• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

पौड़ी डीएम ने धीमी प्रगति पर तीन अधिकारियों का वेतन रोका

by पहाड़वासी
February 19, 2025
in उत्तराखंड
Reading Time: 2 mins read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

आगामी 28 फरवरी तक शत-प्रतिशत वित्तीय प्रगति सुनिश्चित करेंः डॉ आशीष

पौड़ी गढ़वाल -जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में जिला योजना, राज्य सेक्टर, केंद्र पोषित एवं बाह्य सहायतित योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभागों की प्रगति की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी विभाग आगामी 28 फरवरी तक शत-प्रतिशत वित्तीय प्रगति सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने बीस सूत्रीय कार्यक्रम के अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) में धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए नगर आयुक्त श्रीनगर, नगर पालिका ईओ पौड़ी और नगर पंचायत ईओ थलीसैंण के फरवरी माह के वेतन आहरण पर रोक लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि सभी विभागों की दैनिक रूप से खर्च की समीक्षा करते हुए एक्सेल शीट पर अपडेट करवाएं।

बुधवार को आयोजित बैठक में जिलाधिकारी ने कृषि, समाज कल्याण, लोनिवि (पाबो, श्रीनगर, लैंसडौन, निर्माण खंड पौड़ी, प्रांतीय खंड पौड़ी) को जिला योजना में 80 प्रतिशत से कम व्यय के लिए चेतावनी देते हुए व्यय प्रगति सुधारने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रस्तुत आंकड़ों में टीकाकरण, जननी सुरक्षा एवं अन्य योजनाओं में एकरूपता नहीं पाए जाने पर मुख्य विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि आंकड़ों का मिलान कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें। मुख्य विकास अधिकारी को वन विभाग के व्यय की मॉनिटरिंग कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने समाज कल्याण अधिकारी को निर्देशित किया कि समाज कल्याण से प्राप्त पेंशन लाभार्थियों का सत्यापन कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें।

बैठक में प्रस्तुत आंकड़ों के अनुसार, जिला योजना में अवमुक्त धनराशि 11942.31 लाख रुपये के सापेक्ष 18 फरवरी तक 10134.34 लाख रुपये (84.86 प्रतिशत) व्यय किया गया। राज्य सेक्टर योजनाओं में अवमुक्त धनराशि 43735.83 लाख रुपये के सापेक्ष 36237.29 लाख रुपये (82.85 प्रतिशत), केंद्र पोषित योजनाओं में अवमुक्त धनराशि 45063.44 लाख रुपये के सापेक्ष 42307.06 लाख रुपये (93.88 प्रतिशत) व्यय किया गया जबकि बाह्य सहायतित योजना में अवमुक्त धनराशि 61.14 लाख रुपये के सापेक्ष 58.71 लाख (96.03 प्रतिशत) का व्यय किया जा चुका है।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी गिरीश गुणवंत, मुख्य कोषाधिकारी गिरीश चंद्र, पीडी डीआरडीए विवेक कुमार उपाध्याय, जिला विकास अधिकारी मनविंदर कौर, सीएमओ डॉ. पारूल गोयल, अधिशासी अभियंता लोनिवि निर्माण खंड पौड़ी रीना बिष्ट, अधिशासी अभियंता लोनिवि पाबौ केएस नेगी, लैंसडौन विवेक सेमवाल, अधिशासी अभियंता सिंचाई सचिन शर्मा, मुख्य कृषि अधिकारी विकेश कुमार यादव, जिला उद्यान अधिकारी राजेश तिवारी, एसडीओ वन लक्की शाह, प्रशिक्षु पीसीएस अधिकारी कृष्णा त्रिपाठी, समाज कल्याण अधिकारी रोहित सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Previous Post

नाबालिक बालिकाओं का होने जा रहा था विवाह, बाल विकास विभाग की टीम ने दस्तक देकर परिजनों को दी चेतावनी

Next Post

25 मई को श्रद्धालुओं के लिए खुलेंगे हेमकुंड साहिब के कपाट

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया नयार वैली फेस्टिवल का भव्य उद्घाटन, एडवेंचर गतिविधियों का फ्लैग ऑफ कर पर्यटन को दी नयी उड़ान,प्राकृतिक सौंदर्य के बीच विकास का संदेश, नयार वैली फेस्टिवल का भव्य आगाज
उत्तराखंड

February 26, 2026
सीएम धामी की मंत्रीमंडल की बैठक में लिये गए अहम फैसले
उत्तराखंड

सीएम धामी की मंत्रीमंडल की बैठक में लिये गए अहम फैसले

February 25, 2026
धर्मशाला में ले जाकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी श्रीनगर पुलिस ने जेल भेजा
अपराध

धर्मशाला में ले जाकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी श्रीनगर पुलिस ने जेल भेजा

February 24, 2026
औचक निरीक्षण में मेडिकल स्टोर्स व खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच, एक्सपायरी दवाओं और अमानक खाद्य सामग्री पर कड़ी नजर
उत्तराखंड

औचक निरीक्षण में मेडिकल स्टोर्स व खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच, एक्सपायरी दवाओं और अमानक खाद्य सामग्री पर कड़ी नजर

February 24, 2026
Next Post
25 मई को श्रद्धालुओं के लिए खुलेंगे हेमकुंड साहिब के कपाट

25 मई को श्रद्धालुओं के लिए खुलेंगे हेमकुंड साहिब के कपाट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (179)
  • उत्तराखंड (3,883)
  • कुमाऊं (86)
  • खेल (45)
  • गढ़वाल (188)
  • दुर्घटना (205)
  • देश-विदेश (110)
  • धार्मिक (95)
  • पर्यटन (223)
  • यूथ (77)
  • राजनीति (99)
  • रुद्रप्रयाग (813)
  • शिक्षा (106)
  • सामाजिक (211)
  • स्वास्थ्य (73)

Recent.

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया नयार वैली फेस्टिवल का भव्य उद्घाटन, एडवेंचर गतिविधियों का फ्लैग ऑफ कर पर्यटन को दी नयी उड़ान,प्राकृतिक सौंदर्य के बीच विकास का संदेश, नयार वैली फेस्टिवल का भव्य आगाज

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया नयार वैली फेस्टिवल का भव्य उद्घाटन, एडवेंचर गतिविधियों का फ्लैग ऑफ कर पर्यटन को दी नयी उड़ान,प्राकृतिक सौंदर्य के बीच विकास का संदेश, नयार वैली फेस्टिवल का भव्य आगाज

February 26, 2026
सीएम धामी की मंत्रीमंडल की बैठक में लिये गए अहम फैसले

सीएम धामी की मंत्रीमंडल की बैठक में लिये गए अहम फैसले

February 25, 2026
धर्मशाला में ले जाकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी श्रीनगर पुलिस ने जेल भेजा

धर्मशाला में ले जाकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी श्रीनगर पुलिस ने जेल भेजा

February 24, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page