• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

गढ़वाल विवि की स्थापना के 50 वर्षों की यात्रा का होगा अभिलेखीकरण

by पहाड़वासी
August 31, 2022
in उत्तराखंड, शिक्षा
Reading Time: 1 min read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

श्रीनगर गढ़वाल-हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विवि की स्थापना के स्वर्ण जयंती वर्ष पर विवि की स्थापना के 50 वर्षों की यात्रा का अभिलेखीकरण किया जाएगा। इसके लिए विवि द्वारा अभिलेखकीकरण समिति का गठन किया गया है। समिति द्वारा विवि की स्थापना के लिए आम जनमानस द्वारा किए गए संघर्षों से संबंधित घटनाक्रमों तथा स्मृतियों एवं स्थापना से अब तक विवि द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में अर्जित उपलब्धियों के संकलन का प्रस्तुतिकरण करेगी। इसके लिए समिति द्वारा 30 सितंबर तक आम जनमानस से स्थापना काल से अब तक के संबंधित दस्तावेज (समाचार पत्रों की कटिंग, पुस्तकों में प्रकाशित लेख, पत्र) आदि सहित संस्मरण आमंत्रित किए गए हैं।अभिलेखीकरण समिति के संयोजक डा. एसएस बिष्ट ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि गढ़वाल विवि स्थापना के 50 साल पूरे करने जा रहा है। कहा गढ़वाल विवि की स्थापना लंबे संघर्ष व जन आंदोलन के बाद हुई। यह आंदोलन महिला शक्ति की सक्रिय भागीदारी के लिए विशेष रूप से उल्लेखनीय है। विवि की स्थापना के लिए एवं स्थापना के बाद से अब तक के कालखंड में इसकी उपलब्धियों के प्रति समर्पित भाव से संलग्न रहने वाले प्रत्येक व्यक्ति के योगदान को वर्तमान समाज तक सुलभ कराने के उद्देश्य से विवि द्वारा सबंधित घटनाओं, विवरणों एवं सूचनाओं के संकलन के विनिश्चय के साथ इसके प्रस्तुतिकरण को विभिन्न माध्यमों से समाज तक सुलभ करने का लक्ष्य रखा गया है। कहा स्वर्ण जयंती वर्ष पर विवि के तीनों परिसरों में विवि स्थापना से संबंधित घटनाओं एवं अभिलेखों की पोस्टर प्रदर्शनी, वृत चित्र प्रदर्शनी एवं विवि के किसी प्रमुख स्थल पर स्थापना स्मृति दीवार बनाए जाने की योजना भी है। जिसमें विवि आंदोलन के सभी प्रमुख आंदोलनकारियों के नाम अंकित किए जाएंगे। समिति में डा. सर्वेश उनियाल, इं. महेश डोभाल, डा. नागेंद्र रावत, डा. कपिल पंवार शामिल हैं।

Previous Post

पाण्डवाज ग्रुप के संस्थापक प्रेम मोहन डोभाल को मंदाकिनी सम्मान से किया गया सम्मानित

Next Post

ब्रेक फेल होने पर लोडर खाई में गिरा,8 घायल,3 गंभीर घायल

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

दर्शन सिंह भंडारी का राष्ट्रपति पुलिस पदक के लिए चयन,कीर्तिनगर डागर पट्टी बैंजवाड़ी गांव के निवासी भंडारी ने सम्मान सीआईएसएफ के साथियों और राष्ट्रसेवा में जुटे जवानों को किया समर्पित
उत्तराखंड

दर्शन सिंह भंडारी का राष्ट्रपति पुलिस पदक के लिए चयन,कीर्तिनगर डागर पट्टी बैंजवाड़ी गांव के निवासी भंडारी ने सम्मान सीआईएसएफ के साथियों और राष्ट्रसेवा में जुटे जवानों को किया समर्पित

August 16, 2026
तमक नाले में लापता व्यक्ति की तलाश में जुटीं रेस्क्यू टीमें, हर संभावित स्थान खंगाला जा रहा,हर बोल्डर, हर मलबे के बीच जारी है तलाश, लापता चालक को खोजने में जुटी रेस्क्यू टीमें
उत्तराखंड

तमक नाले में लापता व्यक्ति की तलाश में जुटीं रेस्क्यू टीमें, हर संभावित स्थान खंगाला जा रहा,हर बोल्डर, हर मलबे के बीच जारी है तलाश, लापता चालक को खोजने में जुटी रेस्क्यू टीमें

August 16, 2026
पीपलकोटी टनल हादसा: आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक ने रेस्क्यू अभियान का लिया जायजा
उत्तराखंड

पीपलकोटी टनल हादसा: आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक ने रेस्क्यू अभियान का लिया जायजा

August 16, 2026
उत्तराखंड के युवाओं की आवाज अब संसद तक पहुंचाएंगे राहुल गांधी, दिल्ली में उत्तराखंड बेरोजगार संघ ने की मुलाक़ात
उत्तराखंड

उत्तराखंड के युवाओं की आवाज अब संसद तक पहुंचाएंगे राहुल गांधी, दिल्ली में उत्तराखंड बेरोजगार संघ ने की मुलाक़ात

August 16, 2026
Next Post
ब्रेक फेल होने पर लोडर खाई में गिरा,8 घायल,3 गंभीर घायल

ब्रेक फेल होने पर लोडर खाई में गिरा,8 घायल,3 गंभीर घायल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (216)
  • उत्तराखंड (4,227)
  • कुमाऊं (101)
  • खेल (47)
  • गढ़वाल (355)
  • दुर्घटना (228)
  • देश-विदेश (117)
  • धार्मिक (121)
  • पर्यटन (231)
  • यूथ (81)
  • राजनीति (102)
  • रुद्रप्रयाग (877)
  • शिक्षा (114)
  • सामाजिक (225)
  • स्वास्थ्य (85)

Recent.

दर्शन सिंह भंडारी का राष्ट्रपति पुलिस पदक के लिए चयन,कीर्तिनगर डागर पट्टी बैंजवाड़ी गांव के निवासी भंडारी ने सम्मान सीआईएसएफ के साथियों और राष्ट्रसेवा में जुटे जवानों को किया समर्पित

दर्शन सिंह भंडारी का राष्ट्रपति पुलिस पदक के लिए चयन,कीर्तिनगर डागर पट्टी बैंजवाड़ी गांव के निवासी भंडारी ने सम्मान सीआईएसएफ के साथियों और राष्ट्रसेवा में जुटे जवानों को किया समर्पित

August 16, 2026
तमक नाले में लापता व्यक्ति की तलाश में जुटीं रेस्क्यू टीमें, हर संभावित स्थान खंगाला जा रहा,हर बोल्डर, हर मलबे के बीच जारी है तलाश, लापता चालक को खोजने में जुटी रेस्क्यू टीमें

तमक नाले में लापता व्यक्ति की तलाश में जुटीं रेस्क्यू टीमें, हर संभावित स्थान खंगाला जा रहा,हर बोल्डर, हर मलबे के बीच जारी है तलाश, लापता चालक को खोजने में जुटी रेस्क्यू टीमें

August 16, 2026
पीपलकोटी टनल हादसा: आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक ने रेस्क्यू अभियान का लिया जायजा

पीपलकोटी टनल हादसा: आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक ने रेस्क्यू अभियान का लिया जायजा

August 16, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page