• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

पांच माह से दयनीय स्थिति में विद्यालय भवन में रहने को मजबूर यह परिवार, प्रशासन से मिला था विस्थापन का आश्वासन

by पहाड़वासी
February 3, 2023
in उत्तराखंड, गढ़वाल, सामाजिक
Reading Time: 2 mins read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

टिहरी गढ़वाल-कीर्तिनगर तहसील के गोदी कोठार गांव निवासी आपदा प्रभावित किशोरी लाल एवं उनके भाई का परिवार 5 माह से प्राथमिक विद्यालय गोदी कोठार में रहने को मजबूर है। बीते साल 20 अगस्त को हुई अतिवृष्टि के कारण पहाड़ी से आये भारी मलबे में किशोरी लाल एवं उनके भाई के दो भवन पूर्ण क्षतिग्रस्त हो गए थे। जिसमें किशोरी लाल की माता 80 वर्षीय बुजुर्ग बचली देवी का मलबे की चपेट में आने से निधन हो गया था। प्रशासन द्वारा जेसीबी मशीन लगाकर उनका शव 4 दिन बाद बमुश्किल मलबे से बाहर निकाला गया। उस समय प्रशासन द्वारा दोनों परिवारों को भवनों की पूर्ण छति होने पर गृह अनुदान और मृतक मुआवजा राशि देकर प्राथमिक विद्यालय गोदी कोठार के दो कमरों में शिफ्ट कराया गया। साथ ही शीघ्र अन्यत्र विस्थापित किए जाने का आश्वासन दिया गया।
लेकिन प्रभावित परिवार का आरोप है कि प्रशासन ने अभी तक विस्थापन के लिए ठोस कार्यवाही नहीं की है। जिस कारण उन्हें बेहद दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
प्रभावित किशोरी लाल का कहना है कि प्रशासन द्वारा अन्यत्र विस्थापित नहीं किये जाने से मेरा व मेरे भाई का परिवार विद्यालय के दो कमरों में ठंड से ठिठुर रहा है। मलबे की चपेट में आने से 12-12 कमरों के दो मकान सहित पूरा सामान क्षतिग्रस्त हो गया। उस समय जीआईसी पीपलीधार डागर के प्रवक्ता जसवंत लाल सहित कुछ अन्य शिक्षकों ने भी प्रभावित परिवार के लिए मदद के हाथ बढ़ाये। वहीं प्रशासन के अधिकारियों का कहना है कि प्रभावितों के विस्थापन का प्रस्ताव बनाकर भेजा गया था। लेकिन इनके नाम निजी भूमि दर्ज है। जिसके कारण कुछ तकनीकि दिक्कतें चल रही हैं। भवन निर्माण हेतु प्रभावितों द्वारा अपनी उपयुक्त भूमि बताये जाने पर आपदा फंड से इनके भवन निर्माण के लिए धनराशि जारी कर दी जायेगी।

14 अप्रैल को कैसी होगी बिटिया की शादी, सता रही चिंता
प्रभावित किशोरी लाल की बिटिया की 14 अप्रैल को शादी होनी है। लेकिन बिना घर के वह शादी का प्रबंध कैसे कर पाएंगे, इसकी चिंता उन्हें सताए जा रही है। उनके लिए तय समय पर बिटिया का विवाह करना एक चुनौती बन गया है। जबकि परिवार की आर्थिक स्थिति ऐसी नहीं है कि वह होटल आदि जगहों पर शादी का प्रबंध कर सकें।

Previous Post

कौडियाला के पास वाहन गंगा में समाया,एक की मौत, एक की खोजबीन जारी

Next Post

हाथी के हमले में एक युवक की मौत

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

नरेंद्रनगर में अध्ययनरत गुरजीत सैनी का स्कूल अंडर -17 क्रिकेट प्रतियोगिता में उत्तराखंड की टीम के लिये हुआ चयन
उत्तराखंड

नरेंद्रनगर में अध्ययनरत गुरजीत सैनी का स्कूल अंडर -17 क्रिकेट प्रतियोगिता में उत्तराखंड की टीम के लिये हुआ चयन

May 5, 2026
सोनप्रयाग में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 26 हाफ अंग्रेजी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
अपराध

सोनप्रयाग में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 26 हाफ अंग्रेजी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

May 5, 2026
गांव में शुरू किया रोजगार, डेयरी से आत्मनिर्भर बने राहुल 24 गायों से हर महीने हजारों की कमाई, युवाओं के लिए बने प्रेरणा,मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के सहारे खड़ा किया सफल व्यवसाय
उत्तराखंड

गांव में शुरू किया रोजगार, डेयरी से आत्मनिर्भर बने राहुल 24 गायों से हर महीने हजारों की कमाई, युवाओं के लिए बने प्रेरणा,मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के सहारे खड़ा किया सफल व्यवसाय

May 4, 2026
सुबह-सुबह कीर्तिनगर पुल से महिला ने लगाई अलकनंदा नदी में छलांग, रेस्क्यू जारी
उत्तराखंड

सुबह-सुबह कीर्तिनगर पुल से महिला ने लगाई अलकनंदा नदी में छलांग, रेस्क्यू जारी

May 4, 2026
Next Post
हाथी के हमले में एक युवक की मौत

हाथी के हमले में एक युवक की मौत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (190)
  • उत्तराखंड (3,982)
  • कुमाऊं (95)
  • खेल (45)
  • गढ़वाल (252)
  • दुर्घटना (211)
  • देश-विदेश (111)
  • धार्मिक (107)
  • पर्यटन (225)
  • यूथ (77)
  • राजनीति (99)
  • रुद्रप्रयाग (838)
  • शिक्षा (107)
  • सामाजिक (220)
  • स्वास्थ्य (77)

Recent.

नरेंद्रनगर में अध्ययनरत गुरजीत सैनी का स्कूल अंडर -17 क्रिकेट प्रतियोगिता में उत्तराखंड की टीम के लिये हुआ चयन

नरेंद्रनगर में अध्ययनरत गुरजीत सैनी का स्कूल अंडर -17 क्रिकेट प्रतियोगिता में उत्तराखंड की टीम के लिये हुआ चयन

May 5, 2026
सोनप्रयाग में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 26 हाफ अंग्रेजी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

सोनप्रयाग में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 26 हाफ अंग्रेजी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

May 5, 2026
गांव में शुरू किया रोजगार, डेयरी से आत्मनिर्भर बने राहुल 24 गायों से हर महीने हजारों की कमाई, युवाओं के लिए बने प्रेरणा,मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के सहारे खड़ा किया सफल व्यवसाय

गांव में शुरू किया रोजगार, डेयरी से आत्मनिर्भर बने राहुल 24 गायों से हर महीने हजारों की कमाई, युवाओं के लिए बने प्रेरणा,मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के सहारे खड़ा किया सफल व्यवसाय

May 4, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page