• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

छुट्टी के समय स्कूलों के बाहर तैनात रहेगी पुलिस टीम

by पहाड़वासी
November 13, 2022
in उत्तराखंड, शिक्षा
Reading Time: 1 min read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

पौड़ी गढ़वाल-जिले के सभी थानाक्षेत्रों में पड़ने वाले स्कूलों में छुट्टी के समय असामाजिक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। एसएसपी पौड़ी ने महिला हेल्प डेस्क की स्कूटियों को पिंक यूनिट का नाम देते हुए स्कूलों की छुट्टी के समय इनको स्कूलों के बाहर तैनात रखने के निर्देश दिए हैं।एसएसपी श्वेता चौबे ने जिले में उपलब्ध सिटी पट्रोलिंग, हिल पट्रोलिंग, डायल-112 वाहन आदि द्वारा किए जा रहे कार्यों को लेकर समीक्षा बैठक ली। बैठक में एसएसपी ने कहा कि जिले के थानों पर मौजूद सिटी पेट्रोलिंग, हिल पट्रोलिंग चीता आदि वाहनों की कोडिंग प्रतिसार निरीक्षक रेडियो द्वारा की जाएगी। कहा कि इन वाहनों की हर घंटे की लोकेशन लॉगबुक में नोटकर कार्यवाही भी प्रतिसार निरीक्षक द्वारा की जाएगी। कहा कि थाना क्षेत्रों में इन वाहनों द्वारा किए जा रहे कार्यों की क्विक रिस्पोन्स टाइम को कम कर कार्यों में पारदर्शिता लाने का काम किया जाएगा। उन्होंने जिले के थाना पौड़ी, श्रीनगर, कोटद्वार में चीता वाहन को हर दिन चलायमान स्थिति में रखने के निर्देश दिए। एसएसपी ने हर थाना प्रभारी अपने-अपने थाना क्षेत्रों में हर दिन भ्रमण के दौरान अपनी-अपनी लोकेशन भेजने के निर्देश दिए। एसएसपी ने कहा कि जिले के थाना कोटद्वार, श्रीनगर, पौड़ी में मौजूद महिला हेल्प डेस्क की स्कूटियों को पिंक यूनिट नाम दिया जाएगा। पिंक यूनिट में नियुक्त कर्मचारियों का कार्य थाना क्षेत्र में पड़ने वाले स्कूल-कॉलेजों में छात्र-छात्राओं की छुट्टी के समय स्कूल कॉलेज परिसर के बाहर मौजूद रहकर शांति व कानून व्यवस्था बनाने का कार्य करेंगे। इस दौरान डायल-112 वाहन भी स्कूल कॉलेजों के बाहर तैनात रहेंगे। रेडियो निरीक्षक पिंक यूनिट स्कूटियों की लोकेशन लॉग बुक में नोट कर यूनिट में नियुक्त कर्मचारियों की हर घंटे लोकेशन लेकर हर दिन उनके कार्यों का विवरण उपलब्ध कराएंगे। बैठक में एएसपी संचार अनूप काला, रेडियो निरीक्षक मनोज पांडे, वाचक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार, एससी एमटी परिवहन शाखा विजय सिंह आदि मौजूद रहे।

Previous Post

मंदाकिनी शरदोत्सव में कई लोगों की खुली किस्मत

Next Post

नाइजीरिया में बंधक सौरभ को भारत लाने को लेकर लगी गुहार

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय का 12वां दीक्षांत समारोह सम्पन्न
उत्तराखंड

हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय का 12वां दीक्षांत समारोह सम्पन्न

March 24, 2026
उत्तराखंड में चार सालों में और सुदृढ़ हुई शिक्षा व्यवस्था,धरातल पर उतरी योजनाएं तो छात्रों के सपनों को लगे पंख
उत्तराखंड

उत्तराखंड में चार सालों में और सुदृढ़ हुई शिक्षा व्यवस्था,धरातल पर उतरी योजनाएं तो छात्रों के सपनों को लगे पंख

March 23, 2026
नाबालिग के साथ दुष्कर्म मामले में 65 वर्षीय बुजुर्ग पुलिस के हाथों चढ़ा
अपराध

नाबालिग के साथ दुष्कर्म मामले में 65 वर्षीय बुजुर्ग पुलिस के हाथों चढ़ा

March 23, 2026
यहाँ महिला पर झपट पड़ा गुलदार, हुआ संघर्ष
उत्तराखंड

यहाँ महिला पर झपट पड़ा गुलदार, हुआ संघर्ष

March 22, 2026
Next Post
नाइजीरिया में बंधक सौरभ को भारत लाने को लेकर लगी गुहार

नाइजीरिया में बंधक सौरभ को भारत लाने को लेकर लगी गुहार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (183)
  • उत्तराखंड (3,909)
  • कुमाऊं (89)
  • खेल (45)
  • गढ़वाल (202)
  • दुर्घटना (206)
  • देश-विदेश (111)
  • धार्मिक (97)
  • पर्यटन (225)
  • यूथ (77)
  • राजनीति (99)
  • रुद्रप्रयाग (822)
  • शिक्षा (106)
  • सामाजिक (214)
  • स्वास्थ्य (73)

Recent.

हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय का 12वां दीक्षांत समारोह सम्पन्न

हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय का 12वां दीक्षांत समारोह सम्पन्न

March 24, 2026
उत्तराखंड में चार सालों में और सुदृढ़ हुई शिक्षा व्यवस्था,धरातल पर उतरी योजनाएं तो छात्रों के सपनों को लगे पंख

उत्तराखंड में चार सालों में और सुदृढ़ हुई शिक्षा व्यवस्था,धरातल पर उतरी योजनाएं तो छात्रों के सपनों को लगे पंख

March 23, 2026
नाबालिग के साथ दुष्कर्म मामले में 65 वर्षीय बुजुर्ग पुलिस के हाथों चढ़ा

नाबालिग के साथ दुष्कर्म मामले में 65 वर्षीय बुजुर्ग पुलिस के हाथों चढ़ा

March 23, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page