• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

भगवान केदारनाथ की यात्रा का आगाज, होगा केदारपुरी के क्षेत्र रक्षक बाबा भैरव पूजन के साथ

by पहाड़वासी
May 4, 2024
in उत्तराखंड
Reading Time: 1 min read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

ऊखीमठ (रुद्रप्रयाग)-

11 वें ज्योर्तिलिंग व पर्वतराज हिमालय की गोद में बसें भगवान केदारनाथ की यात्रा का आगाज रविवार को केदार पुरी के क्षेत्र रक्षक भैरव पूजन के साथ होगी। युगों से चली परम्परा के अनुसार भगवान केदारनाथ की पंचमुखी चल विग्रह उत्सव डोली के शीतकालीन गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मन्दिर से धाम रवाना होने से पूर्व शीतकालीन गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मन्दिर में भैरव पूजन की परम्परा है। इसी परम्परा के तहत रविवार को भगवान केदारनाथ के शीतकालीन गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मन्दिर में भैरव पूजन के साथ केदारनाथ यात्रा का आगाज होगा।

भैरवनाथ को केदार पुरी का क्षेत्र रक्षक माना जाता है तथा लोक मान्यताओं के अनुसार भैरवनाथ पूजन के बाद भैरवनाथ केदार पुरी के लिए रवाना हो जाते हैं।
केदार पुरी से लगभग 1 किमी दूर सुरम्य मखमली बुग्यालों के मध्य भैरवनाथ की तपस्थली है। केदारनाथ की तर्ज पर भैरवनाथ के कपाट खोलने व बन्द करने की परम्परा युगों पूर्व की है। मन्दिर समिति द्वारा रविवार को होने वाले भैरव पूजन की सभी तैयारियां शुरू कर दी गयी है तथा भैरव पूजन में शामिल होने के लिए विभिन्न राज्यों के श्रद्धालुओं ने ऊखीमठ की ओर रूख कर दिया है।

जानकारी देते हुए मन्दिर समिति कार्याधिकारी आर सी तिवारी ने बताया कि रविवार को संपन्न होने वाली भैरवनाथ पूजन की सभी तैयारियां शुरू कर दी गयी है तथा रविवार को सांय लगभग सात बजे से प्रधान पुजारियों व विद्वान आचार्यों द्वारा वेद ऋचाओं के साथ परम्परानुसार भैरव पूजन किया जायेगा जिसमें देश-विदेश व स्थानीय श्रद्धालु शामिल होकर 10 मई से शुरू होने वाली केदारनाथ यात्रा के निर्विघ्न संपन्न होने तथा विश्व समृद्धि व क्षेत्र की खुशहाली की कामना करेंगे.उन्होंने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर भगवान केदारनाथ के शीतकालीन गद्दी ओंकारेश्वर मन्दिर को आठ कुन्तल व तथा विश्वनाथ मन्दिर गुप्तकाशी को आठ कुन्तल फूलों से सजाने के प्रयास किये जा रहे हैं मगर ऋषिकेश में फूल न मिलने के कारण दिल्ली सम्पर्क किया जा रहा है। वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी यदुवीर पुष्वाण ने बताया कि मन्दिर समिति का केदारनाथ पहुंचे 24 सदस्यीय एडवांस दल द्वारा मुख्य मन्दिर सहित सहायक मन्दिरों मे रंग – रोगन का कार्य पूर्ण कर दिया गया है तथा 9 मई से पूर्व सभी व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद करने के निर्देश एडवांस दल को दिये गये हैं तथा एडवांस दल द्वारा सभी तैयारियां युद्धस्तर पर की जा रही है।

Previous Post

अनोखी पूजा: बद्रीनाथ धाम यात्रा की सफलता और कुशलता के लिए की वीर “तिमुण्डिया” की पूजा

Next Post

पत्नी के साथ देवप्रयाग जा रहे व्यक्ति पर गुलदार ने मारा झपट्टा, बुरी तरह हुआ जख्मी

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

सत्यापन न कराने पर श्रीनगर पुलिस की कार्रवाई, 99 चालान काटे
उत्तराखंड

सत्यापन न कराने पर श्रीनगर पुलिस की कार्रवाई, 99 चालान काटे

March 16, 2026
हेमकुंड साहिब के कपाट खुलने की तिथि को लेकर हुई बैठक, जानिये कब खुल रहे कपाट
उत्तराखंड

हेमकुंड साहिब के कपाट खुलने की तिथि को लेकर हुई बैठक, जानिये कब खुल रहे कपाट

March 16, 2026
नेपाल में बड़ा सड़क हादसा, खाई में गिरी माइक्रोबस, 7 भारतीय श्रद्धालुओं की मौत
उत्तराखंड

नेपाल में बड़ा सड़क हादसा, खाई में गिरी माइक्रोबस, 7 भारतीय श्रद्धालुओं की मौत

March 15, 2026
उत्तराखंड में मौसम की मार,आज भी कई इलाकों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट
उत्तराखंड

उत्तराखंड में आज बदला मौसम, बारिश और बर्फबारी के आसार

March 15, 2026
Next Post
पत्नी के साथ देवप्रयाग जा रहे व्यक्ति पर गुलदार ने मारा झपट्टा, बुरी तरह हुआ जख्मी

पत्नी के साथ देवप्रयाग जा रहे व्यक्ति पर गुलदार ने मारा झपट्टा, बुरी तरह हुआ जख्मी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (182)
  • उत्तराखंड (3,900)
  • कुमाऊं (88)
  • खेल (45)
  • गढ़वाल (199)
  • दुर्घटना (206)
  • देश-विदेश (111)
  • धार्मिक (97)
  • पर्यटन (225)
  • यूथ (77)
  • राजनीति (99)
  • रुद्रप्रयाग (820)
  • शिक्षा (106)
  • सामाजिक (213)
  • स्वास्थ्य (73)

Recent.

सत्यापन न कराने पर श्रीनगर पुलिस की कार्रवाई, 99 चालान काटे

सत्यापन न कराने पर श्रीनगर पुलिस की कार्रवाई, 99 चालान काटे

March 16, 2026
हेमकुंड साहिब के कपाट खुलने की तिथि को लेकर हुई बैठक, जानिये कब खुल रहे कपाट

हेमकुंड साहिब के कपाट खुलने की तिथि को लेकर हुई बैठक, जानिये कब खुल रहे कपाट

March 16, 2026
नेपाल में बड़ा सड़क हादसा, खाई में गिरी माइक्रोबस, 7 भारतीय श्रद्धालुओं की मौत

नेपाल में बड़ा सड़क हादसा, खाई में गिरी माइक्रोबस, 7 भारतीय श्रद्धालुओं की मौत

March 15, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page