• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

श्री केदारनाथ धाम की यात्रा सफलतापूर्वक हुई संपन्न,16 लाख, 52 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए बाबा केदार के दर्शन

by पहाड़वासी
November 4, 2024
in उत्तराखंड
Reading Time: 1 min read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

जिलाधिकारी ने सफल यात्रा संपादन के लिए सभी अधिकारियों-कार्मिकों एवं सुरक्षा व्यवस्था में तैनात अधिकारियों एवं कार्मिकों को दी बधाई
रुद्रप्रयाग –
वर्ष 2024 की 11वें ज्योतिर्लिंग श्री केदारनाथ धाम की यात्रा रविवार को प्रातः 8ः30 बजे मंत्रोच्चारण के साथ भगवान केदारनाथ के कपाट शीतकालीन हेतु बंद हो गए हैं। इस अवसर पर 18 हजार से अधिक लोग मौजूद रहे।
श्री केदारनाथ धाम की यात्रा को सुव्यवस्थित ढंग से संपादित कराने के लिए यात्रा व्यवस्थाओं में लगे अधिकारियों-कार्मिकों, सुरक्षा बलों, तीर्थ पुरोहितों आदि का जिलाधिकारी सौरभ गहरवार ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस वर्ष यात्रा में कई चुनौतियां सामने आई हैं। 31 जुलाई को आई भारी आपदा के कारण केदारनाथ धाम एवं यात्रा मार्ग में फंसे 15 हजार से अधिक फंसे यात्रियों को सकुशल निकाला गया तथा क्षतिग्रस्त यात्रा मार्ग को तत्परता से कार्य करते हुए यात्रा हेतु एक माह से कम समय में सुचारू किया गया। उन्होंने कहा कि इस कठिन परिस्थितियों के बावजूद भी श्री केदारनाथ बाबा के भक्तों के उत्साह एवं श्रद्धा में कोई कमी नहीं आई तथा भक्तों ने बाबा केदारनाथ के दर्शन किए। उन्होंने यात्रा में लगे सभी नोडल अधिकारियों-कार्मिकों, सुरक्षाबलों, पुलिस, सेना, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, डीडीआरएफ, आईटीबीपी, स्वास्थ्य विभाग की टीम, तीर्थ पुरोहितों, मंदिर समिति सहित मीडिया बंधुओं का भी केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं को लेकर प्रमुखता से खबरों का प्रकाशन के लिए आभार व्यक्त किया।
उन्होंने यात्रा व्यवस्थाओं में लगे नोडल अधिकारियों से कहा कि इस यात्रा व्यवस्थाओं में जो भी कमी एवं त्रुटि रह गई हैं उसको आगामी यात्रा को और अधिक सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संचालित करने के लिए अभी से तैयारी सुचारू करने के भी निर्देश दिए गए।
इस वर्ष श्री केदारनाथ धाम में 16 लाख, 52 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा केदारनाथ के दर्शन किए हैं। जिसमें 249 विदेशी दर्शनार्थी शामिल हैं।
नोडल अधिकारी यात्रा/मुख्य विकास अधिकारी डॉ. जीएस खाती ने अवगत कराया है कि इस यात्रा में 4 लाख, 79 हजार, 624 तीर्थ यात्रियों ने घोड़े-खच्चरों के माध्यम से बाबा केदारनाथ के दर्शन किए हैं। जिससे 01 अरब, 31 करोड़, 17 लाख, 20 हजार सात सौ का व्यवसाय किया गया है। जिसमें 07 करोड, 19 लाख, 43 हजार 6 सौ राजस्व प्राप्त हुआ है।
नोडल अधिकारी हैली सेवा/जिला पर्यटन अधिकारी राहुल चौबे ने अवगत कराया है कि हैली सेवा के माध्यम से 01 लाख, 28 हजार से अधिक लोगों ने हैली सेवा से बाबा केदारनाथ के दर्शन किए हैं तथा हैली कंपनियों द्वारा 01 अरब, 10 करोड़ से अधिक का व्यवसाय किया गया है।
नोडल अधिकारी स्वास्थ्य/प्र. मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विमल सिंह गुसांई ने अवगत कराया है कि श्री केदारनाथ धाम की इस वर्ष की यात्रा में 1 लाख, 98 हजार, 952 श्रद्धालुओं का स्वास्थ्य उपचार किया गया है। जिसमें 1 लाख, 57 हजार, 330 पुरुष तथा 41 हजार, 622 महिलाएं शामिल हैं। इसके साथ ही 15 हजार 173 लोगों को ऑक्सीजन की सुविधा उपलब्ध कराई गई तथा 01 लाख, 61 हजार 308 श्रद्धालुओं की स्क्रीनिंग भी की गई। उन्होंने बताया कि यात्रा के दौरान 218 लोगों को एंबुलेंस सेवा से तथा 90 श्रद्धालुओं को हेली सेवा के माध्यम से हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया।

Previous Post

नगर निगम श्रीनगर ने स्वच्छता व अतिक्रमण को लेकर चलाया अभियान, की चालानी कार्यवाही

Next Post

फोटो के साथ गाना एडिट कर साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाले व्यक्ति को पौड़ी पुलिस ने किया गिरफ्तार

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

बनतोली के समीप चट्टान टूटने से मोरखण्डा नदी में बढ़ा जलस्तर, प्रशासन ने जारी किया सतर्कता अलर्ट
उत्तराखंड

बनतोली के समीप चट्टान टूटने से मोरखण्डा नदी में बढ़ा जलस्तर, प्रशासन ने जारी किया सतर्कता अलर्ट

September 2, 2026
पलेठी गांव की वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, पलेठी शिवालय तक बनेगा 2.55 किमी मोटर मार्ग
उत्तराखंड

पलेठी गांव की वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, पलेठी शिवालय तक बनेगा 2.55 किमी मोटर मार्ग

September 2, 2026
लंबित मांगों को लेकर स्वास्थ्य विभाग के संगठन एकजुट, महासंगठन बनाने की कवायद तेज
उत्तराखंड

लंबित मांगों को लेकर स्वास्थ्य विभाग के संगठन एकजुट, महासंगठन बनाने की कवायद तेज

September 2, 2026
भारी बारिश का कहर : अल्मोड़ा में मकान में घुसा मलबा, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत
उत्तराखंड

भारी बारिश का कहर : अल्मोड़ा में मकान में घुसा मलबा, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

September 1, 2026
Next Post
फोटो के साथ गाना एडिट कर साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाले व्यक्ति को पौड़ी पुलिस ने किया गिरफ्तार

फोटो के साथ गाना एडिट कर साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाले व्यक्ति को पौड़ी पुलिस ने किया गिरफ्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (219)
  • उत्तराखंड (4,266)
  • कुमाऊं (101)
  • खेल (47)
  • गढ़वाल (364)
  • दुर्घटना (228)
  • देश-विदेश (117)
  • धार्मिक (122)
  • पर्यटन (231)
  • यूथ (82)
  • राजनीति (102)
  • रुद्रप्रयाग (879)
  • शिक्षा (115)
  • सामाजिक (225)
  • स्वास्थ्य (85)

Recent.

गढ़वाल में पहली बार सरकारी अस्पताल में मुफ्त हेयर ट्रांसप्लांट, बेस अस्पताल श्रीनगर ने शुरू की एफयूई तकनीक

गढ़वाल में पहली बार सरकारी अस्पताल में मुफ्त हेयर ट्रांसप्लांट, बेस अस्पताल श्रीनगर ने शुरू की एफयूई तकनीक

September 3, 2026
बनतोली के समीप चट्टान टूटने से मोरखण्डा नदी में बढ़ा जलस्तर, प्रशासन ने जारी किया सतर्कता अलर्ट

बनतोली के समीप चट्टान टूटने से मोरखण्डा नदी में बढ़ा जलस्तर, प्रशासन ने जारी किया सतर्कता अलर्ट

September 2, 2026
पलेठी गांव की वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, पलेठी शिवालय तक बनेगा 2.55 किमी मोटर मार्ग

पलेठी गांव की वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, पलेठी शिवालय तक बनेगा 2.55 किमी मोटर मार्ग

September 2, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page