• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home कुमाऊं

यहाँ घर के अंदर मिले मां और तीन बच्चों के सड़े-गले शव, घटना से पूरे इलाके में फैली सनसनी

by पहाड़वासी
March 17, 2023
in कुमाऊं
Reading Time: 1 min read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter


बागेश्वर-उत्तराखंड के बागेश्वर जिला मुख्यालय के नजदीक जोशीगांव में एक मकान से एक विवाहिता और उसके तीन बच्चों के सड़े-गले शव बरामद हुए हैं। मृतकों में एक 5-6 महीने का बच्चा भी है। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। इधर घर के दरवाजे अंदर से बंद होने के आधार पर पुलिस इस मामले को प्रथम दृष्टया खुदकुशी मान रही है।बृहस्पतिवार शाम पुलिस को जिला मुख्यालय से साढ़े चार किमी दूर जोशीगांव में एक मकान से बदबू आने और दरवाजे अंदर से बंद होने की सूचना मिली। एसपी हिमांशु कुमार वर्मा, एसडीएम हर गिरी, सीओ अंकित कंडारी, कोतवाल कैलाश सिंह नेगी दल-बल के साथ मौके पर पहुंच गए।पुलिस की पड़ताल में पता चला कि मकान में कपकोट के भनार गांव के मूल निवासी भूपाल राम का परिवार रहता था। घर के भीतर भूपाल राम की पत्नी नीमा देवी (40), पुत्री अंजलि (14), पुत्र कृष्णा (8), पुत्र भाष्कर (5-6 माह) के शव होने की पुष्टि हुई। पुलिस ने चारों शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। सीओ अंकित कंडारी के अनुसार शवों पर कहीं किसी तरह की चोट के निशान नहीं हैं। शव कई दिन पुराने होने की आशंका जताई जा रही है। भूपाल राम कई महीने से लापता बताया जा रहा है।
लकड़ी के बर्तन, ढोल, दमाऊ बनाने का काम करता है भूपाल
स्थानीय लोगों के अनुसार भूपाल राम लकड़ी के बर्तनों के साथ ही ढोल, दमाऊ बनाने का काम करता था। उसकी बड़ी लड़की की शादी हो गई थी। वह काफी समय से घर से लापता था।
भूपाल के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज है
पुलिस के अनुसार भूपाल राम के खिलाफ बागेश्वर कोतवाली में धोखाधड़ी का केस दर्ज था। गिरफ्तारी के डर से वह घर से फरार रहता था। यह भी मालूम हुआ है कि पुलिस से बचकर कभी-कभार घर में उसका आना-जाना होता था। पुलिस को उसकी लंबे समय से तलाश थी। पुलिस के अनुसार भूपाल राम धोखेबाज किस्म का व्यक्ति है। उसने कई लोगों से ठगी की है। उसी की वजह से वह लोगों और पुलिस से छिपता फिरता था। वर्तमान में भी वह फरार है।
वहीं एसपी, बागेश्वर हिमांशु कुमार वर्मा ने कहा कि
घर के दोनों दरवाजे भीतर से बंद थे। मामला खुदकुशी का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम होने के बाद मौत के कारण का पता चल सकेगा।

Previous Post

सीएम धामी ने की घोषणा, बेरोजगारों पर लगे मुकदमे होंगे वापस, लाठीचार्ज को बताया दुर्भाग्यपूर्ण

Next Post

सीएम धामी ने किया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण, मरीजों से बात कर जाना हाल

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

यहाँ हो गया सड़क हादसा, चार लोगों की मौत की खबर, दो अन्य घायल
उत्तराखंड

यहाँ हो गया सड़क हादसा, चार लोगों की मौत की खबर, दो अन्य घायल

June 29, 2026
बड़ा हादसा: भीषण हादसे के बाद कार में लगी आग, दो की मौत, तीन गंभीर घायल
उत्तराखंड

बड़ा हादसा: भीषण हादसे के बाद कार में लगी आग, दो की मौत, तीन गंभीर घायल

June 19, 2026
उत्तराखंड की नंदादेवी ने 8 वर्ष की उम्र में रचा इतिहास, 17,480 फीट की ऊंचाई में स्थित गौरा माउंटेन किया फतह
उत्तराखंड

उत्तराखंड की नंदादेवी ने 8 वर्ष की उम्र में रचा इतिहास, 17,480 फीट की ऊंचाई में स्थित गौरा माउंटेन किया फतह

June 18, 2026
34 यात्रियों की जिंदगी बचा खुद अपनी जिंदगी गंवा बैठा चालक,आपात स्थिति में लिया कठिन फैसला,ब्रेक फेल बस को पहाड़ी से भिड़ाया
उत्तराखंड

34 यात्रियों की जिंदगी बचा खुद अपनी जिंदगी गंवा बैठा चालक,आपात स्थिति में लिया कठिन फैसला,ब्रेक फेल बस को पहाड़ी से भिड़ाया

June 3, 2026
Next Post
सीएम धामी ने किया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण, मरीजों से बात कर जाना हाल

सीएम धामी ने किया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण, मरीजों से बात कर जाना हाल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (203)
  • उत्तराखंड (4,097)
  • कुमाऊं (101)
  • खेल (46)
  • गढ़वाल (315)
  • दुर्घटना (224)
  • देश-विदेश (116)
  • धार्मिक (116)
  • पर्यटन (231)
  • यूथ (79)
  • राजनीति (100)
  • रुद्रप्रयाग (869)
  • शिक्षा (107)
  • सामाजिक (224)
  • स्वास्थ्य (82)

Recent.

जनरल धीरज कुमार सेठ ने भारतीय सेना के 31वें प्रमुख के रूप में संभाला कार्यभार

जनरल धीरज कुमार सेठ ने भारतीय सेना के 31वें प्रमुख के रूप में संभाला कार्यभार

July 1, 2026
रुद्रप्रयाग में 16 वर्षीय नाबालिग की जबरन सगाई का मामला, टीम की कार्रवाई के बाद परिजनों ने दिया लिखित आश्वासन

रुद्रप्रयाग में 16 वर्षीय नाबालिग की जबरन सगाई का मामला, टीम की कार्रवाई के बाद परिजनों ने दिया लिखित आश्वासन

June 30, 2026
केदारनाथ धाम में कूड़ा निस्तारण अभियान बना मिसाल,10 दिनों में  9.5 टन अपशिष्ट का वैज्ञानिक निस्तारण

केदारनाथ धाम में कूड़ा निस्तारण अभियान बना मिसाल,10 दिनों में 9.5 टन अपशिष्ट का वैज्ञानिक निस्तारण

June 30, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page