेच रही है पहाड़ी उत्पाद:-
अपने नमकवाली ब्रांड की शुरुआत केवल पीसे हुए पहाड़ी नमक से करने वाली शशिकला आज न केवल इसी नमक को क‌ई अन्य फ्लेवरों में उपलब्ध करा रही हैं बल्कि अन्य पहाड़ी उत्पाद भी अपने ब्रांड के बैनर तले बेच रही है। शशिकला बताती है कि आज वह अदरक फ्लेवर, लहसुन फ्लेवर और मिक्स फ्लेवर नमक बनाने के साथ ही मैजिक मसाले, अरसे, रोट, अचार, भी बना रही है इसके अतिरिक्त बदरी गाय के दूध से तैयार घी भी उनके द्वारा लोगों के घरों तक पहुंचाया जा रहा है। अपनी कामयाबी के बारे में बताते हुए शशिकला कहती हैं कि आज उनके नमक पीसने के काम में थानो, सत्यो, टिहरी, चंबा, उत्तरकाशी आदि स्थानों से 15 से ज्यादा महिलाएं हाथ बटा रहीं हैं। इनमें स्थायी रूप से काम करने वाली महिलाएं एक माह में 10 हजार रुपये तक कमा लेती हैं जबकि अस्थाई रूप से काम करने वाली महिलाओं को अलग अलग पारिश्रमिक दिया जाता है। सबसे खास बात तो यह है कि पहाड़ी नमक के प्रचार-प्रसार के साथ ही वे महिला नवजागरण समिति के माध्यम से गढ़वाली मांगल गीतों और लोक परम्पराओं को सहेजने का भी काम कर रही है।

Previous Post

घर के ऊपर गिरा भारी बोल्डर, भवन स्वामी बाल-बाल बचा, दलदल में फंसे जेई को एक घंटे बाद बाहर निकाला

Next Post

भल्डगांव के ग्रामीणों ने दी जल समाधि की चेतावनी, विस्थापन की मांग पर प्रशासन को चेताया

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग पर जिला प्रशासन की कड़ी कार्रवाई, 102 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, 39,100 रुपये का चालान
उत्तराखंड

घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग पर जिला प्रशासन की कड़ी कार्रवाई, 102 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, 39,100 रुपये का चालान

February 17, 2026
शिव दयाल एजुकेशन ट्रस्ट दिल्ली एवं स्टॉप टीयर्स संस्था ने की पहल,राइंका देलचौरी के छात्र-छात्राओं को दिए कम्प्यूटर
उत्तराखंड

शिव दयाल एजुकेशन ट्रस्ट दिल्ली एवं स्टॉप टीयर्स संस्था ने की पहल,राइंका देलचौरी के छात्र-छात्राओं को दिए कम्प्यूटर

February 16, 2026
बड़ी खबर : नैनीताल जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, अदालत में मची अफरातफरी
उत्तराखंड

बड़ी खबर : नैनीताल जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, अदालत में मची अफरातफरी

February 16, 2026
पेयजल और सड़क की मांग को लेकर क्रमिक अनशन जारी,पेयजल और सड़क की मांग को लेकर क्रमिक अनशन जारी,पाव अकरी में आक्रोशित ग्रामीणों ने लगाया अधिकारियों पर गुमराह करने का आरोप
उत्तराखंड

पेयजल और सड़क की मांग को लेकर क्रमिक अनशन जारी,पेयजल और सड़क की मांग को लेकर क्रमिक अनशन जारी,पाव अकरी में आक्रोशित ग्रामीणों ने लगाया अधिकारियों पर गुमराह करने का आरोप

February 15, 2026
Next Post
भल्डगांव के ग्रामीणों ने दी जल समाधि की चेतावनी, विस्थापन की मांग पर प्रशासन को चेताया

भल्डगांव के ग्रामीणों ने दी जल समाधि की चेतावनी, विस्थापन की मांग पर प्रशासन को चेताया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (177)
  • उत्तराखंड (3,873)
  • कुमाऊं (86)
  • खेल (45)
  • गढ़वाल (182)
  • दुर्घटना (205)
  • देश-विदेश (110)
  • धार्मिक (95)
  • पर्यटन (223)
  • यूथ (77)
  • राजनीति (99)
  • रुद्रप्रयाग (812)
  • शिक्षा (106)
  • सामाजिक (210)
  • स्वास्थ्य (73)

Recent.

घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग पर जिला प्रशासन की कड़ी कार्रवाई, 102 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, 39,100 रुपये का चालान

घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग पर जिला प्रशासन की कड़ी कार्रवाई, 102 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, 39,100 रुपये का चालान

February 17, 2026
शिव दयाल एजुकेशन ट्रस्ट दिल्ली एवं स्टॉप टीयर्स संस्था ने की पहल,राइंका देलचौरी के छात्र-छात्राओं को दिए कम्प्यूटर

शिव दयाल एजुकेशन ट्रस्ट दिल्ली एवं स्टॉप टीयर्स संस्था ने की पहल,राइंका देलचौरी के छात्र-छात्राओं को दिए कम्प्यूटर

February 16, 2026
बड़ी खबर : नैनीताल जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, अदालत में मची अफरातफरी

बड़ी खबर : नैनीताल जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, अदालत में मची अफरातफरी

February 16, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page