• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

सरकार के 3 साल पूरे होने पर रुद्रप्रयाग में सांस्कृतिक रंगों से सजेगा गुलाबराय मैदान, प्रसिद्ध लोकगायक सौरभ मैठाणी और हेमा नेगी करासी देंगे धमाकेदार प्रस्तुति

by पहाड़वासी
March 22, 2025
in उत्तराखंड
Reading Time: 2 mins read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा रहेंगे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि

मुख्यमंत्री लाइव जुड़कर करेंगे जनता से संवाद, विकास पुस्तिका का होगा विमोचन, विभागीय स्टॉल भी बनेंगे आकर्षण का केंद्र

    उत्तराखंड सरकार के तीन साल पूरे होने के उपलक्ष्य में रुद्रप्रयाग का ऐतिहासिक गुलाबराय मैदान 23 मार्च को भव्य समारोह का गवाह बनने जा रहा है। यह दिन रुद्रप्रयाग के लिए खास होने वाला है, जहां एक ओर प्रदेश की लोकसंस्कृति के रंग बिखरेंगे, तो वहीं सरकार की तीन वर्षों की उपलब्धियों की जानकारी भी आज जनता तक पहुचेगी। इस अवसर पर जिले के प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल रहेंगे। 

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण उत्तराखंड के लोकप्रिय लोकगायक सौरभ मैठाणी और हेमा नेगी करासी होंगे, जो अपनी दमदार और मनमोहक प्रस्तुतियों से माहौल को संगीतमय बनाएंगे। दोनों ही कलाकार अपने गीतों और गायकी के जरिए पहाड़ की माटी और संस्कृति की खुशबू हर दिल तक पहुंचाएंगे।
कार्यक्रम में उत्तराखंड सरकार द्वारा तीन साल में किए गए विकास कार्यों और योजनाओं की भी भव्य प्रस्तुति होगी। सेवा, सुशासन एवं विकास के 3 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित इस कार्यक्रम में चिकित्सा शिविर एवं अन्य विभागों द्वारा बहुउद्देश्यीय शिविर भी लगाए जाएंगे। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी स्वयं कार्यक्रम के दौरान वर्चुअली लाइव जुड़कर जनता से सीधा संवाद करेंगे और सरकार की उपलब्धियों की जानकारी साझा करेंगे। इस मौके पर सरकार की तीन वर्ष की उपलब्धियों पर आधारित विकास पुस्तिका का भी विमोचन किया जाएगा, जिसमें राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में हुए विकास कार्यों का विस्तृत विवरण रहेगा। कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा अपनी योजनाओं और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की जानकारी देने के लिए स्टॉल भी लगाए जाएंगे, जहां आम जनता सीधे पहुंचकर योजनाओं की जानकारी हासिल कर सकेगी।
सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रातः 10 बजे से शुरू होंगे, जिसमें स्थानीय कलाकार भी अपनी प्रस्तुतियां देंगे। जिला प्रशासन ने आम जनता से समय से पहुंचने की अपील की है ताकि कोई असुविधा न हो और सभी इस भव्य आयोजन का भरपूर आनंद ले सकें। यह कार्यक्रम न सिर्फ एक सांस्कृतिक उत्सव होगा, बल्कि उत्तराखंड सरकार की तीन साल की विकास यात्रा का भी दस्तावेज बनेगा। ऐसे में जनपदवासियों से अपील है कि वे इस ऐतिहासिक आयोजन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और उत्तराखंड की गौरवशाली उपलब्धियों का साक्षी बनें।

Previous Post

एलयूसीसी को मुद्दा बनाकर राजनीति कर रहा विपक्ष- भाजपा

Next Post

सेवा, सुशासन और विकास के तीन वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जनपद के गुलाबराय मैदान में आयोजित हुआ भव्य कार्यक्रम

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

भ्रामक वीडियो पर बवाल: विधायक की छवि धूमिल करने का आरोप, कार्रवाई की मांग तेज
उत्तराखंड

भ्रामक वीडियो पर बवाल: विधायक की छवि धूमिल करने का आरोप, कार्रवाई की मांग तेज

March 17, 2026
सत्यापन न कराने पर श्रीनगर पुलिस की कार्रवाई, 99 चालान काटे
उत्तराखंड

सत्यापन न कराने पर श्रीनगर पुलिस की कार्रवाई, 99 चालान काटे

March 16, 2026
हेमकुंड साहिब के कपाट खुलने की तिथि को लेकर हुई बैठक, जानिये कब खुल रहे कपाट
उत्तराखंड

हेमकुंड साहिब के कपाट खुलने की तिथि को लेकर हुई बैठक, जानिये कब खुल रहे कपाट

March 16, 2026
नेपाल में बड़ा सड़क हादसा, खाई में गिरी माइक्रोबस, 7 भारतीय श्रद्धालुओं की मौत
उत्तराखंड

नेपाल में बड़ा सड़क हादसा, खाई में गिरी माइक्रोबस, 7 भारतीय श्रद्धालुओं की मौत

March 15, 2026
Next Post
सेवा, सुशासन और विकास के तीन वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जनपद के गुलाबराय मैदान में आयोजित हुआ भव्य कार्यक्रम

सेवा, सुशासन और विकास के तीन वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जनपद के गुलाबराय मैदान में आयोजित हुआ भव्य कार्यक्रम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (182)
  • उत्तराखंड (3,901)
  • कुमाऊं (88)
  • खेल (45)
  • गढ़वाल (200)
  • दुर्घटना (206)
  • देश-विदेश (111)
  • धार्मिक (97)
  • पर्यटन (225)
  • यूथ (77)
  • राजनीति (99)
  • रुद्रप्रयाग (820)
  • शिक्षा (106)
  • सामाजिक (213)
  • स्वास्थ्य (73)

Recent.

भ्रामक वीडियो पर बवाल: विधायक की छवि धूमिल करने का आरोप, कार्रवाई की मांग तेज

भ्रामक वीडियो पर बवाल: विधायक की छवि धूमिल करने का आरोप, कार्रवाई की मांग तेज

March 17, 2026
सत्यापन न कराने पर श्रीनगर पुलिस की कार्रवाई, 99 चालान काटे

सत्यापन न कराने पर श्रीनगर पुलिस की कार्रवाई, 99 चालान काटे

March 16, 2026
हेमकुंड साहिब के कपाट खुलने की तिथि को लेकर हुई बैठक, जानिये कब खुल रहे कपाट

हेमकुंड साहिब के कपाट खुलने की तिथि को लेकर हुई बैठक, जानिये कब खुल रहे कपाट

March 16, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page