• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

केदारनाथ धाम में वीडियो वायरल करने पर ठेकेदार के खिलाफ एसडीएम ने अपनाया सख्त रुख

by पहाड़वासी
January 7, 2026
in उत्तराखंड
Reading Time: 2 mins read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

ब्यूरो -केदारनाथ धाम से शीतकाल के दौरान बर्फबारी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचने का मामला सामने आया है। इस प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए उप जिलाधिकारी ऊखीमठ अनिल कुमार शुक्ला ने अधिशासी अभियंता, निर्माण खंड लोक निर्माण विभाग गुप्तकाशी को तत्काल आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

उप जिलाधिकारी की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल के चलते बंद हैं और इस अवधि में धाम की विशेष धार्मिक परंपराएं निभाई जाती हैं। इसी बीच मंदिर परिसर और मंदिर के सामने स्थित ‘ॐ’ स्थल का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर प्रसारित किया गया, जिस पर तीर्थपुरोहितों ने कड़ा विरोध जताया है।

तीर्थपुरोहितों ने जताई आपत्ति
श्री केदारनाथ धाम के तीर्थपुरोहित संतोष त्रिवेदी ने छह जनवरी को उप जिलाधिकारी ऊखीमठ को शिकायती पत्र सौंपते हुए कहा कि शीतकाल में केदारनाथ धाम में छह माह देव पूजा और छह माह नर पूजा की परंपरा का विशेष महत्व है। इस दौरान मंदिर परिसर में मानव गतिविधियों का होना और उसका प्रचार-प्रसार धार्मिक मान्यताओं के विरुद्ध है। इससे देश-विदेश में आस्था रखने वाले करोड़ों श्रद्धालुओं की भावनाओं को ठेस पहुंची है।

निर्माण कार्यों के बीच वीडियो हुआ वायरल
गौरतलब है कि केदारनाथ धाम में इन दिनों प्रधानमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट के तहत पुनर्निर्माण और अन्य विकास कार्य चल रहे हैं। शीतकाल के बावजूद धाम क्षेत्र में 50 से अधिक श्रमिक कार्यरत हैं। आरोप है कि वुड स्टोन कंपनी के ठेकेदार द्वारा पांच जनवरी को बर्फबारी के दौरान मंदिर परिसर का वीडियो बनाया गया और उसे सोशल मीडिया पर प्रसारित किया गया, जिससे विवाद खड़ा हो गया।
सख्त निर्देश

उप जिलाधिकारी ऊखीमठ ने लोक निर्माण विभाग को निर्देशित किया है कि संबंधित ठेकेदार की गतिविधियों को तत्काल प्रभाव से रोका जाए। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाए कि शीतकालीन अवधि में केदारनाथ धाम क्षेत्र में किसी भी कंपनी या श्रमिक द्वारा परंपराओं के विपरीत कोई गतिविधि न हो और न ही उसका सोशल मीडिया पर प्रसार किया जाए

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि धार्मिक आस्था और सदियों पुरानी परंपराओं से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा और उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। संभव है कि इस मामले में जल्द मुकदमा दर्ज कराया जाए।

Previous Post

अंकिता हत्याकांड :सीएम धामी बोले, ऑडियो से खेला जा रहा है बड़ा खेल

Next Post

महंगे होटल में शादी पर रोक,गहनों को लेकर भी हुआ फैसला,आम जनता ने लिया निर्णय

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया नयार वैली फेस्टिवल का भव्य उद्घाटन, एडवेंचर गतिविधियों का फ्लैग ऑफ कर पर्यटन को दी नयी उड़ान,प्राकृतिक सौंदर्य के बीच विकास का संदेश, नयार वैली फेस्टिवल का भव्य आगाज
उत्तराखंड

February 26, 2026
सीएम धामी की मंत्रीमंडल की बैठक में लिये गए अहम फैसले
उत्तराखंड

सीएम धामी की मंत्रीमंडल की बैठक में लिये गए अहम फैसले

February 25, 2026
धर्मशाला में ले जाकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी श्रीनगर पुलिस ने जेल भेजा
अपराध

धर्मशाला में ले जाकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी श्रीनगर पुलिस ने जेल भेजा

February 24, 2026
औचक निरीक्षण में मेडिकल स्टोर्स व खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच, एक्सपायरी दवाओं और अमानक खाद्य सामग्री पर कड़ी नजर
उत्तराखंड

औचक निरीक्षण में मेडिकल स्टोर्स व खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच, एक्सपायरी दवाओं और अमानक खाद्य सामग्री पर कड़ी नजर

February 24, 2026
Next Post
महंगे होटल में शादी पर रोक,गहनों को लेकर भी हुआ फैसला,आम जनता ने लिया निर्णय

महंगे होटल में शादी पर रोक,गहनों को लेकर भी हुआ फैसला,आम जनता ने लिया निर्णय

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (179)
  • उत्तराखंड (3,883)
  • कुमाऊं (86)
  • खेल (45)
  • गढ़वाल (188)
  • दुर्घटना (205)
  • देश-विदेश (110)
  • धार्मिक (95)
  • पर्यटन (223)
  • यूथ (77)
  • राजनीति (99)
  • रुद्रप्रयाग (813)
  • शिक्षा (106)
  • सामाजिक (211)
  • स्वास्थ्य (73)

Recent.

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया नयार वैली फेस्टिवल का भव्य उद्घाटन, एडवेंचर गतिविधियों का फ्लैग ऑफ कर पर्यटन को दी नयी उड़ान,प्राकृतिक सौंदर्य के बीच विकास का संदेश, नयार वैली फेस्टिवल का भव्य आगाज

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया नयार वैली फेस्टिवल का भव्य उद्घाटन, एडवेंचर गतिविधियों का फ्लैग ऑफ कर पर्यटन को दी नयी उड़ान,प्राकृतिक सौंदर्य के बीच विकास का संदेश, नयार वैली फेस्टिवल का भव्य आगाज

February 26, 2026
सीएम धामी की मंत्रीमंडल की बैठक में लिये गए अहम फैसले

सीएम धामी की मंत्रीमंडल की बैठक में लिये गए अहम फैसले

February 25, 2026
धर्मशाला में ले जाकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी श्रीनगर पुलिस ने जेल भेजा

धर्मशाला में ले जाकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी श्रीनगर पुलिस ने जेल भेजा

February 24, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page