• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home गढ़वाल

तृतीय केदार तुंगनाथ धाम पहुंचे एक लाख चौबीस हजार पार दर्शनार्थी

by पहाड़वासी
July 24, 2026
in गढ़वाल
Reading Time: 2 mins read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

रुद्रप्रयाग -विश्व के सबसे ऊंचाई पर स्थित भगवान शिव के पंचकेदारों में तृतीय केदार तुंगनाथ धाम में इस वर्ष श्रद्धालुओं की संख्या ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। यात्रा सत्र में अब तक 1,24,676 श्रद्धालु बाबा तुंगनाथ के दर्शन कर चुके हैं। यह संख्या पिछले वर्षों की तुलना में सर्वाधिक मानी जा रही है।

प्राकृतिक सौंदर्य, आध्यात्मिक वातावरण और बेहतर यात्रा व्यवस्थाओं के चलते इस वर्ष देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक तुंगनाथ धाम पहुंचे। विशेषकर सप्ताहांत, अवकाश और श्रावण मास के दौरान प्रतिदिन हजारों श्रद्धालुओं ने बाबा तुंगनाथ के दर्शन कर जलाभिषेक एवं पूजा-अर्चना की।

यात्रा का सकारात्मक असर स्थानीय अर्थव्यवस्था पर भी देखने को मिला है। चोपता, बणियाकुंड, दुगलबिट्टा और आसपास के क्षेत्रों के होटल, होमस्टे, भोजनालय, घोड़ा-खच्चर संचालकों तथा अन्य स्थानीय व्यवसायियों को अच्छी आमदनी हुई है। वहीं स्थानीय युवाओं को भी स्वरोजगार के बेहतर अवसर मिले हैं।

मंदिर समिति, तीर्थ पुरोहित समाज और स्थानीय प्रशासन के समन्वित प्रयासों से यात्रा का संचालन सुचारु रूप से किया जा रहा है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा, पेयजल, स्वच्छता, स्वास्थ्य और अन्य आवश्यक सुविधाओं की बेहतर व्यवस्था की गई है।

69 विदेशी श्रद्धालुओं ने भी किए दर्शन
तुंगनाथ धाम के प्रबंधक प्रकाश पुरोहित ने बताया कि अब तक 64,393 पुरुष, 53,290 महिलाएं, 6,765 नौनिहाल, 159 साधु-संत और 69 विदेशी नागरिकों सहित कुल 1,24,676 श्रद्धालु बाबा तुंगनाथ के दर्शन कर विश्व कल्याण की कामना कर चुके हैं।

मंदिर समिति के चंद्रमोहन बजवाल ने बताया कि चोपता से सीधे चंद्रशिला जाने वाले पर्यटकों का आंकड़ा मंदिर समिति के रिकॉर्ड में शामिल नहीं है। ऐसे में क्षेत्र में आने वाले कुल पर्यटकों की संख्या इससे कहीं अधिक है।

जिला पंचायत सदस्य प्रीति पुष्वाण ने कहा कि श्रद्धालुओं की रिकॉर्ड संख्या यह साबित करती है कि तुंगनाथ धाम देश के प्रमुख आस्था केंद्रों में तेजी से अपनी पहचान मजबूत कर रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि यात्रा सत्र अभी जारी है और आने वाले दिनों में श्रद्धालुओं की संख्या में और बढ़ोतरी होगी।

Previous Post

स्वकर वसूली पर फिलहाल रोक, व्यापारियों की आपत्तियों के समाधान तक नहीं लिया जाएगा कमर्शियल टैक्स: महापौर आरती भंडारी

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

स्वकर वसूली पर फिलहाल रोक, व्यापारियों की आपत्तियों के समाधान तक नहीं लिया जाएगा कमर्शियल टैक्स: महापौर आरती भंडारी
उत्तराखंड

स्वकर वसूली पर फिलहाल रोक, व्यापारियों की आपत्तियों के समाधान तक नहीं लिया जाएगा कमर्शियल टैक्स: महापौर आरती भंडारी

July 24, 2026
क्रेशर प्लांट पर अचानक पहुंच गये अपर जिलाधिकारी, निरीक्षण पर मिली कमियां,विस्तृत जांच के निर्देश  जारी
उत्तराखंड

क्रेशर प्लांट पर अचानक पहुंच गये अपर जिलाधिकारी, निरीक्षण पर मिली कमियां,विस्तृत जांच के निर्देश जारी

July 24, 2026
उत्तराखंड में पहली बार: श्रीनगर नगर निगम की अनूठी पहल, बार्बर दुकानों से यूज्ड ब्लेड का शुरू हुआ वैज्ञानिक संग्रहण
उत्तराखंड

उत्तराखंड में पहली बार: श्रीनगर नगर निगम की अनूठी पहल, बार्बर दुकानों से यूज्ड ब्लेड का शुरू हुआ वैज्ञानिक संग्रहण

July 22, 2026
नगर क्षेत्र को मिलेगी आधुनिक 30-सीटर सिटी बस, सार्वजनिक परिवहन को मिलेगी नई मजबूती
उत्तराखंड

नगर क्षेत्र को मिलेगी आधुनिक 30-सीटर सिटी बस, सार्वजनिक परिवहन को मिलेगी नई मजबूती

July 19, 2026

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (210)
  • उत्तराखंड (4,159)
  • कुमाऊं (101)
  • खेल (46)
  • गढ़वाल (341)
  • दुर्घटना (225)
  • देश-विदेश (117)
  • धार्मिक (119)
  • पर्यटन (231)
  • यूथ (80)
  • राजनीति (102)
  • रुद्रप्रयाग (875)
  • शिक्षा (112)
  • सामाजिक (225)
  • स्वास्थ्य (83)

Recent.

तृतीय केदार तुंगनाथ धाम पहुंचे एक लाख चौबीस हजार पार दर्शनार्थी

तृतीय केदार तुंगनाथ धाम पहुंचे एक लाख चौबीस हजार पार दर्शनार्थी

July 24, 2026
स्वकर वसूली पर फिलहाल रोक, व्यापारियों की आपत्तियों के समाधान तक नहीं लिया जाएगा कमर्शियल टैक्स: महापौर आरती भंडारी

स्वकर वसूली पर फिलहाल रोक, व्यापारियों की आपत्तियों के समाधान तक नहीं लिया जाएगा कमर्शियल टैक्स: महापौर आरती भंडारी

July 24, 2026
कालीशिला में हृदयाघात से अचेत हुए गुजरात के श्रद्धालु का सफल रेस्क्यू, हेलीकॉप्टर से किया गया एयरलिफ्ट

कालीशिला में हृदयाघात से अचेत हुए गुजरात के श्रद्धालु का सफल रेस्क्यू, हेलीकॉप्टर से किया गया एयरलिफ्ट

July 24, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page