• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home रुद्रप्रयाग

क्षेत्र पंचायत उखीमठ की बैठक में हावी रहे बिजली, पानी, सड़क,शिक्षा सहित क्षेत्र की समस्यायें

by पहाड़वासी
May 24, 2023
in रुद्रप्रयाग
Reading Time: 3 mins read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter


रुद्रप्रयाग-क्षेत्र पंचायत ऊखीमठ की बैठक ब्लाॅक प्रमुख श्वेता पांडेय की अध्यक्षता में ब्लाॅक सभागार ऊखीमठ में आयोजित की गई। इस दौरान जन प्रतिधियों द्वारा क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से सदन को अवगत कराया गया। बैठक में जनप्रतिनिधियों द्वारा बिजली, पानी, सड़क, शिक्षा सहित अपने-अपने क्षेत्र की समस्याएं प्रमुखता से सदन में रखी।
क्षेत्र समिति की बैठक में प्रधान जाल तल्ला ने गांव में पानी की समस्या से अवगत कराया तथा पानी के स्रोत को जंगली जानवरों के द्वारा क्षतिग्रस्त किया जाता है जिसके लिए उन्होंने पानी के स्रोत पर उचित प्रबंधन करने को कहा। प्रधान गुप्तकाशी ने सुलभ शौचालय के पास झूल रहे विद्युत पोल को बदलने की मांग की। इसके साथ ही कई क्षेत्रों में लाॅ बोल्टेज की समस्या से भी अवगत कराया। कोटमा के प्रधान ने पेड़ों पर झूल रहे विद्युत तारों के कारण पेड़ों की लोपिंग कराने की बात कही। प्रधान रांसी ने अवगत कराया है कि गौंडार क्षेत्र में चिकित्सा सुविधा उपलब्ध नहीं है जिसके लिए उन्होंने चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की बात कही। इसके साथ ही जाल मल्ला में भी चिकित्सा केंद्र बनाने की भी बात की गई। प्रधान पोलिंग ने लोनिवि द्वारा रोड का कार्य न होने से सड़क मार्ग का कार्य जल्द से जल्द कराने की मांग की गई। इसके साथ ही जन प्रतिनिधियों द्वारा रोड कटिंग के द्वारा क्षेत्रीय जनता का मुआवजा न मिलने पर जल्द से जल्द मुआवजा दिलाने की मांग की गई। इसके साथ ही क्षेत्र पंचायत सदस्य सारी ने सारी में शिक्षक की कमी होने से शिक्षक की मांग की।


इस अवसर पर मा. प्रमुख श्वेता पांडेय ने आयोजित बैठक के दौरान कहा कि बहुत से अधिकारियों द्वारा सराहनीय कार्य किए गए हैं जिसकी उन्होंने प्रशंसा की है। उन्होंने यह भी निर्देश दिए हैं कि क्षेत्र समिति की बैठक में सक्षम अधिकारी ही उपस्थित हों जो कि जन प्रतिनिधियों द्वारा रखी गई समस्याओं एवं उनके प्रश्नों का सही ढंग से उत्तर दे सकें। उन्होंने उपस्थित जन प्रतिनिधियों से कहा कि क्षेत्र के चहंुमुखी विकास में जन प्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि क्षेत्र पंचायत की बैठक में जन प्रतिनिधियों की ओर से जो भी समस्याएं दर्ज कराई गई हैं उनका समय पर निराकरण करना सुनिश्चित करें तथा की गई कार्यवाही से जन प्रतिनिधियों सहित सदन को भी अवगत कराना सुनिश्चित करें।


मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार ने क्षेत्र समिति की बैठक में स्थानीय जन प्रतिनिधियों द्वारा क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया गया। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि क्षेत्र पंचायत की बैठक में जन प्रतिनिधियों द्वारा जो भी शिकायत एवं समस्याएं उठाई गई हैं उन समस्याओं को संबंधित विभाग द्वारा उन पर त्वरित कार्यवाही करना सुनिश्चित करें इसमें किसी भी प्रकार की कोई शिथिलता एवं लापरवाही न बरती जाए तथा अगली बैठक होने से पूर्व ही उठाई गई समस्याओं का शीर्ष प्राथमिकता से निस्तारण करना सुनिश्चित करें। बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी से भी जन प्रतिनिधियों को भी अवगत कराया गया।
बैठक में ज्येष्ठ प्रमुख श्रीमती कविता नौटियाल, कनिष्ठ प्रमुख शैलेन्द्र कोटवाल, जिला पंचायत सदस्य गुप्तकाशी गणेश तिवारी, विनोद राणा, प्रधान संगठन अध्यक्ष सुभाष रावत, जिला विकास अधिकारी मनविन्दर कौर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. एचसीएस मार्तोलिया, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डाॅ. आशीष रावत, अधिशासी अभियंता लोनिवि मनोज भट्ट, पेयजल निगम नवल कुमार, जल संस्थान अनीश पिल्लई, तहसीलदार दीवान सिंह राणा सहित क्षेत्रीय जन प्रतिनिधि, जिला व ब्लाॅक स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। बैठक का संचालन खंड विकास अधिकारी दिनेश मैठाणी द्वारा किया गया।

Previous Post

नरेंद्रनगर पहुंचे 64 विदेशी मेहमान, कल होगी एंटी करप्शन वर्किंग ग्रुप की बैठक

Next Post

केदारनाथ पैदल मार्ग पर तीर्थयात्रियों की सुरक्षा में मदद कर रहे जवान

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

केदारनाथ यात्रा 2026: तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, बर्फ हटाने का कार्य युद्धस्तर पर जारी
उत्तराखंड

केदारनाथ यात्रा 2026: तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, बर्फ हटाने का कार्य युद्धस्तर पर जारी

March 28, 2026
श्री केदारनाथ धाम पहुंचे डीएम-एसपी, परखीं यात्रा तैयारियां,धाम में पहुंचकर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने लिया जायजा, यात्रा को लेकर प्रशासन एक्शन मोड में,बर्फ हटाने, यात्रा मार्ग दुरुस्त करने, सुरक्षा एवं मूलभूत सुविधाओं को लेकर प्रशासन युद्ध स्तर पर जुटा
उत्तराखंड

श्री केदारनाथ धाम पहुंचे डीएम-एसपी, परखीं यात्रा तैयारियां,धाम में पहुंचकर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने लिया जायजा, यात्रा को लेकर प्रशासन एक्शन मोड में,बर्फ हटाने, यात्रा मार्ग दुरुस्त करने, सुरक्षा एवं मूलभूत सुविधाओं को लेकर प्रशासन युद्ध स्तर पर जुटा

March 26, 2026
धामी कैबिनेट का हुआ विस्तार, इन 5 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ
उत्तराखंड

धामी कैबिनेट का हुआ विस्तार, इन 5 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

March 20, 2026
केदारनाथ यात्रा: प्रशासन का भरोसा, कच्ची दुकानों और टेंट संचालकों की व्यवस्थाएं पूर्व की भांति रहेंगी यथावत,स्थानीय लोगों के रोजगार और हितों को प्राथमिकता: विधायक
उत्तराखंड

केदारनाथ यात्रा: प्रशासन का भरोसा, कच्ची दुकानों और टेंट संचालकों की व्यवस्थाएं पूर्व की भांति रहेंगी यथावत,स्थानीय लोगों के रोजगार और हितों को प्राथमिकता: विधायक

March 19, 2026
Next Post
केदारनाथ पैदल मार्ग पर तीर्थयात्रियों की सुरक्षा में मदद कर रहे जवान

केदारनाथ पैदल मार्ग पर तीर्थयात्रियों की सुरक्षा में मदद कर रहे जवान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (183)
  • उत्तराखंड (3,923)
  • कुमाऊं (92)
  • खेल (45)
  • गढ़वाल (206)
  • दुर्घटना (208)
  • देश-विदेश (111)
  • धार्मिक (98)
  • पर्यटन (225)
  • यूथ (77)
  • राजनीति (99)
  • रुद्रप्रयाग (824)
  • शिक्षा (106)
  • सामाजिक (215)
  • स्वास्थ्य (73)

Recent.

पौड़ी का जिला पुस्तकालय बना आकर्षक एवं आधुनिक अध्ययन केंद्र, पहाड़ी शैली में मिला नया स्वरूप

पौड़ी का जिला पुस्तकालय बना आकर्षक एवं आधुनिक अध्ययन केंद्र, पहाड़ी शैली में मिला नया स्वरूप

April 3, 2026
टिहरी में आदमखोर भालू का हमला, ग्राम प्रधान और फारेस्टर समेत तीन लोग घायल

टिहरी में आदमखोर भालू का हमला, ग्राम प्रधान और फारेस्टर समेत तीन लोग घायल

April 2, 2026
एसएसबी शूटिंग टीम का शानदार प्रदर्शन, वापसी पर हुआ भव्य स्वागत, जीते दो स्वर्ण

एसएसबी शूटिंग टीम का शानदार प्रदर्शन, वापसी पर हुआ भव्य स्वागत, जीते दो स्वर्ण

April 1, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page