• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

उत्तराखंड की बदहाल स्वास्थ्य सेवाएं- गंभीर बताकर किया रेफर,एंबुलेंस कर्मियों ने कराया सुरक्षित प्रसव

by पहाड़वासी
June 2, 2024
in उत्तराखंड
Reading Time: 2 mins read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

द्वराहाट (अल्मोड़ा)- 02 जून

पहाड़ पर अच्छी सुविधाओं के दावे तो हर बार किए जाते हैं लेकिन पहाड़ों से आने वाली कुछ तस्वीरें इन दावों की पोल खोल कर रख देती हैं। ऐसी ही एक तस्वीर अल्मोड़ा जिले के द्वाराहाट से सामने आई है। जहां गर्भवती को द्वाराहाट सीएचसी में पहले तो एडमिट कर लिया गया। लेकिन एक घंटे बाद ही गर्भवती की हालत गंभीर बताकर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। लेकिन हायर सेंटर पहुंचने से पहले ही गर्भवती का एंबुलेंस में ही सफल प्रसव हो गया। हैरानी की बात तो ये है कि एंबुलेंस कर्मियों ने ही महिला का प्रसव कराया है।

शुक्रवार को द्वाराहाट के तल्ली मिरई निवासी ललिता आर्या (30) को प्रसव के लिए उसके परिजन सीएचसी द्वाराहाट लाए। डॉक्टरों ने ललिता को भर्ती कर लिया। लेकिन भर्ती करने के एक घंटे के बाद ही स्वास्थ्य कर्मियों ने प्रसव कराने से मना कर दिया। डॉक्टरों ने महिला की हालत गंभीर बताकर उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया।

➡️एंबुलेंस कर्मियों ने कराया सुरक्षित प्रसव⤵️

रेफर किए जाने पर परिजन उसे एंबुलेंस से लेकर हायर सेंटर के लिए रवाना हो गए। हायर सेंटर ले जाते हुए गर्भवती की हालत बिगड़ने लगी। गर्भवती की हालत ज्यादा बिगड़ने लगी तो जच्चा-बच्चा की जान बचाने के लिए एंबुलेंस कर्मियों ने एंबुलेंस में ही प्रसव कराने की ठानी। ईएमटी जीवन भंडारी और चालक दिगंबर सुयाल ने द्वाराहाट से 20 किमी दूर चौकुनी में सड़क किनारे एंबुलेंस में ही महिला का सुरक्षित प्रसव कराया। महिला ने स्वस्थ्य बच्ची को जन्म दिया है। जच्चा-बच्चा को प्रसव के बाद रानीखेत उप जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। फिलहाल जच्चा और बच्चा खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।

Previous Post

सेना भर्ती के लिए हो जाएं तैयार, सैनिक कल्याण विभाग देगा 56 दिन की फ्री ट्रेनिंग; ये हैं शर्तें

Next Post

यमुनोत्री धाम में दो और यात्रियों की माैत, यात्रा में अब तक गई 73 श्रद्धालुओं की जान

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

श्रीनगर में अंतरजनपदीय पुलिस शूटिंग प्रतियोगिता शुरू12 टीमों के 120 से अधिक निशानेबाज दिखाएंगे दमखम, 24 अक्टूबर को होगा समापन
उत्तराखंड

श्रीनगर में अंतरजनपदीय पुलिस शूटिंग प्रतियोगिता शुरू12 टीमों के 120 से अधिक निशानेबाज दिखाएंगे दमखम, 24 अक्टूबर को होगा समापन

October 22, 2026
23 नवंबर से शुरू होगा बैकुंठ चतुर्दशी मेला, तैयारियां शुरू
उत्तराखंड

23 नवंबर से शुरू होगा बैकुंठ चतुर्दशी मेला, तैयारियां शुरू

October 22, 2026
पंवाली कांठा समेत उच्च हिमालयी बुग्यालों में वन विभाग की गश्ततीन दिन में 60 किमी पैदल चले वनकर्मी, मोनाल और भालू समेत कई वन्यजीवों की मौजूदगी के साक्ष्य मिले
उत्तराखंड

पंवाली कांठा समेत उच्च हिमालयी बुग्यालों में वन विभाग की गश्ततीन दिन में 60 किमी पैदल चले वनकर्मी, मोनाल और भालू समेत कई वन्यजीवों की मौजूदगी के साक्ष्य मिले

October 22, 2026
गढ़वाली, कुमाऊंनी और जौनसारी लोकभाषाओं को एआई से जोड़ने की पहल शुरू,मुख्यमंत्री धामी ने वॉइस कलेक्शन पोर्टल का किया शुभारंभ, अपनी कुमाऊंनी वॉइस क्लिप से की शुरुआत
उत्तराखंड

गढ़वाली, कुमाऊंनी और जौनसारी लोकभाषाओं को एआई से जोड़ने की पहल शुरू,मुख्यमंत्री धामी ने वॉइस कलेक्शन पोर्टल का किया शुभारंभ, अपनी कुमाऊंनी वॉइस क्लिप से की शुरुआत

October 22, 2026
Next Post
चारधाम यात्रा 2024 के लिये बन रही कार्ययोजना..जानिये क्या रहेगा खास..

यमुनोत्री धाम में दो और यात्रियों की माैत, यात्रा में अब तक गई 73 श्रद्धालुओं की जान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (223)
  • उत्तराखंड (4,380)
  • कुमाऊं (102)
  • खेल (47)
  • गढ़वाल (436)
  • दुर्घटना (228)
  • देश-विदेश (118)
  • धार्मिक (123)
  • पर्यटन (232)
  • पौड़ी गढ़वाल (2)
  • यूथ (82)
  • राजनीति (103)
  • रुद्रप्रयाग (882)
  • शिक्षा (116)
  • सामाजिक (225)
  • स्वास्थ्य (86)

Recent.

श्रीनगर में अंतरजनपदीय पुलिस शूटिंग प्रतियोगिता शुरू12 टीमों के 120 से अधिक निशानेबाज दिखाएंगे दमखम, 24 अक्टूबर को होगा समापन

श्रीनगर में अंतरजनपदीय पुलिस शूटिंग प्रतियोगिता शुरू12 टीमों के 120 से अधिक निशानेबाज दिखाएंगे दमखम, 24 अक्टूबर को होगा समापन

October 22, 2026
23 नवंबर से शुरू होगा बैकुंठ चतुर्दशी मेला, तैयारियां शुरू

23 नवंबर से शुरू होगा बैकुंठ चतुर्दशी मेला, तैयारियां शुरू

October 22, 2026
पंवाली कांठा समेत उच्च हिमालयी बुग्यालों में वन विभाग की गश्ततीन दिन में 60 किमी पैदल चले वनकर्मी, मोनाल और भालू समेत कई वन्यजीवों की मौजूदगी के साक्ष्य मिले

पंवाली कांठा समेत उच्च हिमालयी बुग्यालों में वन विभाग की गश्ततीन दिन में 60 किमी पैदल चले वनकर्मी, मोनाल और भालू समेत कई वन्यजीवों की मौजूदगी के साक्ष्य मिले

October 22, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page