• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

रानीचौरी परिसर से किसानों तक उपलब्ध कराया जा रहा जैव.नियंत्रण का वैज्ञानिक समाधान

by पहाड़वासी
August 18, 2026
in उत्तराखंड
Reading Time: 1 min read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

:ब्यूरो –

पर्वतीय कृषि में फसल रोगों के सुरक्षित, प्रभावी एवं पर्यावरण-अनुकूल प्रबंधन के लिए वीर चंद्र सिंह गढ़वाली उत्तराखंड औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय के पर्वतीय कृषि महाविद्यालय, रानीचौरी परिसर के पादप रोग विज्ञान विभाग द्वारा पिछले कई वर्षों से जैव-नियंत्रण के क्षेत्र में निरंतर वैज्ञानिक कार्य किया जा रहा है। विभाग की बायोकण्ट्रोल प्रयोगशाला में विभागाध्यक्ष डॉ. लक्ष्मी रावत द्वारा लाभकारी सूक्ष्मजीवों पर आधारित बायोएजेंट फॉर्मूलेशन्स तैयार कर किसानों को उनकी मांग के अनुसार उपलब्ध कराए जा रहे हैं। प्रयोगशाला में मुख्य रूप से ट्राईकोडर्मा, स्युडोमोनास, बैसीलस के टैल्क बेस्ड एवं आयल बेस्ड बायो फॉर्मूलेशन्स तैयार किए जा रहे हैं। ये लाभकारी सूक्ष्मजीव रोगजनक सूक्ष्मजीवों के विरुद्ध प्रतिस्पर्धा , प्रतिजैविक पदार्थों का उत्पादन, परजीवीकरण तथा पौधों की प्राकृतिक प्रतिरोधक क्षमता को सक्रिय करने जैसे विभिन्न जैव-नियंत्रण तंत्रों के माध्यम से कार्य करते हैं। इनके उचित उपयोग से मृदा एवं बीजजनित रोगों के प्रबंधन के साथ-साथ पौधों के स्वास्थ्य एवं वृद्धि में भी लाभ प्राप्त किया जा सकता है।इस कार्य की विशेष उपलब्धि यह है कि प्रयोगशाला में तैयार जैवएजेंटों को “लेबोरेटरी टू लैंड की अवधारणा के तहत सीधे किसानों तक पहुंचाया जा रहा है। अब तक उत्तरकाशी, टिहरी गढ़वाल, चमोली एवं पौड़ी गढ़वाल सहित उत्तराखंड के विभिन्न पर्वतीय क्षेत्रों के अनेक किसान इन बायोएजेंट्स का उपयोग कर लाभान्वित हो चुके हैं। किसानों को उनकी फसल एवं रोग की समस्या के अनुरूप उपयुक्त बायोएजेंट के चयन तथा उसके वैज्ञानिक उपयोग के संबंध में तकनीकी मार्गदर्शन भी प्रदान किया जाता है।जैव-नियंत्रण तकनीक रासायनिक कृषि निविष्टियों पर निर्भरता कम करने, मृदा स्वास्थ्य एवं लाभकारी सूक्ष्मजीवों के संरक्षण तथा टिकाऊ एवं पर्यावरण-अनुकूल कृषि को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। विशेष रूप से पर्वतीय क्षेत्रों की विशिष्ट कृषि परिस्थितियों को देखते हुए स्थानीय स्तर पर वैज्ञानिक रूप से तैयार जैव-नियंत्रण समाधान किसानों के लिए उपयोगी विकल्प बन रहे हैं।पादप रोग विज्ञान विभाग, पर्वतीय कृषि महाविद्यालय, रानीचैरी द्वारा अनुसंधान को किसानों की वास्तविक समस्याओं से जोड़ते हुए जैव-नियंत्रण तकनीकों को खेतों तक पहुंचाने का कार्य निरंतर किया जा रहा है। किसान एवं बागवान बायोएजेंट फॉर्मूलेशन एवं फसल रोग प्रबंधन संबंधी वैज्ञानिक मार्गदर्शन के लिए विभाग की बायोकण्ट्रोल प्रयोगशाला में संपर्क कर सकते हैं।

Previous Post

लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित, मेहर गांव में मकान ढहने से मासूम की मौत; दो की तलाश जारी

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित, मेहर गांव में मकान ढहने से मासूम की मौत; दो की तलाश जारी
उत्तराखंड

लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित, मेहर गांव में मकान ढहने से मासूम की मौत; दो की तलाश जारी

August 18, 2026
बद्रीनाथ धाम में नर-नारायण की उत्सव विग्रह डोली मां नंदा से भेंट करने पहुंची बामणी गांव  , श्रद्धालुओं ने लिया आशीर्वाद
उत्तराखंड

बद्रीनाथ धाम में नर-नारायण की उत्सव विग्रह डोली मां नंदा से भेंट करने पहुंची बामणी गांव , श्रद्धालुओं ने लिया आशीर्वाद

August 17, 2026
रूद्रप्रयाग जिले में 14 साल की  मासूम ने दी ऐसी खबर कि दो गाँवों में पसर गया मातम, ननिहाल में कक्षा नौ में पढ़ रही थी छात्रा
अपराध

रूद्रप्रयाग जिले में 14 साल की मासूम ने दी ऐसी खबर कि दो गाँवों में पसर गया मातम, ननिहाल में कक्षा नौ में पढ़ रही थी छात्रा

August 17, 2026
ट्रेन हादसे में आईटीबीपी जवान की मौत, नारायणबगड़ में गमगीन माहौल में हुआ अंतिम संस्कार
उत्तराखंड

ट्रेन हादसे में आईटीबीपी जवान की मौत, नारायणबगड़ में गमगीन माहौल में हुआ अंतिम संस्कार

August 17, 2026

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (217)
  • उत्तराखंड (4,232)
  • कुमाऊं (101)
  • खेल (47)
  • गढ़वाल (358)
  • दुर्घटना (228)
  • देश-विदेश (117)
  • धार्मिक (121)
  • पर्यटन (231)
  • यूथ (82)
  • राजनीति (102)
  • रुद्रप्रयाग (878)
  • शिक्षा (115)
  • सामाजिक (225)
  • स्वास्थ्य (85)

Recent.

रानीचौरी परिसर से किसानों तक उपलब्ध कराया जा रहा जैव.नियंत्रण का वैज्ञानिक समाधान

रानीचौरी परिसर से किसानों तक उपलब्ध कराया जा रहा जैव.नियंत्रण का वैज्ञानिक समाधान

August 18, 2026
लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित, मेहर गांव में मकान ढहने से मासूम की मौत; दो की तलाश जारी

लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित, मेहर गांव में मकान ढहने से मासूम की मौत; दो की तलाश जारी

August 18, 2026
बद्रीनाथ धाम में नर-नारायण की उत्सव विग्रह डोली मां नंदा से भेंट करने पहुंची बामणी गांव  , श्रद्धालुओं ने लिया आशीर्वाद

बद्रीनाथ धाम में नर-नारायण की उत्सव विग्रह डोली मां नंदा से भेंट करने पहुंची बामणी गांव , श्रद्धालुओं ने लिया आशीर्वाद

August 17, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page