हरिद्वार-NH-74 पर नजीबाबाद -हरिद्वार के बीच कोटावाली नदी में शुक्रवार सुबह उस समय एक बड़ा हादसा होते होते बच गया ज़ब भारत नेपाल मैत्री बस सेवा की नेपाल की एक बस बीच नदी में फंस गई. बारिश के बाद नदी में आए उफान को बस चालक भांप नहीं पाया और बस नदी के उफान में बीच में ही फंस गई.बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त बस में 40 सें अधिक लोग सवार थे, जिन्हें पुलिस और स्थानीय लोगों ने किसी प्रकार बचा कर किनारे तक पहुंचाया. भारत और नेपाल के बीच यह नियमित मैत्री बस सेवा है जों देहरादून और नेपाल के बीच संचालित होती है।







