• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

प्रिंटिंग प्रेस से पेपर बाहर लाकर मूसा को देने वाला कर्मचारी दबोचा, अब तक 62 गिरफ्तार

by पहाड़वासी
March 11, 2024
in उत्तराखंड
Reading Time: 1 min read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

ब्यूरो -देहरादून में आरएमएस कंपनी की प्रिंटिंग प्रेस से स्नातक स्तरीय परीक्षा का पेपर लाकर नकल माफिया सादिक मूसा को देने वाले कर्मचारी को एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर पिछले साल 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। वह प्रिंटिंग प्रेस में पेपर पैकेजिंग का काम करता था। इस पेपर को बाहर लाने के लिए उसने मूसा से पांच लाख रुपये लिए थे। एसटीएफ ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।एसटीएफ एसएसपी आयुष अग्रवाल ने बताया कि मई 2022 में एसटीएफ ने स्नातक स्तरीय परीक्षा पेपर लीक मामले की विवेचना शुरू की थी। इस मामले में एसटीएफ ने हाकम सिंह, सादिक मूसा समेत कुल 46 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इस पूरे गैंग का लीडर सादिक मूसा था। उसी ने पेपर लीक कराया और अपने संपर्क वालों को लाखों रुपये में पेपर बेचकर अभ्यर्थियों को विभिन्न जगहों पर इसे उपलब्ध कराया। इस मामले में कसान खान निवासी हुसैनी, रसूलपुर, फिरोजाबाद उत्तर प्रदेश का नाम भी सामने आया था। लेकिन, वह लगातार फरार चल रहा था। पिछले साल कसान पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया।इस बीच पता चला कि कसान वेश बदलकर अलीगढ़ में रह रहा है। करीब सात दिन पहले एसटीएफ की एक टीम को अलीगढ़ भेजा गया। टीम ने शनिवार शाम को कसान को गिरफ्तार कर लिया। कसान ने बताया कि वह आरएमएस टेक्नोसॉल्यूशन कंपनी में पेपर पैकिंग, न्यूमेरिक टाइपिंग और प्रिंटिंग मशीन का काम करता था। उसकी कंपनी में ही काम करने वाले रुपेंद्र जायसवाल से अच्छे संबंध थे। रुपेंद्र का दोस्त सादिक मूसा था। कसान ने एसटीएफ को बताया कि फरवरी 2022 में उसकी बहन की शादी होने वाली थी।इसके लिए उसे पैसों की जरूरत थी। तब सादिक मूसा ने उसे पेपर लीक कराने के संबंध में बताया। दिसंबर 2021 में पांच लाख रुपये लेकर उसने पेपर पैकिंग के दौरान एक पेपर अपने कपड़ों में रख लिया। इसके बाद उसे सादिक मूसा को दे दिया। जब उसे पता चला कि मामले की जांच हो रही तो वह भाग गया। इस दरम्यान वह देश के कई हिस्सों में वेश बदलकर रहा।
कुल हुई 62 गिरफ्तारी
एसएसपी ने बताया कि एसटीएफ चार मुकदमों की विवेचना कर रही थी। इनमें कुल 62 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। एसटीएफ ने स्नातक स्तरीय परीक्षा में 47, वन दरोगा भर्ती परीक्षा में आठ, सचिवालय रक्षक परीक्षा धांधली में और ग्राम पंचायत अधिकारी चयन परीक्षा में हुई धांधली में कुल छह लोगों को गिरफ्तार किया है।

Previous Post

चारधाम यात्रा का क्या रहेगा अपडेट!!जानिये

Next Post

देहरादून से दिल्ली जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस पर हुआ पथराव, खिड़की का शीशा चटका

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

नेपाल में बड़ा सड़क हादसा, खाई में गिरी माइक्रोबस, 7 भारतीय श्रद्धालुओं की मौत
उत्तराखंड

नेपाल में बड़ा सड़क हादसा, खाई में गिरी माइक्रोबस, 7 भारतीय श्रद्धालुओं की मौत

March 15, 2026
उत्तराखंड में मौसम की मार,आज भी कई इलाकों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट
उत्तराखंड

उत्तराखंड में आज बदला मौसम, बारिश और बर्फबारी के आसार

March 15, 2026
बड़ी खबर :सिद्धपीठ धारी देवी मंदिर परिसर में मोबाइल पर पूर्ण प्रतिबंध, मंदिर समिति के साथ हुई बैठक में नगर निगम श्रीनगर ने लिया निर्णय.
उत्तराखंड

बड़ी खबर :सिद्धपीठ धारी देवी मंदिर परिसर में मोबाइल पर पूर्ण प्रतिबंध, मंदिर समिति के साथ हुई बैठक में नगर निगम श्रीनगर ने लिया निर्णय.

March 12, 2026
चारधाम यात्रा से पहले जगमगाया धारी देवी मंदिर, रंग-बिरंगी रोशनी में निखरा आस्था का धाम
उत्तराखंड

चारधाम यात्रा से पहले जगमगाया धारी देवी मंदिर, रंग-बिरंगी रोशनी में निखरा आस्था का धाम

March 12, 2026
Next Post
देहरादून से दिल्ली जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस पर हुआ पथराव, खिड़की का शीशा चटका

देहरादून से दिल्ली जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस पर हुआ पथराव, खिड़की का शीशा चटका

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (182)
  • उत्तराखंड (3,898)
  • कुमाऊं (88)
  • खेल (45)
  • गढ़वाल (197)
  • दुर्घटना (206)
  • देश-विदेश (111)
  • धार्मिक (96)
  • पर्यटन (224)
  • यूथ (77)
  • राजनीति (99)
  • रुद्रप्रयाग (820)
  • शिक्षा (106)
  • सामाजिक (213)
  • स्वास्थ्य (73)

Recent.

नेपाल में बड़ा सड़क हादसा, खाई में गिरी माइक्रोबस, 7 भारतीय श्रद्धालुओं की मौत

नेपाल में बड़ा सड़क हादसा, खाई में गिरी माइक्रोबस, 7 भारतीय श्रद्धालुओं की मौत

March 15, 2026
उत्तराखंड में मौसम की मार,आज भी कई इलाकों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट

उत्तराखंड में आज बदला मौसम, बारिश और बर्फबारी के आसार

March 15, 2026
बड़ी खबर :सिद्धपीठ धारी देवी मंदिर परिसर में मोबाइल पर पूर्ण प्रतिबंध, मंदिर समिति के साथ हुई बैठक में नगर निगम श्रीनगर ने लिया निर्णय.

बड़ी खबर :सिद्धपीठ धारी देवी मंदिर परिसर में मोबाइल पर पूर्ण प्रतिबंध, मंदिर समिति के साथ हुई बैठक में नगर निगम श्रीनगर ने लिया निर्णय.

March 12, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page