• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

पांच दिवसीय कृषि औद्योगिक एवं पर्यटन विकास मेला रंगारंग कार्यक्रम के साथ शुरू

by पहाड़वासी
November 25, 2024
in उत्तराखंड
Reading Time: 2 mins read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

जखोली। विकासखण्ड मुख्यालय जखोली में पांच दिवसीय कृषि औद्यानिक एवं पर्यटन विकास मेले का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ शुभारंभ हो गया है। पहले दिन स्थानीय स्थानीय महिला मंगल दलों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां देकर सबका मन मोह लिया। मेले में लगे विभिन्न विभागों के स्टाल व प्रदर्शनी भी लोगों के आकर्षण का केन्द्र बनी रही। सोमवार को विकासखंड जखोली के प्रांगण में आयोजित कृषि एवं पर्यटन विकास मेले का शुभारंभ ग्राम पंचायत ललूड़ी की प्रधान शीला भण्डारी, ब्लाक प्रमुख प्रदीप थपलियाल, पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख अर्जुन गहरवार, पूर्व क्षेपंस सुरेंद्र सकलानी, एसडीएम भगतसिंह फोनिया, बीडीओ कमल सिंह पंवार आदि ने दीप प्रज्वलित कर मेले का उद्घाटन किया। इस मौके पर मेला संयोजक व ब्लॉक प्रमुख जखोली प्रदीप थपलियाल ने सभी क्षेत्रीय जनता व जनपद के सभी जिला पंचायत सदस्यों व मनरेगा कर्मचारियों का कार्यकाल के दौरान विशेष सहयोग करने लिए स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया है। उन्होंने कहा कि मेले हमारी संस्कृति के द्योतक हैं। जिन्हें संजोकर रखना हम सबकी जिम्मेदारी है। ब्लॉक प्रमुख जखोली प्रदीप थपलियाल ने कहा कि इस वर्ष उनके कार्यकाल का अन्तिम मेला आयोजित किया जा रहा है, इस लिए मेले के दौरान विभिन्न विभागों व विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वालों को मंच के माध्यम से सम्मानित किया जाएगा। मेले के पहले दिन सभी जिला पंचायत सदस्यों ने ब्लाक परिसर 30 लाख रुपए की लागत से निर्मित प्रांगण के सौंदर्यीकरण व चार लाख रुपए की लागत से डा.भीमराव अम्बेडकर पुस्तकालय का उद्घाटन किया है।

मेले में ग्राम पंचायत बजीरा, कपणियां,बच्च्वाड़,चौंरा आदि की महिला मंगल दलों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी हैं। उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल में मेले को तीन दिन के स्थान पर पांच दिवसीय किया गया। उन्होंने कहा कि विकासखण्ड मुख्यालय परिसर का सौंदर्यीकरण, परिसर में राज्य आंदोलन के प्रणेता स्व.इन्द्रमणी बडोनी,प्रसिद्ध वीरभड़ माधो सिंह भंडारी व संविधान निर्माता डॉ उन्होंने कहा कि विकासखण्ड मुख्यालय में नया सभागार निर्माण कर कार्यकाल की विशेष उपलब्धियां उन्होंने गिनाई हैं। कहा भविष्य में यदि जनता उन्हें आगे जनसेवक के रूप में जो भी दायित्व सौंपेगी,वे भविष्य में भी जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप खरा उतरने का प्रयास करेंगे। मेले में पहले दिन ओंकारानंद इंका जखोली की छात्राओं ने स्वागत व महिला मंगल दलों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में कनिष्ठ प्रमुख जखोली कविन्द्र सिंधवाल, पूर्व सभासद संजय रावत,यूथ कांग्रेस अध्यक्ष अंशुल जगवाण, जिला पंचायत सदस्य कुलदीप कण्डारी श,नरेंद्र बिष्ट,सुमन सिंह नेगी,भारत भूषण भट्ट, सविता भंडारी,शीला रावत, मंजू सेमवाल,ज्योति सुम्मरियल, रीना बिष्ट, रेखा चौहान सहित क्षेत्र के प्रधान,क्षेत्र पंचायत सदस्य उपस्थित थे।कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व क्षेपंस सुरेंद्र सकलानी ने व संचालन शिक्षक बीरेंद्र सिंह राणा व गिरीश बडोनी ने संयुक्त रूप से किया है।

Previous Post

जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग के डॉक्टर-स्टाफ ने निभाई देवदूत की भूमिका

Next Post

अगस्त्यमुनि में छात्रों का जोरदार प्रदर्शन: शिक्षा मंत्री और कुलपति के खिलाफ विरोध रैली

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

सीएम धामी की मंत्रीमंडल की बैठक में लिये गए अहम फैसले
उत्तराखंड

सीएम धामी की मंत्रीमंडल की बैठक में लिये गए अहम फैसले

February 25, 2026
धर्मशाला में ले जाकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी श्रीनगर पुलिस ने जेल भेजा
अपराध

धर्मशाला में ले जाकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी श्रीनगर पुलिस ने जेल भेजा

February 24, 2026
औचक निरीक्षण में मेडिकल स्टोर्स व खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच, एक्सपायरी दवाओं और अमानक खाद्य सामग्री पर कड़ी नजर
उत्तराखंड

औचक निरीक्षण में मेडिकल स्टोर्स व खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच, एक्सपायरी दवाओं और अमानक खाद्य सामग्री पर कड़ी नजर

February 24, 2026
गढ़वाल विवि की बिड़ला परिसर की खो-खो टीम के साथ अभद्रता और मारपीट का आरोप, छात्रों ने कुलपति से की कार्रवाई की मांग
उत्तराखंड

गढ़वाल विवि की बिड़ला परिसर की खो-खो टीम के साथ अभद्रता और मारपीट का आरोप, छात्रों ने कुलपति से की कार्रवाई की मांग

February 23, 2026
Next Post
अगस्त्यमुनि में छात्रों का जोरदार प्रदर्शन: शिक्षा मंत्री और कुलपति के खिलाफ विरोध रैली

अगस्त्यमुनि में छात्रों का जोरदार प्रदर्शन: शिक्षा मंत्री और कुलपति के खिलाफ विरोध रैली

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (179)
  • उत्तराखंड (3,882)
  • कुमाऊं (86)
  • खेल (45)
  • गढ़वाल (188)
  • दुर्घटना (205)
  • देश-विदेश (110)
  • धार्मिक (95)
  • पर्यटन (223)
  • यूथ (77)
  • राजनीति (99)
  • रुद्रप्रयाग (813)
  • शिक्षा (106)
  • सामाजिक (211)
  • स्वास्थ्य (73)

Recent.

सीएम धामी की मंत्रीमंडल की बैठक में लिये गए अहम फैसले

सीएम धामी की मंत्रीमंडल की बैठक में लिये गए अहम फैसले

February 25, 2026
धर्मशाला में ले जाकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी श्रीनगर पुलिस ने जेल भेजा

धर्मशाला में ले जाकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी श्रीनगर पुलिस ने जेल भेजा

February 24, 2026
औचक निरीक्षण में मेडिकल स्टोर्स व खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच, एक्सपायरी दवाओं और अमानक खाद्य सामग्री पर कड़ी नजर

औचक निरीक्षण में मेडिकल स्टोर्स व खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच, एक्सपायरी दवाओं और अमानक खाद्य सामग्री पर कड़ी नजर

February 24, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page