• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home रुद्रप्रयाग

लोनिवि सचिव ने केदारनाथ राजमार्ग का निरीक्षण कर यात्रा व्यवस्थाओं का लिया जायजा

by पहाड़वासी
March 19, 2024
in रुद्रप्रयाग
Reading Time: 2 mins read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

रुद्रप्रयाग–श्री केदारनाथ यात्रा 2024 को सुगम एवं सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए सचिव लोनिवि डॉ पंकज पांडेय ने राष्ट्रीय राजमार्ग में गतिमान कार्यो का किया निरीक्षण

सचिव ने राष्ट्रीय राजमार्ग को आगामी यात्रा शुरू होने से पूर्व ही सभी कार्य अनिवार्य रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए

रुद्रप्रयाग से सोनप्रयाग के बीच जिन स्थानों पर सड़क डबल लेन नहीं है, उन सभी स्थानों पर डबल लेन सड़क बनाने के निर्देश दिए

  श्री केदारनाथ धाम यात्रा 2024 को सुगम एवं सुव्यवस्थित रूप से संचालित कराने के लिए एवं दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो तथा राष्ट्रीय राजमार्ग का जो भी  निर्माण कार्य गतिमान है, यात्रा से पूर्व पूर्ण करने के लिए सचिव लोनिवि डॉ पंकज पांडेय ने जिलाधिकारी सौरभ गहरवार सहित राष्ट्रीय राजमार्ग एवं लोनिवि के अधिकारियों के साथ  रुद्रप्रयाग से गौरीकुंड तक का निरीक्षण कर चल रहे निर्माण कार्यों का जायजा लिया। 

   सचिव लोनिवि ने राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि रुद्रप्रयाग से सोनप्रयाग के बीच जिन स्थानों पर सड़क निर्माण कार्य किए जा रहे हैं उन सभी कार्यों को यात्रा शुरू होने से पूर्व ही त्वरित गति से कार्य करते हुए पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए हैं कि रुद्रप्रयाग से सोनप्रयाग के बीच जिन स्थानों पर डबल लेन सड़क नहीं है उन स्थानों पर त्वरित गति से सड़क को डबल लेन बना लिया जाए। ताकि यात्रा के दौरान जाम की स्थिति पैदा न हो। उन्होंने यह भी निर्देश कि सोनप्रयाग से गौरीकुंड तक सड़क किनारे इंटर लॉकिंग कर ली जाए। 

  सचिव पंकज पांडेय ने चीफ इंजीनियर लोनिवि राजेश शर्मा को निर्देश दिए कि गौरी कुंड से तप्त कुंड तक यात्रियों की सुविधा हेतु गतिमान सभी कार्यों को यात्रा से पूर्व पूर्ण कर लिया जाए। ताकि यात्रा को संचालित करने में कोई समस्या न हो।

   एक दिवसीय जनपद भ्रमण पर पहुचें सचिव लोनिवि डॉ पंकज पांडेय का जिलाधिकारी डॉ सौरभ गहरवार ने स्वागत करते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग सहित अन्य विभागों द्वारा केदारनाथ यात्रा के सफल संचालन हेतु की जा रही तैयारियों एवं व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी दी। जिलाधिकारी ने सचिव को आश्वस्त किया कि निरीक्षण के दौरान उनके द्वारा जो भी दिशा निर्देश दिए गए हैं उनका संबंधित अधिकारियों से अनुपालन सुनिश्चित कराया जाएगा।

  निरीक्षण के दौरान चीफ इंजीनियरिंग राष्ट्रीय राजमार्ग दयानंद, चीफ इंजीनियर लोनिवि पौड़ी राजेश शर्मा, अधीक्षण अभियंता राजेश चंद्र, मुकेश परमार, उप जिलाधिकारी ऊखीमठ अनिल शुक्ला, अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग निर्भय सिंह, डीडीएमए विनय सहित अन्य अधिकारी- कर्मचारी मौजूद रहे।

जिला सूचना अधिकारी,
रुद्रप्रयाग।

Previous Post

अचानक पहाड़ी काटने के दौरान हुआ भूस्खलन

Next Post

72 घंटे में 60 लाख से अधिक कीमत के अवैध शराब, मादक पदार्थ, अनाधिकृत नकदी एवं अन्य सामग्री सीज

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

नवंबर के प्रथम सप्ताह में प्रस्तावित राष्ट्रपति का केदारनाथ दौरा, प्रशासन ने शुरू की तैयारियां,श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा पर भी रहेगा विशेष ध्यान
उत्तराखंड

नवंबर के प्रथम सप्ताह में प्रस्तावित राष्ट्रपति का केदारनाथ दौरा, प्रशासन ने शुरू की तैयारियां,श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा पर भी रहेगा विशेष ध्यान

October 21, 2026
तुंगनाथ ट्रेक पर खाई में गिरी महिला का शव बरामद
उत्तराखंड

तुंगनाथ ट्रेक पर खाई में गिरी महिला का शव बरामद

September 21, 2026
पुस्तक दान अभियान को मिल रहा व्यापक समर्थन, डॉ. विनीत पोस्ती ने जिलाधिकारी को भेंट की विभिन्न विषयों की पुस्तकें
उत्तराखंड

पुस्तक दान अभियान को मिल रहा व्यापक समर्थन, डॉ. विनीत पोस्ती ने जिलाधिकारी को भेंट की विभिन्न विषयों की पुस्तकें

September 14, 2026
केदारनाथ यात्रा पड़ाव के सोनप्रयाग पार्किंग में जलभराव!! वाहन चालकों को हो रही परेशानियां!!
उत्तराखंड

केदारनाथ यात्रा पड़ाव के सोनप्रयाग पार्किंग में जलभराव!! वाहन चालकों को हो रही परेशानियां!!

September 1, 2026
Next Post
72 घंटे में 60 लाख से अधिक कीमत के अवैध शराब, मादक पदार्थ, अनाधिकृत नकदी एवं अन्य सामग्री सीज

72 घंटे में 60 लाख से अधिक कीमत के अवैध शराब, मादक पदार्थ, अनाधिकृत नकदी एवं अन्य सामग्री सीज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (223)
  • उत्तराखंड (4,395)
  • कुमाऊं (102)
  • खेल (47)
  • गढ़वाल (450)
  • दुर्घटना (228)
  • देश-विदेश (118)
  • धार्मिक (123)
  • पर्यटन (232)
  • पौड़ी गढ़वाल (2)
  • यूथ (82)
  • राजनीति (103)
  • रुद्रप्रयाग (882)
  • शिक्षा (116)
  • सामाजिक (225)
  • स्वास्थ्य (86)

Recent.

गैरसैंण में 231.91 करोड़ की 12 विकास योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

गैरसैंण में 231.91 करोड़ की 12 विकास योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

October 28, 2026
विधानसभा सत्र गैरसैंण :7,844 करोड़ का अनुपूरक बजट, विकास और जनसुविधाओं पर जोर,पूंजीगत कार्यों के लिए 4,164 करोड़ का प्रावधान, स्थानीय निकायों को भी मिलेगा अतिरिक्त बजट

विधानसभा सत्र गैरसैंण :7,844 करोड़ का अनुपूरक बजट, विकास और जनसुविधाओं पर जोर,पूंजीगत कार्यों के लिए 4,164 करोड़ का प्रावधान, स्थानीय निकायों को भी मिलेगा अतिरिक्त बजट

October 27, 2026
2027 के चुनाव के लिए अभी से जुटें कार्यकर्ता: बांसुरी स्वराज,भाजपा की जिला स्तरीय बैठक में संगठन की मजबूती और जनसंपर्क बढ़ाने पर जोर

2027 के चुनाव के लिए अभी से जुटें कार्यकर्ता: बांसुरी स्वराज,भाजपा की जिला स्तरीय बैठक में संगठन की मजबूती और जनसंपर्क बढ़ाने पर जोर

October 27, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page