श्रीनगर गढ़वाल। श्रीनगर के चिकित्सक कृष्ण कुमार गुप्ता विदेश की धरती पर आयोजित होने वाले प्रतिष्ठित EAO Congress 2026 में प्रतिभाग करेंगे। यूरोपियन एसोसिएशन फॉर ऑसियोइंटीग्रेशन (EAO) की ओर से उन्हें इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के लिए उन्हें आमंत्रित कीट है। यह सम्मेलन का आयोजन 24 से 26 सितंबर 2026 तक पुर्तगाल की राजधानी लिस्बन में होगा। EAO यानी European Association for Osseointegration दंत चिकित्सा और विशेष रूप से इम्प्लांट डेंटिस्ट्री के क्षेत्र में कार्य करने वाला एक प्रमुख यूरोपीय संगठन है। संस्था का उद्देश्य इम्प्लांट दंत चिकित्सा से जुड़े चिकित्सकों, शोधकर्ताओं और विशेषज्ञों के बीच वैज्ञानिक ज्ञान, शोध और आधुनिक उपचार तकनीकों के आदान-प्रदान को बढ़ावा देना है।
लिस्बन में आयोजित होने वाली EAO Congress 2026 की थीम “Delivering Health and Predictability – Shaping the Future of Patient Care” है। सम्मेलन में दंत चिकित्सा, इम्प्लांटोलॉजी, आधुनिक उपचार पद्धतियों, वैज्ञानिक शोध और मरीजों की बेहतर देखभाल से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञ विचार-विमर्श करेंगे।
श्रीनगर जैसे पहाड़ी क्षेत्र से निकलकर अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रतिभाग करने जा रहे चिकित्सक कृष्ण कुमार गुप्ता की यह उपलब्धि स्थानीय स्तर पर भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। लिस्बन में आयोजित इस सम्मेलन के माध्यम से उन्हें दुनिया के विभिन्न देशों से आने वाले विशेषज्ञों के साथ संवाद करने और दंत चिकित्सा के क्षेत्र में हो रहे नवीनतम शोध एवं तकनीकी विकास से परिचित होने का अवसर मिलेगा।







