• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

तृतीय केदार तुंगनाथ के कपाट शीतकाल के लिये हुए बंद

by पहाड़वासी
November 1, 2023
in उत्तराखंड
Reading Time: 2 mins read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

रुद्रप्रयाग-तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। बुधवार को पूजा अर्चना और वैदिक मंत्रोचार के साथ पूर्वाह्न 11 बजे कपाट बंद किए गए। इस मौके पर जय बाबा तुंगनाथ के जयकारों से सम्पूर्ण माहौल भक्तिमय हो गया। कपाट बंद होने पर डेढ़ हजार तीर्थयात्री मौजूद थे। इधर, बीकेटीसी के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बताया कि पहली बार तुंगनाथ में एक लाख पैंतीस हजार से अधिक तीर्थयात्रियों ने दर्शन किए। कपाट बंद होने को लेकर बुधवार प्रात: ब्रह्ममुहुर्त में तुंगनाथ के दर्शनों के लिए बड़ी संख्या में यात्री मौजूद थे।

प्रात:कालीन पूजा-अर्चना तथा दर्शन करने के बाद सुबह 10 बजे कपाट बंद होने की प्रक्रिया शुरू कराई गई। भगवान तुंगनाथ के स्वयंभू लिंग को स्थानीय फूलों भस्म आदि से ढ़क कर समाधि रूप दिया गया। जिसके बाद ठीक 11 बजे पूर्वाह्न तुंगनाथ के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। कपाट बंद होने के बाद भगवान तुंगनाथ की डोली को मंदिर परिसर में लाया गया जहां डोली ने मंदिर परिक्रमा के बाद चोपता के लिए प्रस्थान किया। बीकेटीसी के मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि 2 नवंबर को तुंगनाथ की देव डोली भनकुन प्रवास करेगी। 3 नवंबर को भूतनाथ मंदिर होते हुए शीतकालीन गद्दीस्थल मार्कंडेय मंदिर मक्कूमठ पहुंचेगी। जहां 3 नवंबर को देवभोज का आयोजन किया जायेगा। इसी के साथ यहां बाबा तुंगनाथ की शीतकालीन पूजाएं शुरू होंगी।बीकेटीसी उपाध्यक्ष किशोर पंवार तथा मुख्य कार्याधिकारी योगेन्द्र सिंह ने कपाट बंद होने के अवसर पर तीर्थयात्रियों का आभार जताया है। मुख्य कार्याधिकारी योगेंद्र सिंह ने कहा कि कपाट बंद होने तथा भगवान तुंगनाथ की डोली यात्रा सफल समापन के लिए निर्देश जारी किए गए हैं। इस मौके पर मुख्य प्रशासनिक अधिकारी राजकुमार नौटियाल, मठापति रामप्रसाद मैठाणी, डोली प्रभारी प्रकाश पुरोहित, प्रबंधक बलबीर नेगी, चंद्रमोहन बजवाल पुजारी प्रकाश मैठाणी, गीता राम मैठाणी, हर्षवधन मैठाणी, प्रबंधक बलवीर नेगी सहित अन्य पुजारीगण एवं जिला प्रशासन, वन विभाग, उत्तराखंड पुलिस कार्मिकों के साथ ही स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं जनता मौजूद थी।

Previous Post

पर्यटकों के लिए बंद हुई फूलों की घाटी, 13 हजार से ज्यादा सैलानियों ने किया दीदार

Next Post

पर्यटकों के लिए खुला कालागढ़ टाइगर रिजर्व का वतनवासा और पाखरो पर्यटन जोन..

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

प्राथमिक विद्यालय पाली लंगूर में मिले ऐतिहासिक शिलालेख, जांच के लिए पुरातत्व विभाग की टीम सक्रिय,जिलाधिकारी के निर्देश पर ऐतिहासिक शिलालेख पौड़ी लाए गए, हेरिटेज म्यूजियम में संरक्षित किए जाएंगे
उत्तराखंड

प्राथमिक विद्यालय पाली लंगूर में मिले ऐतिहासिक शिलालेख, जांच के लिए पुरातत्व विभाग की टीम सक्रिय,जिलाधिकारी के निर्देश पर ऐतिहासिक शिलालेख पौड़ी लाए गए, हेरिटेज म्यूजियम में संरक्षित किए जाएंगे

April 8, 2026
रेस्टोरेंट संचालक को  ब्लैकमेल करने पर तीन आरोपियों को श्रीनगर पुलिस ने हरियाणा से किया गिरफ्तार
अपराध

रेस्टोरेंट संचालक को ब्लैकमेल करने पर तीन आरोपियों को श्रीनगर पुलिस ने हरियाणा से किया गिरफ्तार

April 8, 2026
देवप्रयाग विधानसभा में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर करने में जुटे विधायक कंडारी,स्वास्थ्य मंत्री को सौंपा मांग पत्र,वरिष्ठ रेडियोलॉजिस्ट डॉ रचित गर्ग सीएचसी देवप्रयाग और हिंडोलाखाल में देंगे सेवाएं

केदारनाथ यात्रा हेली बुकिंग फ्रॉड कर रहे साइबर अपराधियों पर रुद्रप्रयाग पुलिस का कड़ा प्रहार,265 वेबसाइट्स, बैंक खाते, फेसबुक पेज, इंस्टाग्राम पेज और मोबाइल नम्बरों को कराया गया ब्लॉक
उत्तराखंड

केदारनाथ यात्रा हेली बुकिंग फ्रॉड कर रहे साइबर अपराधियों पर रुद्रप्रयाग पुलिस का कड़ा प्रहार,265 वेबसाइट्स, बैंक खाते, फेसबुक पेज, इंस्टाग्राम पेज और मोबाइल नम्बरों को कराया गया ब्लॉक

April 6, 2026
Next Post
पर्यटकों के लिए खुला कालागढ़ टाइगर रिजर्व का वतनवासा और पाखरो पर्यटन जोन..

पर्यटकों के लिए खुला कालागढ़ टाइगर रिजर्व का वतनवासा और पाखरो पर्यटन जोन..

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (184)
  • उत्तराखंड (3,931)
  • कुमाऊं (92)
  • खेल (45)
  • गढ़वाल (213)
  • दुर्घटना (208)
  • देश-विदेश (111)
  • धार्मिक (100)
  • पर्यटन (225)
  • यूथ (77)
  • राजनीति (99)
  • रुद्रप्रयाग (825)
  • शिक्षा (106)
  • सामाजिक (215)
  • स्वास्थ्य (74)

Recent.

प्राथमिक विद्यालय पाली लंगूर में मिले ऐतिहासिक शिलालेख, जांच के लिए पुरातत्व विभाग की टीम सक्रिय,जिलाधिकारी के निर्देश पर ऐतिहासिक शिलालेख पौड़ी लाए गए, हेरिटेज म्यूजियम में संरक्षित किए जाएंगे

प्राथमिक विद्यालय पाली लंगूर में मिले ऐतिहासिक शिलालेख, जांच के लिए पुरातत्व विभाग की टीम सक्रिय,जिलाधिकारी के निर्देश पर ऐतिहासिक शिलालेख पौड़ी लाए गए, हेरिटेज म्यूजियम में संरक्षित किए जाएंगे

April 8, 2026
रेस्टोरेंट संचालक को  ब्लैकमेल करने पर तीन आरोपियों को श्रीनगर पुलिस ने हरियाणा से किया गिरफ्तार

रेस्टोरेंट संचालक को ब्लैकमेल करने पर तीन आरोपियों को श्रीनगर पुलिस ने हरियाणा से किया गिरफ्तार

April 8, 2026
देवप्रयाग विधानसभा में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर करने में जुटे विधायक कंडारी,स्वास्थ्य मंत्री को सौंपा मांग पत्र,वरिष्ठ रेडियोलॉजिस्ट डॉ रचित गर्ग सीएचसी देवप्रयाग और हिंडोलाखाल में देंगे सेवाएं

देवप्रयाग विधानसभा में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर करने में जुटे विधायक कंडारी,स्वास्थ्य मंत्री को सौंपा मांग पत्र,वरिष्ठ रेडियोलॉजिस्ट डॉ रचित गर्ग सीएचसी देवप्रयाग और हिंडोलाखाल में देंगे सेवाएं

April 8, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page