• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग को रुद्रप्रयाग पुलिस परिवार की ओर से दी गयी विदाई

by पहाड़वासी
September 7, 2024
in उत्तराखंड
Reading Time: 1 min read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

रुद्रप्रयाग

01 वर्ष 10 माह 04 दिनों तक जनपद रुद्रप्रयाग के पुलिस अधीक्षक के रूप में अपनी सेवायें दी गयीं।
अपने कार्यकाल में अधीनस्थ पुलिस बल का वैलफेयर रही सर्वाेच्च प्राथमिकता

उत्तराखण्ड शासन के स्तर से जारी आदेश व उक्त क्रम में पुलिस मुख्यालय के स्तर जारी निर्देशों के क्रम में जनपद रुद्रप्रयाग में नियुक्त रही पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग डॉ0 विशाखा अशोक भदाणे का स्थानान्तरण पुलिस अधीक्षक अपराध/क्राइम अगेंस्ट वूमन, पुलिस मुख्यालय के पद पर हुआ है। उनके स्थानान्तरण पर रवाना होने से पूर्व रुद्रप्रयाग पुलिस परिवार की ओर से विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान उपस्थित प्रभारियों ने पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग के साथ कर्तव्य निर्वहन सम्बन्धी अपने अनुभव साझा किए गए। डॉ0 विशाखा अशोक भदाणे एक कुशल अधिकारी होने के साथ ही अपने सौम्य व्यवहार के साथ ही अधीनस्थ पुलिस बल के लिए एक प्रेरणास्त्रोत हैं।
पुलिस अधीक्षक ने अपने सम्बोधन में कहा कि उनके इन पौने दो साल के कार्यकाल में आप सभी के सहयोग यात्रा के दौरान आने वाली चुनौतियों से आसानी से निपटा जा सका। वर्ष 2023 में रिकार्डतोड़ यात्रा रही तो इस वर्ष की यात्रा का शुरुआती समय काफी चैलेंजिंग रहा। हम सकुशल ढंग से यात्रा का संचालन कर पाये इसके लिए सभी कार्मिकों ने अपना योगदान दिया है। सभी ने अपने हिस्से का योगदान दिया है, बताये गये काम को समय से किया है। उन्होंने उपस्थित सभी का आभार प्रकट किया तथा आश्वस्त किया कि वे आगे भी इसी प्रकार से किसी न किसी जगह पर कार्य करने का मौका अवश्य मिलेगा।
बताते चलें कि पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग डॉ0 विशाखा अशोक भदाणे ने जनपद में कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से आतिथि तक अधीनस्थ पुलिस बल के कल्याण एवं मनोबल में वृद्धि हेतु किये जाने वाले कार्यों को अपनी शीर्ष प्राथमिकताओं में रखते हुए पुलिस बल के कल्याण (वैलफेयर) हेतु निरन्तर कार्य किये गये। समय-समय पर स्वयं के वार्षिक एवं औचक निरीक्षणों के दौरान अधीनस्थों की समस्याओं का सुनकर निस्तारण किया गया।
श्री केदारनाथ धाम यात्रा में दिया गया सराहनीय योगदान – गत वर्ष व इस वर्ष की केदारनाथ धाम यात्रा अवधि में अधीनस्थ पुलिस बल का नेतृत्व करते हुए यात्रा का सफल संचालन कराया। स्वयं फील्ड में उतरकर केदारनाथ धाम सहित सभी स्थानों पर नियुक्त पुलिस बल को उचित दिशा-निर्देश दिये गये। गत वर्ष लगभग साढ़े उन्नीस लाख से अधिक यात्री व इस वर्ष अब तक ग्यारह लाख से अधिक श्रद्धालु बाबा के दर्शनों को आये हैं। गत वर्ष चलाये गये ऑपरेशन मुस्कान को इस वर्ष भी निरन्तर जारी रखा गया। यात्रियों की सुविधा हेतु यात्रा हैल्पलाइन नम्बर जारी किया गया व यात्रियों की सुविधा हेतु 05 भाषाओं में मल्टीलिंग्वल बोर्ड/फ्लैक्सी बोर्ड लगाये गये। अधीनस्थ पुलिस बल को समय-समय पर सम्मानित कर उनका मनोबल उच्च रखा गया। गत वर्ष स्वयं एसपी रुद्रप्रयाग मा0 मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह से सम्मानित हुई वहीं इस बार पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग सम्मानित हुए। जनपद में प्रचलित केदारनाथ धाम यात्रा की मॉनीटरिंग एवं अपराध नियंत्रण हेतु प्रशासन के सहयोग से सीसीटीवी कैमरे लगवाये गये। यात्रा अवधि में अवैध शराब तस्करी व एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रभावी कार्यवाही की गयी। हैलीकॉप्टर टिकटों के नाम पर होने वाली ठगी के प्रकरणों में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गयी। पशु क्रूरता के मामलों में संवेदनशीलता के साथ प्रभावी कार्यवाही की गयी। इस वर्ष हुए लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 को जनपद के अन्दर सकुशल सम्पन्न कराया गया। हाल ही में 31 जुलाई 2024 की रात्रि में केदारघाटी में हुई अतिवृष्टि के चलते उपजे आपदा के हालातों में फंसे लोगों का सकुशल रेस्क्यू कार्य मे लगे पुलिस बल का नेतृत्व किया गया।
आयोजित हुए विदायी समारोह अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग प्रबोध कुमार घिल्डियाल, प्रतिसार निरीक्षक विकास पुण्डीर, समस्त थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी व शाखा प्रभारी मौजूद रहे।

Previous Post

10 नवंबर को जारी होगी निकाय चुनाव की अधिसूचना, सरकार ने हाईकोर्ट में दिया शपथपत्र

Next Post

द्वितीय केदार मदमहेश्वर धाम को किया जायेगा विकसित

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

धामी कैबिनेट की बैठक में कई प्रस्तावों पर मोहर,पेंशन संशोधन को मंज़ूरी
उत्तराखंड

धामी कैबिनेट की बैठक में कई प्रस्तावों पर मोहर,पेंशन संशोधन को मंज़ूरी

July 9, 2025
द्वितीय केदार मदमहेश्वर धाम पहुंच रहे श्रद्धालुओं की संख्या पहुंची साढ़े आठ हजार के करीब
उत्तराखंड

द्वितीय केदार मदमहेश्वर धाम पहुंच रहे श्रद्धालुओं की संख्या पहुंची साढ़े आठ हजार के करीब

July 8, 2025
खतरनाक रॉटविलर कुत्ते ने महिला को किया लहूलुहान,लगाने पड़े 200 टांके, महिला की हालत गंभीर
उत्तराखंड

खतरनाक रॉटविलर कुत्ते ने महिला को किया लहूलुहान,लगाने पड़े 200 टांके, महिला की हालत गंभीर

July 7, 2025
दर्दनाक सड़क हादसा, खाई में गिरी कार, दो लोगों की मौत
उत्तराखंड

स्कूटी अनियंत्रित होकर पैराफिट से टकराई, युवती खाई में गिरी, गंभीर रूप से घायल

July 5, 2025
Next Post
द्वितीय केदार मदमहेश्वर धाम को किया जायेगा विकसित

द्वितीय केदार मदमहेश्वर धाम को किया जायेगा विकसित

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (8)
  • अन्य (12)
  • अपराध (172)
  • उत्तराखंड (3,612)
  • कुमाऊं (81)
  • खेल (44)
  • गढ़वाल (145)
  • दुर्घटना (203)
  • देश-विदेश (108)
  • धार्मिक (90)
  • पर्यटन (219)
  • यूथ (77)
  • राजनीति (98)
  • रुद्रप्रयाग (789)
  • शिक्षा (106)
  • सामाजिक (195)
  • स्वास्थ्य (72)

Recent.

धामी कैबिनेट की बैठक में कई प्रस्तावों पर मोहर,पेंशन संशोधन को मंज़ूरी

धामी कैबिनेट की बैठक में कई प्रस्तावों पर मोहर,पेंशन संशोधन को मंज़ूरी

July 9, 2025
द्वितीय केदार मदमहेश्वर धाम पहुंच रहे श्रद्धालुओं की संख्या पहुंची साढ़े आठ हजार के करीब

द्वितीय केदार मदमहेश्वर धाम पहुंच रहे श्रद्धालुओं की संख्या पहुंची साढ़े आठ हजार के करीब

July 8, 2025
खतरनाक रॉटविलर कुत्ते ने महिला को किया लहूलुहान,लगाने पड़े 200 टांके, महिला की हालत गंभीर

खतरनाक रॉटविलर कुत्ते ने महिला को किया लहूलुहान,लगाने पड़े 200 टांके, महिला की हालत गंभीर

July 7, 2025

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page