• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

पौड़ी युवक के आत्महत्या मामले में पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

by पहाड़वासी
August 22, 2025
in उत्तराखंड
Reading Time: 1 min read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

आत्महत्या करने से पहले युवक द्वारा सोशल मीडिया पर किया था अपना वीडियो अपलोड।

ब्यूरो -दिनांक 21.08.2025 को प्रातः लगभग 08.45 AM बजे कोतवाली पौड़ी को सूचना प्राप्त हुई कि जनपद पौड़ी के ब्लॉक तलसारी गांव निवासी जितेन्द्र कुमार (उम्र-32 वर्ष) ने स्वयं को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलते ही कोतवाली पौड़ी पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुँची तथा श्रीनगर से फॉरेंसिक टीम को बुलाकर मौके से साक्ष्यों का संकलन किया गया। साक्ष्य संकलन में प्रयुक्त गन,छर्रे,ब्लड सैम्पल के साथ साथ अन्य साक्ष्य भी संकलित किये गये। एफएसएल टीम द्वारा मृतक के हाथों का जीएसआर प्राथमिक परीक्षण किया गया तो मृतक के हाथों पर गन पाउडर होने की पुष्टि हुई है। परिजनों की तहरीर के आधार पर कोतवाली पौड़ी में मुकदमा अपराध संख्या- 44/2025, धारा-108 बी.एन.एस.एस पंजीकृत किया गया पुलिस टीम द्वारा पंचायतनामा की कार्यवाही करने के बाद पोस्टमार्टम डॉक्टरों के पैनल से करवाया गया। प्रारंभिक जांच एवं साक्ष्य संकलन में यह तथ्य सामने आये कि दिनांक 20.08.2025 की रात्रि को मृतक और उसके अन्य साथी भगवान सिंह एवं सौरभ खंडूरी द्वारा बंदूक लेकर जंगल की ओर जंगली जानवरों का शिकार करने के लिए गये थे। इस बंदूक को भगवान सिंह द्वारा अपने रिश्तेदार ठाकुर सिंह ग्राम-थापली से मांग कर लाया गया था फिर तीनों लोग मृतक के वाहन UK 07 DL 9500 महेन्द्रा से लगभग 11.00 बजे रात्रि में जंगल की ओर चल दिये। इस दौरान मृतक द्वारा अपने दोस्तों के साथ हुई बातचीत में बताया कि वह जमीन और पैसों को लेकर वह काफी परेशान चल रहा है और मृतक जितेन्द्र लगातार अपने मोबाइल में कुछ टाइपिंग करने में लगा हुआ था। वापसी आते समय वाहन सौरभ द्वारा चलाया जा रहा था और ड्राइवर के बगल वाली शीट पर जितेन्द्र बैठा था और पिछली शीट पर भगवान बैठा हुआ था। जितेन्द्र द्वारा अपने मोबाइल का कोड सौरभ को मैसेज किया गया और बोला गया कि मैं अपने फोन का कोड तुम्हें भेज रहा हूं मुझे माफ कर देना मैं जा रहा हूं और एक दम से ट्रिगर दबाकर लगभग 04.00 बजे सुबह खुद पर गोली मार दी। जिससे मौके पर ही जितेन्द्र की मृत्यु हो गई। उससे पूर्व मृतक द्वारा अपने सुसाइड का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया। सौरभ व भगवान द्वारा जितेन्द्र के पिता सतीश को इस घटना के सम्बन्ध में फोन किया गया जिनके द्वारा बताया गया कि हम अभी देहरादून,भानियावाला में हैं और कुछ मत करना हम लोग गांव आ रहे हैं। परिजनों के गांव पहुंचने पर ही परिजनों द्वारा पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी गई। *(सौरभ व भगवान के इस सम्बन्ध में 183 बी.एन.एस.एस के बयान मा0 न्यायालय के समक्ष दर्ज करवाये जा रहे हैं।)* पुलिस द्वारा मृतक के मोबाइल की जांच (चेटिंग आदि) व अन्य *जांच करने पर यह तथ्य प्रकाश में आया कि मृतक व आरोपी हिमांशु चमोली प्रापर्टी डीलिंग का काम भी करते हैं जिनके बीच रानीपोखरी क्षेत्र में 3.5 बीघा भूमि के एक प्लॉट की डील हुई थी, जिसके लिए मृतक द्वारा लगभग ₹35 लाख का भुगतान हिमाशुं चमोली को किया गया। हिमांशु चमोली द्वारा ना तो उस जमीन का सेटलमेंट किया गया और ना ही मृतक के पैसे वापस लौटाये गये। साथ ही मृतक के फोन करने पर ना तो फोन रिसीव किया गया और ना ही कोई रिसपांस दिया गया जिस कारण मृतक मानसिक रूप से परेशान रहने लग गया। मृतक के फोन में मृतक द्वारा 06 अगस्त व 18 अगस्त के सुसाइड करने सम्बन्धी वीडियो भी रिकार्ड किये गये थे जिनसे यह पुष्टि होती है कि मृतक पैसे डूबने से मानसिक रूप से काफी परेशान था जिसके कारण मृतक द्वारा आत्महत्या करने का मन बनाया गया था* क्योंकि यह पैसे मृतक द्वारा इधर-उधर से जमा किये गये थे। इस सम्बन्ध में जमीनी दस्तावेजों व बैंक डीटेल आदि की विस्तृत जांच पुलिस टीम द्वारा की जा रही है। पुलिस टीम द्वारा पूछताछ हेतु आरोपी हिमांशु चमोली को पूछताछ हेतु थाने लाया गया था पूछताछ में आरोपी द्वारा इस बात को बताया कि हमारे बीच में प्रॉपर्टी की डील हुई थी लेकिन हम दोनों के बीच सेटलमेंट नहीं हो पाया मेरा पैसा डूब गया था और मुझे फाइनेंसशियल रूप से नुकसान हुआ। प्राप्त साक्ष्यों और पूछताछ में मृतक द्वारा लगाये गये आरोपों की पुष्टि होने पर हिमांशु चमोली को गिरफ्तार किया गया जिसे मा0 न्यायालय के समक्ष पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। इस प्रकरण में और भी साक्ष्यों का संकलन कर गहनता से जांच की जा रही है जो भी तथ्य प्रकाश में आएगें उनके अनुरूप विधिनुसार कार्यवाही की जाएगी।*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त*हिमांशु चमोली पुत्र जे.पी.चमोली,निवासी-कैलाश कुंज,भानियावाला डोईवाला,जनपद- देहरादून।

Previous Post

पौड़ी जनपद के युवक ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, पुलिस ने आरोपी युवक को किया गिरफ्तार।

Next Post

मुख्यमंत्री के निर्देशों पर जिलाधिकारी ने आपदा ग्रस्त क्षेत्र के 65 बच्चों को दिलाई बस सुविधा

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

90 किलो गांजा तस्करी के नेटवर्क का खुलासा,श्रीनगर पुलिस ने 24 घंटे में दो और आरोपियों को किया गिरफ्तारएंबुलेंस चालक से पूछताछ के बाद रुद्रप्रयाग और श्रीनगर से दबोचे गए सप्लायर व सह आरोपी
उत्तराखंड

90 किलो गांजा तस्करी के नेटवर्क का खुलासा,श्रीनगर पुलिस ने 24 घंटे में दो और आरोपियों को किया गिरफ्तारएंबुलेंस चालक से पूछताछ के बाद रुद्रप्रयाग और श्रीनगर से दबोचे गए सप्लायर व सह आरोपी

August 24, 2026
जय हो छात्र संगठन ने लिंगदोह की सिफारिशों के तहत तय समय पर छात्र संघ चुनाव कराने की मांग को लेकर डीएम पौड़ी और एसडीएम श्रीनगर को सौंपा ज्ञापन
उत्तराखंड

जय हो छात्र संगठन ने लिंगदोह की सिफारिशों के तहत तय समय पर छात्र संघ चुनाव कराने की मांग को लेकर डीएम पौड़ी और एसडीएम श्रीनगर को सौंपा ज्ञापन

August 24, 2026
150.43 लाख की लागत से खड़ोली तल्लि-थापला मोटर मार्ग के दूसरे चरण का विधायक विनोद कण्डारी ने किया शिलान्यास
उत्तराखंड

150.43 लाख की लागत से खड़ोली तल्लि-थापला मोटर मार्ग के दूसरे चरण का विधायक विनोद कण्डारी ने किया शिलान्यास

August 24, 2026
एंबुलेंस में 90 किलो गांजा बरामद, चालक गिरफ्तार,45 लाख रुपये कीमत की गांजे की खेप पकड़ी,रुद्रप्रयाग से श्रीनगर लाया जा रहा था माल
उत्तराखंड

एंबुलेंस में 90 किलो गांजा बरामद, चालक गिरफ्तार,45 लाख रुपये कीमत की गांजे की खेप पकड़ी,रुद्रप्रयाग से श्रीनगर लाया जा रहा था माल

August 23, 2026
Next Post
मुख्यमंत्री के निर्देशों पर जिलाधिकारी ने आपदा ग्रस्त क्षेत्र के 65 बच्चों को दिलाई बस सुविधा

मुख्यमंत्री के निर्देशों पर जिलाधिकारी ने आपदा ग्रस्त क्षेत्र के 65 बच्चों को दिलाई बस सुविधा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (217)
  • उत्तराखंड (4,250)
  • कुमाऊं (101)
  • खेल (47)
  • गढ़वाल (359)
  • दुर्घटना (228)
  • देश-विदेश (117)
  • धार्मिक (121)
  • पर्यटन (231)
  • यूथ (82)
  • राजनीति (102)
  • रुद्रप्रयाग (878)
  • शिक्षा (115)
  • सामाजिक (225)
  • स्वास्थ्य (85)

Recent.

90 किलो गांजा तस्करी के नेटवर्क का खुलासा,श्रीनगर पुलिस ने 24 घंटे में दो और आरोपियों को किया गिरफ्तारएंबुलेंस चालक से पूछताछ के बाद रुद्रप्रयाग और श्रीनगर से दबोचे गए सप्लायर व सह आरोपी

90 किलो गांजा तस्करी के नेटवर्क का खुलासा,श्रीनगर पुलिस ने 24 घंटे में दो और आरोपियों को किया गिरफ्तारएंबुलेंस चालक से पूछताछ के बाद रुद्रप्रयाग और श्रीनगर से दबोचे गए सप्लायर व सह आरोपी

August 24, 2026
जय हो छात्र संगठन ने लिंगदोह की सिफारिशों के तहत तय समय पर छात्र संघ चुनाव कराने की मांग को लेकर डीएम पौड़ी और एसडीएम श्रीनगर को सौंपा ज्ञापन

जय हो छात्र संगठन ने लिंगदोह की सिफारिशों के तहत तय समय पर छात्र संघ चुनाव कराने की मांग को लेकर डीएम पौड़ी और एसडीएम श्रीनगर को सौंपा ज्ञापन

August 24, 2026
150.43 लाख की लागत से खड़ोली तल्लि-थापला मोटर मार्ग के दूसरे चरण का विधायक विनोद कण्डारी ने किया शिलान्यास

150.43 लाख की लागत से खड़ोली तल्लि-थापला मोटर मार्ग के दूसरे चरण का विधायक विनोद कण्डारी ने किया शिलान्यास

August 24, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page